1000 Lucent General Knowledge Questions in Hindi 2022 PDF Download । 1000 लूसेंट सामान्य ज्ञान क्वेश्चन आंसर 2022

1000 Lucent General Knowledge Questions in Hindi 2022 PDF Download । 1000 लूसेंट सामान्य ज्ञान क्वेश्चन आंसर 2022

सामान्य ज्ञान जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि विभिन्न सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से सामान्य ज्ञान एक महत्त्वपूर्ण विषय है क्योंकि प्राय सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाते हैं और इन सभी सामान्य ज्ञान के प्रश्नो का संग्रह है लूसेंट सामान्य ज्ञान क्योंकि किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान के जितने भी प्रश्न पूछे जाते हैं उनमें से अधिकांश लुसेंट सामान्य ज्ञान से ही पूछे जाते हैं इसलिए प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से लुसेंट सामान्य ज्ञान एक महत्वपूर्ण पुस्तक है ।

अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो सामान्य ज्ञान के लिए आपको लूसेंट सामान्य ज्ञान को पढ़ना ही होगा क्योंकि अगर अब किसी प्रतियोगी परीक्षा में सामान्य ज्ञान में अच्छा Score करना चाहते हैं तो सबसे अच्छा विकल्प लुसेंट सामान्य ज्ञान (Lucent GK in Hindi) का अध्ययन करना है ।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करे रहे विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए हमने इस आर्टिकल में 1000 लुसेंट सामान्य ज्ञान क्वेश्चन आंसर ( 1000 Lucent General Knowledge Questions ) का संग्रह उपलब्ध किया है अगर आप लूसेंट सामान्य ज्ञान के सभी प्रश्नों का अध्ययन अच्छे से करना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक एवं अंत तक अवश्य पढ़ें ।

2500+ Topic Wise GK Question in Hindi

Lucent General Knowledge Questions in Hindi

Top 1000 Lucent General Knowledge Questions and Answer 2022 in Hindi

किस वैज्ञानिक के द्वारा रेबीज के टीके की खोज की गई ?

उत्तर :- लुई पास्चर

किस बीमारी का उपचार करने के लिए इंसुलिन का प्रयोग किया जाता है ?

उत्तर :- मधुमेह

AIDS का पूर्ण विस्तारित रूप क्या है ?

उत्तर :- Acquired Immuno Deficiency Syndrome ( अक्वायर्ड इम्यूनो डेफिशियेंसी सिंड्रोम )

किस जीवाणु के कारण दूध से दही बनता है ?

उत्तर :- लेक्टो बैसिलस

एक्जीमा रोग से मानव शरीर का कौनसा अंग प्रभावित होता है ?

उत्तर :- त्वचा

हमारी पृथ्वी से भूस्थिर उपग्रह की ऊंचाई कितनी है ?

उत्तर :- 36000 किलोमीटर

उगते और डूबते समय सूर्य लाल रंग का प्रतीत क्यों होता है ?

उत्तर :- क्योंकि लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे कम होता

कौन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष था ?

उत्तर :- बदरुद्दीन तैयब जी

कौन स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मन्त्री थे ?

उत्तर :- सरदार वल्लभभाई पटेल

किस वैज्ञानिक ने भाप इंजन का आविष्कार किया था ?

उत्तर :- जेम्स वाट

रेडियो का आविष्कार किस वैज्ञानिक ने किया था ?

उत्तर :- मारकोनी ने

बांदीपुर वन्यजीव अभयारण्य/बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान/बांदीपुर टाइगर रिजर्व किस भारतीय राज्य में स्थित है ?

उत्तर :- कर्नाटक

आगा खां कप का संबंध किस खेल से है ?

उत्तर :- हॉकी

दिल्ली स्थित लाल किले का निर्माण किस मुगल बादशाह ने करवाया था ?

उत्तर :- मुगल सम्राट शाहजहाँ ने

किस वैज्ञानिक ने डायनामाईट का आविष्कार किया था ?

उत्तर :- अल्फ्रेड नोबल ने

प्राय स्तनधारियों में कितने कक्षीय हृदय होते हैं ?

उत्तर :- चार कक्षीय

सबसे लंबे समय तक भारतीय मुख्यमंत्री के पद पर रहने का रिकॉर्ड किसके नाम पर है ?

उत्तर :- ज्योति बसु ( पश्चिम बंगाल )

वह कौन सा तापमान है जिसपर सेल्सियस और फारेनहाइट तापमान बराबर होता है ?

उत्तर :- -40 डिग्री सेल्सियस

किस मिश्र धातु का प्रयोग कर कांसा बनाया जाता है ?

उत्तर :- तांबा और टिन

मछलियां किसकी सहायता से सांस लेती है ?

उत्तर :- गलफड़ों के माध्यम से

डेविस कप का सम्बन्ध किस खेल से है ?

उत्तर :- टेनिस

भारत में रेगुलेटिंग एक्ट कानून किस वर्ष लागु हुआ ?

उत्तर :- 1773 में

1857 की क्रांति के बाद अंग्रेजों ने अंतिम मुगल बादशाह बहादुरशाह जफ़र को कैद करके कहाँ भेजा ?

उत्तर :- बर्मा ( म्यानमार )

भारत का पूर्व से पश्चिम तक विस्तार कितना है ?

उत्तर :- 2933 कि.मी.

भारत के तिरंगे झंडे को भारतीय संविधान सभा ने राष्ट्रीय झंडे के रूप में कब अपनाया ?

उत्तर :- 22 जुलाई 1947 को

डबल फाल्ट ‘ शब्द का प्रयोग किस खेल में किया जाता है ?

उत्तर :- टेनिस

‘ पैनल्टी किक ‘ शब्द का प्रयोग किस खेल में होता है ?

उत्तर :- फुटबॉल

पेनाल्टी स्ट्रोक ‘ शब्द का प्रयोग किस खेल में किया जाता है ?

उत्तर :- हॉकी

डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया ‘ पुस्तक के लेखक कौन है ?

उत्तर :- पंडित जवाहरलाल नेहरू

पंचतंत्र पुस्तक के लेखक कौन है ?

उत्तर :- विष्णु शर्मा

भारत की पहली महिला शासिका कौन थी ?

उत्तर :- रजिया सुल्तान

सन् 1954 भारत और चीन के बीच कौन सा समझौता हुआ ?

उत्तर :- पंचशील समझौता

भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश का कार्यकाल कितने समय का होता है ?

उत्तर :- 5 वर्ष का कार्यकाल अथवा 65 वर्ष की आयु तक जो भी पहले हो ।

इंडियन मिलेट्री किस भारतीय राज्य में स्थित है ?

उत्तर :- इंडियन मिलिट्री अकादमी भारत के उत्तराखंड राज्य के देहरादून में स्थित है ।

हमारे भारत के राष्ट्रपति को राष्ट्रपति पद की शपथ कौन दिलाता है ?

उत्तर :- सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायधीश

गन्ने का सर्वाधिक उत्पादन किस भारतीय राज्य में होता है ?

उत्तर :- उत्तर प्रदेश

पायोरिया रोग से मानव शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है ?

उत्तर :- दांत

नोबल पुरस्कार की शुरुआत किस वर्ष हुई थी ?

उत्तर :- 1901

राष्ट्रपति राज्यसभा में कितने सदस्यों को मनोनीत कर सकता है ?

उत्तर :- 12

सन् 1983 के क्रिकेट विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे ?

उत्तर :- कपिलदेव

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष मार्च महीने के किस तिथि को मनाया जाता है ?

उत्तर :- 8 मार्च को

भारतीय संविधान सभा के स्थाई अध्यक्ष कौन थे ?

उत्तर :- डॉ . राजेन्द्र प्रसाद

कौन भारतीय संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे ?

उत्तर :- डॉक्टर भीमराव अंबेडकर

सिख धर्म का के संस्थापक गुरु नानक देव जी का जन्म कहां हुआ था ?

उत्तर :- ननकाना साहिब पाकिस्तान

स्वामी दयानंद सरस्वती का मूल नाम क्या था ?

उत्तर :- मूलशंकर

‘ ब्रह्म समाज ‘ की स्थापना किसके द्वारा की गई ?

उत्तर :- राजा राममोहन राय

आर्यसमाज की स्थापना कब, किसने तथा कहाँ की गयी थी ?

उत्तर :- 10 अप्रैल 875 को स्वामी दयानंद सरस्वती ने मुंबई में आर्य समाज की स्थापना की थी ।

कौन भारत की पहली महिला राज्यपाल थी ?

उत्तर :- सरोजिनी नायडु

Most important lucent gk 2022 questions and answers in hindi

1857 ई . के विद्रोह में किस भारतीय क्रांतिकारी ने सर्वप्रथम अपना बलिदान दिया ?

उत्तर :- मंगल पांडे

1939 ई . में कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने किस नाम से अपने एक स्वतंत्र दल की स्थापना की ?

उत्तर :- फॉरवर्ड ब्लॉक

भारतीय क्रांतिकारियों में किसे पंजाब केसरी कहा जाता है ?

उत्तर :- लाला लाजपत राय

जलियांवाला बाग हत्याकांड किस वर्ष तथा कहां हुआ ?

उत्तर :- 1919 ई पंजाब के अमृतसर शहर के जालियांवाला बाग मैदान में हुआ था ।

गिद्धा और भंगड़ा किस भारतीय राज्य का प्रमुख लोक नृत्य हैं ?

उत्तर :- पंजाब

शास्त्रीय नृत्य ‘ कथक ‘ किस राज्य का एक प्रसिद्ध लोक नृत्य है ?

उत्तर :- उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें – भारत के सभी राज्यों के प्रमुख लोक नृत्य

लाई हरोबा ‘ किस राज्य का एक प्रसिद्ध लोकनृत्य है ?

उत्तर :- मणिपुर

स्वांग किस राज्य का एक प्रसिद्ध लोकनृत्य कला है ?

उत्तर :- हरियाणा

पोंगल किस राज्य का एक प्रमुख त्योहार है ?

उत्तर :- तमिलनाडु

किस वैज्ञानिक ने टेलीविजन का आविष्कार किया ?

उत्तर :- जॉन लोगी बेयर्ड

भारत में सशस्त्र बलों का सर्वोच्च सेनापति कौन होता है ?

उत्तर :- राष्ट्रपति

किस विटामिन की कमी से मानवों में रतौंधी रोग होता है ?

उत्तर :- विटामिन A

भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार कौनसा है ?

उत्तर :- मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार लेकिन इसका पुराना नाम राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार था लेकिन इसी वर्ष इसके नाम में परिवर्तन कर दिया गया और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के स्थान पर मेजर ध्यानचंद खेल पर पुरस्कार क्या दिया गया ।

भारत का प्रथम गवर्नर जनरल कौन था ?

उत्तर :- विलियम बैंटिक

भारत के किस राज्य में सर्वप्रथम सूर्य निकलता है ?

उत्तर :- अरुणाचल प्रदेश

पंजाबी भाषा की लिपि कौनसी है ?

उत्तर :- गुरुमुखी

भारत की मुख्य भूमि का सबसे दक्षिणतम किनारा कौनसा है ?

उत्तर :- कन्याकुमारी

किस वैज्ञानिक ने डायनामाईट का आविष्कार किया था ?

उत्तर :- अलफ्रेड नोबेल

गन पाउडर का आविष्कार किस वैज्ञानिक ने किया था ?

उत्तर :- रोजर बेकन

बिस्मिल्ला खां कौन सा वाद्य यंत्र बजाते थे ?

उत्तर :- शहनाई

भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी कौन थी ?

उत्तर :- किरण बेदी

भारत में शिक्षा दिवस प्रतिवर्ष किस दिन को मनाया जाता है ?

उत्तर :- 11 नवंबर को

भारत के प्रथम शिक्षा शिक्षा मंत्री मौलाना अबुलकलाम आजाद के जन्मदिन के शुभ अवसर पर प्रतिवर्ष 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है ।

जिप्सम का सर्वाधिक उत्पादन भारत के किस राज्य में होता है ?

उत्तर :- राजस्थान

अंग्रेजों द्वारा शुरू किए गए नमक कानून को तोड़ने के लिए महात्मा गाँधी ने कौनसा आन्दोलन शुरु किया था ?

उत्तर :- सविनय अवज्ञा आन्दोलन

भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव कौन करता है ?

उत्तर :- भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव संसद के सदस्यों द्वारा करवाया जाता है ।

मौलिक कर्तव्य को किस संविधान संशोधन द्वारा भारतीय संविधान में जोड़ा गया ?

उत्तर :- 42 वें संविधान संशोधन 1976

स्वाइन फ्लू ‘ बीमारी किस विषाणु से फैलती है ?

उत्तर :- H1N1

राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रतिवर्ष किस दिन मनाया जाता है ?

उत्तर :- 25 जनवरी

अर्जुन पुरस्कार की शुरुआत किस वर्ष हुआ ?

उत्तर :- 1961

भारत की मानक समय रेखा क्या है ?

उत्तर :- 82.5 डिग्री पूर्वी देशांतर रेखा यह रेखा उतर प्रदेश के इलाहाबाद से गुजरती है

ज्ञानपीठ पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है ?

उत्तर :-साहित्य

किस यंत्र के द्वारा वायुमंडलीय दाब को मापा जाता है ?

उत्तर :- बैरोमीटर

प्रथम एशियाई खेल का आयोजन कब तथा कहां किया गया ?

उत्तर :- मई 1951 में न‌ई दिल्ली में

उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे छोटा दिन कब होता है ?

उत्तर:- 22 दिसंबर को

किस भारतीय वैज्ञानिक ने यह बताया था कि पौधों में जीवन होता है ?

उत्तर :- जगदीश चन्द्र बसु

भारतीय थल सेना के प्रथम भारतीय सेनाध्यक्ष कौन थे ?

उत्तर :- जनरल के . एम् . करियप्पा

Click Here To Buy & Download Lucent GK Book in Hindi – Click Here

इन्हें भी पढ़ें

Top 1000 GK Quiz Question and Answer in Hindi

Top 25 Lucent GK Quiz in Hindi 2022

Top 500 राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी 2022 ( Rajasthan GK Question and answer in Hindi )

1. प्रसिद्ध कवि कालिदास निम्नलिखित में से किस गुप्त शासक के राजकवि थे ?

  • समुद्रगुप्त
  • चन्द्रगुप्त द्वितीय
  • कुमारगुप्त
  • स्कंदगुप्त

Correct Answer : Option (2) चन्द्रगुप्त द्वितीय

2. निम्नलिखित में से भारत में खारे पानी की सबसे बड़ी तटीय झील कौन सी हैं ?

  • साम्भर झील
  • कोडाइकनाल झील
  • थोल झील
  • चिल्का झील

Correct Answer : Option (4) चिल्का झील (भारतीय राज्य उड़ीसा में स्थित चिल्का झील भारत में खारे पानी की सबसे बड़ी तटीय झील है ।)

3. भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है ?

  • सांभर झील – राजस्थान
  • वुलर झील – जम्मू कश्मीर
  • गोविन्द सागर झील – हिमाचल प्रदेश
  • चिल्का झील – उड़ीसा

Correct Answer : Option (3) गोविंद सागर झील – हिमाचल प्रदेश 1972 

4. निम्नलिखित में से किस बंदरगाह द्वारा जापान को कच्चा लोहा निर्यात किया जाता है ?

  • पारादीप बंदरगाह
  • न्यू मंगलौर बंदरगाह
  • विशाखापट्टनम बंदरगाह
  • मुंबई बंदरगाह

Correct Answer : Option (1) पारादीप बंदरगाह

5. भारत में पवन ऊर्जा का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन सा है ?

  • पंजाब
  • तमिलनाडु
  • मध्य प्रदेश
  • झारखण्ड

Correct Answer : Option (2) तमिलनाडु

6. भारत में बॉक्साइट का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन है ?

  • मध्य प्रदेश
  • उड़ीसा
  • राजस्थान
  • झारखण्ड

Correct Answer : Option (2) उड़ीसा

7. गुरुमुखी , डोगरी और सिंधी लिपि की उत्पत्ति निम्नलिखित में से किस लिपि से हुई है ?

  • सारदा लिपि
  • ब्राह्मी लिपि
  • कुषाण लिपि
  • टांकरी लिपि

Correct Answer : Option (1) सारदा लिपि

8. बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस नामक विश्व धरोहर स्थल किस प्रदेश में है ?

  • गोवा
  • महाराष्ट्र
  • मणिपुर
  • तमिलनाडु

Correct Answer : Option (1) गोवा

9. निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य को भारत का खाद्य भंडार कहा जाता है ?

  • उत्तर प्रदेश
  • पश्चिम बंगाल
  • पंजाब
  • राजस्थान

Correct Answer : Option (3) पंजाब

10. भगवतगीता महाभारत के किस पर्व से संबंधित है ?

  • भीष्म पर्व
  • वन पर्व
  • शांति पर्व
  • द्रोण पर्व

Correct Answer : Option (1) भीष्म पर्व

11. भारत में किस औद्योगिक नीति वक्तव्य में पहली बार छोटी इकाइयों को परिभाषित किया गया ?

  • औद्योगिक नीति वक्तव्य 1970
  • औद्योगिक नीति वक्तव्य 1973
  • औद्योगिक नीति वक्तव्य 1975
  • औद्योगिक नीति वक्तव्य 1977

Correct Answer : Option (4) औद्योगिक नीति वक्तव्य 1977

12. भारतीय संविधान का 74 वां संविधान संशोधन किससे संबंधित है ?

  • पंचायती राज व्यवस्था से
  • दल बदल कानून से
  • मूल अधिकारों से
  • नगरपालिका से

Correct Answer : Option (4) नगरपालिका से

13. भारत की मुख्य भूमि को रामेश्वरम द्वीप से कौन अलग करता है ?

  • पम्बन चैनल
  • नौ डिग्री चैनल
  • दस डिग्री चैनल
  • पाक जलसंधि

Correct Answer : Option (1) पम्बन चैनल

14. निम्नलिखित में से कौन सी नदी दक्षिण भारत के पठारी प्रदेशों को दो भागों में विभाजित करती है ?

  • ताप्ती नदी
  • साबरमती नदी
  • माही नदी
  • नर्मदा नदी

Correct Answer : Option (4) नर्मदा नदी

15. निम्नलिखित में किसने अग्निवीणा नामक प्रसिद्ध बंगाली पुस्तक लिखी ?

  • रविन्द्र नाथ टैगोर
  • शरत चंद्र चट्टोपाध्याय
  • बंकिम चन्द्र चटर्जी
  • नाज़ी नज़रुल इस्लाम

Correct Answer : Option (4) नाज़ी नज़रुल इस्लाम

16. किस मुग़ल सम्राट के शासनकाल को स्वर्णिम युग कहा जाता है ?

  • अकबर
  • शाहजहां
  • औरंगजेब
  • जहांगीर

Correct Answer : Option (2) शाहजहां

17. अंतरिक्ष यान में बैठे हुए किसी अंतरिक्ष यात्री को आकाश का रंग कैसा दिखाई देगा ?

  • लाल
  • नीला
  • हरा
  • काला

Correct Answer : Option (4) काला

18. विश्व एड्स दिवस प्रतिवर्ष किस दिन मनाया जाता है ?

  • 1 दिसंबर
  • 4 दिसंबर
  • 9 दिसंबर
  • 24 अक्टूबर

Correct Answer : Option (1) 1 दिसंबर

19. सामान्य स्थिति में हवा में ध्वनि की गति कितनी होती है ?

  • 323 मी./सेकंड
  • 332 मी./सेकंड
  • 348 मी./सेकंड
  • 232 मी./सेकंड

Correct Answer : Option (2) 332 मी./सेकंड

20. निकट दृष्टि दोष या मायोपिया से पीड़ित व्यक्ति के उपचार के लिए किस लेंस के चश्मे का उपयोग किया जाता है ?

  • उत्तल लेंस
  • अवतल लेंस
  • अवतल लेंस
  • बाइफोकल लेंस

Correct Answer : Option (2) अवतल लेंस

21. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार दिवस/अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार प्रतिवर्ष मनाया जाता है –

  • 4 दिसंबर
  • 12 अक्टूबर
  • 10 दिसंबर
  • 10 जनवरी

Correct Answer : Option (3) 10 दिसंबर

22. जलीकट्टू किस भारतीय राज्य का एक प्रसिद्ध त्योहार है ?

  • आंध्र प्रदेश
  • कर्नाटक
  • उड़ीसा
  • तमिलनाडु

Correct Answer : Option (4) तमिलनाडु

23. प्रथम पंचवर्षीय योजना 1951-1956 का मुख्य लक्ष्य क्या था ?

  • कृषि का विकास
  • उद्योगों का विकास
  • आर्थिक शक्ति की वृद्धि
  • उपरोक्त सभी

Correct Answer : Option (1) कृषि का विकास

24. भाषा के आधार पर बनने वाला पहला भारतीय राज्य कौन सा है ?

  • तेलंगाना
  • गुजरात
  • आंध्र प्रदेश
  • पंजाब

Correct Answer : Option (3) आंध्र प्रदेश

25. भारत और श्रीलंका को पृथक करने वाला जलडमरूमध्य क्या कहलाता है ?

  • मलक्का जलसंधि
  • हार्मूज जलसंधि
  • पाक जलसंधि
  • नेमुरो जलसंधि

Correct Answer : Option (3) पाक जलसंधि

Top 50 Lucent General Knowledge History Question in Hindi ( लूसेंट सामान्य ज्ञान इतिहास के 50 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी )

दिल्ली सल्तनत का पहला शासक कौन था जिसने विनियमित मुद्रा जारी की तथा दिल्ली को अपने साम्राज्य की राजधानी घोषित किया ?

उत्तर :- इल्तुतमिश

किस स्वतंत्रता सेनानी ने ‘ अल हिलाल ‘ नामक समाचार पत्र शुरू किया था ?

उत्तर :- अबुल कलाम आजाद

मोहम्मद गजनी ने भारत पर कितनी बार आक्रमण किया ?

उत्तर :- 17 बार

शेरशाह सूरी द्वारा जारी चांदी के सिक्के का क्या नाम था ?

उत्तर :- रुपया

मोहम्मद तुगलक का वास्तविक नाम क्या था ?

उत्तर :- जूना खां

किस मुगल शासक ने दिल्ली के लाल किले में अपने व्यक्तिगत उपयोग के लिए ‘ मोती मस्जिद ‘ का निर्माण किया था ?

उत्तर :- औरंगजेब

किस भारतीय क्रांतिकारी को भारतीय क्रांति की जननी कहा गया है ?

उत्तर :- मैडम भीकाजी रुस्तम कामा को

अंग्रेजों और सिराजुदुल्लाह के बीच प्लासी का युद्ध कब हुआ था ?

उत्तर :- 1757 में

लंदन में प्रथम गोलमेज सम्मेलन का आयोजन कब हुआ था ?

उत्तर :- नवंबर 1930 से जनवरी 1931 के बीच

मुगल दरबारी इतिहास को लिखने के लिए मुख्यत: कौन सी भाषा का उपयोग होता था ?

उत्तर :- फारसी

जूनागढ़ शिलालेख के अनुसार चंद्रगुप्त मौर्य किस राज्यपाल ने सुदर्शन झील का निर्माण करवाया था ?

उत्तर :- पुष्यगुप्त वैश्य

महात्मा गांधी ने वांछित उद्देश्य की प्राप्ति के लिए भूख हड़ताल की अपनी पद्धति का सर्वप्रथम प्रयोग भारत में किस वर्ष किया था ?

उत्तर :- वर्ष 1918 में

भारत के चार कोनों श्रृंगेरी, पुरी, द्वारका और बद्रीनाथ में किसने 4 महान मठों की स्थापना की थी ?

उत्तर :- शंकराचार्य ने

ब्रिटिश भारत में किस गवर्नर जनरल के कार्यकाल में कृषि विभाग की स्थापना हुई ?

उत्तर :- लार्ड कर्जन

बुंदेलखंड के किस राजवंश ने ओरक्षा को अपनी राजधानी बनाया था ?

उत्तर :- बुंदेला

किस ब्रिटिश गवर्नर जनरल के कार्यकाल में सती प्रथा उन्मूलन एक्ट पारित हुआ ?

उत्तर :- लॉर्ड विलियम बेंटिक

मराठा बिस्तार पर नियंत्रण के उद्देश्य से औरंगजेब ने अपने जीवन के लगभग 25 वर्ष कहां बिताए थे ?

उत्तर :- दक्कन में

किस गुप्त शासक के शासनकाल के दौरान विदेशी यात्री फाह्यान भारत आया था ?

उत्तर :- चंद्रगुप्त द्वितीय

सिखों के गुरु गुरुनानक देव ने अपना उत्तराधिकारी किसे नियुक्त किया था ?

उत्तर :- गुरु अंगद

पूना पैक्ट / पूना समझौता कब तथा किनके बीच हुआ था ?

उत्तर :- 24 सितंबर 1932 को पुणे के यरवदा सेंट्रल जेल महात्मा गांधी और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बीच पूना पैक्ट हुआ था ।

कौन सा गुप्त सम्राट विक्रमादित्य के नाम से प्रसिद्ध था ?

उत्तर :- चंद्रगुप्त द्वितीय

सोमपुर महाविहार का निर्माण किसने करवाया था ?

उत्तर :- धर्मपाल

किस गोलमेज सम्मेलन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हिस्सा लिया था ?

उत्तर :- द्वितीय गोलमेज सम्मेलन 1931 में

महाराष्ट्र में स्थित अजंता की गुफाओं का निर्माण किसके शासनकाल में हुआ था ?

उत्तर :- गुप्त शासकों के शासनकाल के दौरान महाराष्ट्र में स्थित अजंता की गुफाओं का निर्माण हुआ था ।

विजयनगर साम्राज्य के प्रसिद्ध हजारा राम मंदिर का निर्माण किसके शासनकाल में हुआ था ?

उत्तर :- राजा कृष्णदेव राय

कौन विजय नगर साम्राज्य का सबसे महान शासक था ?

उत्तर :- कृष्णदेव राय

गुप्त काल की अधिकारिक भाषा कौन सी थी ?

उत्तर :- संस्कृत

महात्मा बुद्ध ने अपने सर्वाधिक उपदेश किस स्थान पर दिए थे ?

उत्तर :- श्रावस्ती

महालवाड़ी व्यवस्था का संबंध किससे है ?

उत्तर :- भू राजस्व से

1865 में जब कोलकाता, मद्रास और मुंबई में उच्च न्यायालय स्थापित किए गए उस समय भारत का वायसराय कौन था ?

उत्तर :- लॉर्ड लारेंस

नवजात भारत सभा की स्थापना किस भारतीय क्रांतिकारी ने की थी ?

उत्तर :- भगत सिंह

वर्ष 1938 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष किसे चुना गया था ?

उत्तर :- सुभाष चंद्र बोस

आर्थिक राष्ट्रवाद का पथ प्रदर्शक किसे माना जाता है ?

उत्तर :- आर.सी. दत्त को

भारत का राष्ट्रीय आदर्श वाक्य, सत्यमेव जयते किस प्राचीन भारतीय शास्त्र से उद्धत एक मंत्र है ?

उत्तर :- मुण्डकोपनिषद

प्राचीन काल में ‘ अवध ‘ को किस नाम से जाना जाता था ?

उत्तर :- कोसल

त्रिपिटक ग्रंथ किस धर्म से शिक्षक संबंधित शिक्षाओं का संग्रह है ?

उत्तर :- बौद्ध धर्म

मौर्य वंश का अंतिम शासक कौन था ?

उत्तर :- बृहद्रथ

कन्नौज के राजा हर्ष को किस चालुक्य राजा ने पराजित किया था ?

उत्तर :- पुलकेशिन द्वितीय

चोल वंश का अंतिम शासक कौन था ?

उत्तर :- राजेंद्र चोल |||

किस मुस्लिम शासक ने दिल्ली से अपनी राजधानी को दौलताबाद स्थानांतरित किया था ?

उत्तर :- मोहम्मद बिन तुगलक

महाराजा सवाई जयसिंह द्वारा निर्मित जंतर-मंतर एक ________ है ?

उत्तर :- खगोलीय वैधशाला

दुनिया के सात अजूबों में शामिल आगरा के ताज महल का निर्माण किस मुगल बादशाह ने करवाया था ?

उत्तर :- शाहजहां नेता

सन 1761 में पानीपत का तृतीय युद्ध किनके बीच हुआ ?

उत्तर :- अहमद शाह अब्दाली और मराठों के बीच

सन 1857 के सैनिक विद्रोह के समय भारत का वायसराय कौन था ?

उत्तर :- लॉर्ड कैनिंग

सन् 1336 ईस्वी में विजयनगर साम्राज्य की स्थापना किसने की थी ?

उत्तर :- हरिहर व बुक्का ने

सन् 1905 में बंगाल विभाजन के समय भारत का वायसराय कौन था ?

उत्तर :- लॉर्ड कर्जन

ब्रिटिश भारत के किस गवर्नर जनरल ने भारत में डाक टिकट की शुरुआत की ?

उत्तर :- लॉर्ड डलहौजी

किस शासक को भारतीय पुनर्जागरण का पिता कहा जाता है ?

उत्तर :- राजा राममोहन राय

किस मुस्लिम शासक ने भारत में मूल्य नियंत्रण प्रणाली की शुरुआत की थी ?

उत्तर :- अलाउद्दीन खिलजी

किस योजना के तहत भारत और पाकिस्तान का विभाजन हुआ था ?

उत्तर :- लॉर्ड माउंटबेटन योजना

Top 150 Most Expected GK Question With answer for all Competitive Exam

50 महत्वपूर्ण विविध सामान्य ज्ञान के प्रश्नोत्तर

सात्रिया नृत्य किस राज्य की एक प्रसिद्ध नृत्य शैली है ?

उत्तर :- असम

मानव द्वारा प्रयोग की गई पहली धातु क्या है ?

उत्तर :- तांबा

पंजाब में स्थित स्वर्ण मंदिर किस झील के किनारे स्थित है ?

उत्तर :- अमृत सरोवर

देश का पहला लौह इस्पात कारखाना कहां खोला गया था ?

उत्तर :- सन् 1875 में पश्चिम बंगाल के कुल्टी में ।

किस भारतीय एथलीट को उड़न परी के नाम से जाना जाता है ?

उत्तर :- पीटी ऊषा

देवधर ट्रॉफी का संबंध किस खेल से है ?

उत्तर :- क्रिकेट

किस शास्त्रीय भाषा को पूर्व की इतावली कहा जाता है क्योंकि इस भाषा के सभी शब्द सर्वर ध्वनि के साथ समाप्त होते हैं ?

उत्तर :- तेलुगू

भारत में कुल कितनी भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा प्राप्त है ?

उत्तर :- 6 भाषाओं को

महाप्रयाग घाट किस प्रसिद्ध भारतीय का समाधि स्थल है ?

उत्तर :- डॉ. राजेंद्र प्रसाद

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान स्थित है ?

उत्तर :- नई दिल्ली में

केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान किस भारतीय राज्य में स्थित है ?

उत्तर :- लखनऊ ( उत्तर प्रदेश ) में

अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर का निर्माण किसने करवाया था ?

उत्तर :- गुरु अर्जुन देव ने ।

दुनिया के सबसे बड़े अंतर्राष्ट्रीय संगठन संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई थी ?

उत्तर :- 24 अक्टूबर 1945 को

संयुक्त राष्ट्र संघ के राष्ट्रीय ध्वज का डिजाइन किसने तैयार किया था ?

उत्तर :- डोनाल मैकलॉघलिन

संयुक्त राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों की संख्या कितनी है ?

उत्तर :- पॉंच

राजा राममोहन राय लाइब्रेरी फाउंडेशन की स्थापना किस वर्ष हुई थी ?

उत्तर :- 1972 में

स्टैचू ऑफ यूनिटी जो दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है यह किस भारतीय की प्रतिमा है ?

उत्तर :- सरदार बल्लभ भाई पटेल ।

भारत का सर्वोच्च सैन्य पुरस्कार कौन सा है ?

उत्तर :- परमवीर चक्र

माउंट एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने वाले प्रथम भारतीय कौन थे ?

उत्तर :- तेनजिंग नोर्गे

टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय कौन थे ?

उत्तर :- नीरज चोपड़ा

नीरज चोपड़ा का संबंध किस खेल से है ?

उत्तर :- भाला फेंक ( Javelin throw )

किस भारतीय महिला एथलीट धींग एक्सप्रेस के नाम से जाना जाता है ?

उत्तर :- हिमा दास

टिहरी बांध जो भारत का सबसे ऊंचा बांध है किस नदी पर स्थित है ?

उत्तर :- भागीरथी नदी

Top 50 Lucent GK In Hindi Geography Question

क्षेत्रफल की दृष्टि से ओरापा विश्व की सबसे बड़ी हीरे की खान है यह किस देश में स्थित है ?

उत्तर :- बोत्सवाना

छत्तीसगढ़ में स्थित रामगिरी की पहाड़ियां किस पर्वत श्रृंखला का भाग है ?

उत्तर :- विन्ध्यांचल पर्वत श्रृंखला

चिनूक नामों की स्थानीय पवन किस पर्वतीय क्षेत्र में बहती है ?

उत्तर :- रॉकी पर्वतीय क्षेत्र

सबसे अधिक पृष्ठीय क्षेत्रफल वाला महासागर कौन सा है ?

उत्तर :- प्रशांत महासागर

चेनानी नाशरी सुरंग जिसे पटनीटॉप सुरंग भी कहा जाता है किस राज्य / केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है ?

उत्तर :- जम्मू कश्मीर

अंडमान निकोबार दीप समूह की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है ?

उत्तर :- सैंडल पिक

भारत की सबसे लंबी झील कौन सी है ?

उत्तर :- भारत के केरल राज्य के वेलिंगटन द्वीप में वेंबनाड झील स्थित भारत की सबसे लंबी झील है ।

भारत में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील कौन सी है ?

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में स्थित वुलर झील भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है ।

किसे हमारे सौरमंडल का जन्मदाता कहा जाता है ?

उत्तर :- सुर्य को

हमारे सौरमंडल के आठ ग्रहों में से सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है ?

उत्तर :- वृहस्पति

भारत में मानसूनी प्रदेशों में सर्वाधिक वर्षा कहां होती है ?

उत्तर :- पूर्वोत्तर भारत में

हमारा संपूर्ण विश्व कुल कितने महाद्वीपों में विभाजित है ?

उत्तर :- 7 महाद्वीप

भारत में हीरे का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन सा है ?

उत्तर :- मध्य प्रदेश

किसे आधुनिक भूगोल का जनक कहा जाता है ?

उत्तर:- हिकैटियस

कंगतो जिसे कंगार्डो पर्वत श्रेणी भी कहते हैं किस भारतीय राज्य की उच्चतम छोटी है ?

उत्तर :- अरुणाचल प्रदेश

किस महासागर में सर्वाधिक सक्रिय ज्वालामुखी पाई जाती है ?

उत्तर :- प्रशांत महासागर

एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी नदी कौन सी है ?

उत्तर :- यांग्त्झे

राणा प्रताप सागर बांध / राणा प्रताप सागर जलाशय किस नदी पर बना हुआ है ?

उत्तर :- चम्बल नदी ( भारत के राजस्थान राज्य में स्थित राणा प्रताप सागर बांध राजस्थान राज्य का सबसे लंबा बांध है )

भारतीय भूमि के सर्वाधिक क्षेत्रफल पर किस प्रकार के वन पाए जाते हैं ?

उत्तर :- उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन

जारवा जनजाति मुख्य रूप से भारत के किस क्षेत्र में निवास करती है ?

उत्तर :- अंडमान और निकोबार

नीलगिरी पर्वत श्रृंखला किस भारतीय राज्य में स्थित है ?

उत्तर :- तमिलनाडु

कांगों घाटी में मुख्य रूप से किस प्रकार की जलवायु पायी जाती है ? 

उत्तर :- विषुवतीय 

जनसंख्या की दृष्टि से विश्व के पश्चिमी गोलार्ध में स्थित सबसे बड़ा देश कौन है ?

उत्तर :- संयुक्त राज्य अमेरिका

 किस देश को एशिया का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है ?

उत्तर :- तुर्की

क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा लैंड लॉक्ड देश कौन सा है ?

उत्तर :- मंगोलिया

हमारे समस्त ब्रह्मांड की उत्पत्ति का सबसे अधिक मान्य सिद्धांत कौन-सा है ?

उत्तर :- बिग बैंग सिद्धांत 

कौन सा तारा पृथ्वी के सबसे निकटतम है ?

उत्तर :- सुर्य

‘ निक्स ओलंपिया’ जो हमारे सौरमंडल का सबसे ऊंचा पर्वत है किस ग्रह पर स्थित है ?

उत्तर :- मंगल पर

विश्व के किस महाद्वीप में आदिम जनजातियों की जनसंख्या सर्वाधिक है ? 

उत्तर :- अफ्रीका

चांदी का संपूर्ण विश्व में सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है ?

उत्तर :- मेक्सिको

अण्डमान द्वीपसमूह और निकोबार द्वीपसमूह को कौन सा आक्षांश पृथक् करता है ? 

उत्तर :- 10 डिग्री उत्तरी अक्षांश

भारत का सबसे दक्षिणतम बिंदु ‘इन्दिरा प्वॉइण्ट’ किहां स्थित है ? 

उत्तर :- भारत का सबसे दक्षिणतम बिंदु इंदिरा प्वाइंट अंडमान-निकोबार दीप समूह की बड़ा निकोबार क्षेत्र में स्थित है ।

अगर हम भारत के पड़ोसी देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा की बात करें तो भारत किस देश के साथ अपनी सबसे लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाता है ?

उत्तर :- बांग्लादेश

किन दो देशों की अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेडक्लिफ रेखा कहा जाता है ?

उत्तर :- भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा रेखा को

भारत के किस भाग में खनिज संसाधनों का सबसे बड़ा भंडार है ?

उत्तर :- दक्षिण – पूर्व क्षेत्र में

वेलिकोण्डा की पहाड़ियाँ, जो पूर्वी घाट क्षेत्र का एक हिस्सा हैं किस भारतीय राज्य में अवस्थित हैं ? 

उत्तर :- आंध्रप्रदेश

भारत में पाई जाने वाली सर्वाधिक उपजाऊ मिट्टी कौन सी है ?

उत्तर :- जलोढ़ मिट्टी

केसर का उत्पादन करने वाला एकमात्र भारतीय राज्य या केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है ?

उत्तर :- जम्मू और कश्मीर

भारत-म्यांमार मैत्री सड़क किस भारतीय राज्य को म्यांमार से जोड़ता है ?

उत्तर :- मणिपुर

जम्पुई पर्वत श्रृंखला किस भारतीय राज्य में स्थित है ?

उत्तर :- त्रिपुरा

हमारी पृथ्वी की ऊपरी परत को _______ कहते हैं ?

उत्तर :- भूपर्पटी

किस महासागर में बरमूडा ट्रायंगल ( Bermuda Triangle ) स्थित है ?

उत्तर :- उत्तरी अटलांटिक महासागर में

किस प्रकार के चट्टानों में खनिज तेल एवं कोयला पाया जाता है ?

उत्तर :- अवसादी चट्टानों में ।

हमारे सौरमंडल में ऊर्जा का स्रोत क्या है ?

उत्तर :- सुर्य

किसे विश्व मानचित्र का निर्माता कहा जाता हैं ?

उत्तर :- अनेग्जी मेंडर को ।

कर्क रेखा किन किन भारतीय राज्यों से होकर गुजरती है ?

उत्तर :- कर्क रेखा भारत के 8 राज्यों मध्यप्रदेश,  छत्तीसगढ़, गुजरात, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, झारखण्ड, राजस्थान और मिजोरम से होकर गुजरती है ।

कार्डामम पहाड़ी जिसे भारत की इलायची की पहाड़ी भी कहा जाता है किस भारतीय राज्य में स्थित है ?

उत्तर :- केरल

कौन सा दर्रा भारत के कोलकाता और मुंबई शहर को आपस में जोड़ता है ?

उत्तर :- भोरघाट दर्रा

गंगा नदी एवं ब्रह्मपुत्र नदी की संयुक्त जलधारा को किस नाम से जाना जाता है ?

उत्तर :- मेघना नदी

दलदली एवं ज्वार भाटा क्षेत्रों में पाए जाने वाले वन क्या कहलाते हैं ?

उत्तर :- मैंग्रोव वन

Top 50 Polity Gk Question in Hindi ( 50 महत्वपूर्ण राजनीतिक सामान्य ज्ञान के प्रश्न )

संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत राज्यपाल राष्ट्रपति के अनुमोदन के लिए किसी विधेयक को भेज सकता है ?

उत्तर :- अनुच्छेद 200

लोकपाल व लोकायुक्त अधिनियम किस वर्ष लागू हुआ ?

उत्तर :- वर्ष 2014 में

किसके संबंधों की समीक्षा हेतु सरकारिया आयोग का गठन किया गया था ?

उत्तर :- केंद्र और राज्यों के संबंधों की समीक्षा हेतु वर्ष 1983 में सरकारिया समिति का गठन किया गया था इसके अध्यक्ष न्यायमूर्ति रंजीत सिंह सरकारिया थे ।

भारत में पंचायती राज व्यवस्था को अपनाने वाला पहला राज्य कौन था ?

उत्तर :- राजस्थान

भारत में प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है इसका उल्लेख संविधान के किस अनुच्छेद में है ?

उत्तर :- अनुच्छेद 75 (1)

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में जजों की अधिकतम संख्या कितनी है ?

उत्तर :- 15

पंडित जवाहरलाल नेहरू ने संविधान सभा का उद्देश्य प्रस्ताव कब प्रस्तुत किया ?

उत्तर :- 13 दिसंबर 1946 को

मूल संविधान में कितनी अनुसूचियां हैं एवं कितने भाग हैं ?

उत्तर :- 8 अनुसूची और 22 भाग

संविधान सभा के मूल अधिकार एवं अल्पसंख्यक समिति के अध्यक्ष कौन थे ?

उत्तर :- सरदार वल्लभभाई पटेल

संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का स्वरूप कब अपनाया ?

उत्तर :- 22 जुलाई 1947 को

संविधान सभा द्वारा राष्ट्रगान को कब अपनाया गया ?

उत्तर :- 24 जनवरी 1950 को

भारतीय संविधान में संशोधन प्रणाली किस देश के संविधान से लिया गया है ?

उत्तर :- दक्षिण अफ्रीका

भारतीय संविधान में वर्णित राष्ट्रपति के आपातकालीन अधिकार किस देश के संविधान से लिया गया है ?

उत्तर :- जर्मनी के बारे में संविधान से

भारतीय संविधान में कानून द्वारा स्थापित प्रक्रिया किस देश के संविधान से लिया गया है ?

उत्तर :- जापान

भारत के संविधान में प्रथम संशोधन किस वर्ष हुआ था ?

उत्तर :- 1951 में

अंग्रेजों द्वारा जारी किए गए किस एक्ट से भारतीय संविधान के अधिकतर अनुच्छेद मिलते जुलते हैं ?

उत्तर :- गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट 1935

राज्य के नीति निदेशक तत्व, राष्ट्रपति के निर्वाचक मंडल, राज्यसभा मैं 12 सदस्यों का मनोनयन किस देश के संविधान से लिया गया है ?

उत्तर :- आयरलैंड

भारतीय संविधान में सातवां संशोधन किस वर्ष हुआ ?

उत्तर :- वर्ष 1971 में

भारतीय संविधान के किस संशोधन के अंतर्गत सिक्किम को 22 वें राज्य के रूप में भारतीय संघ में मान्यता प्रदान की गई ?

उत्तर :- 36 वा संविधान संशोधन 1975

किस संशोधन द्वारा भारतीय संविधान में नौवीं अनुसूची को शामिल किया गया ?

उत्तर :- पहला संविधान संशोधन 1951 के तहत

भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में अंतरराष्ट्रीय शांति की बात कहीं गई है ?

उत्तर :- अनुच्छेद 51

भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद भारत के राष्ट्रपति को अध्यादेश जारी करने का अधिकार देता है ?

उत्तर :- अनुच्छेद 123

संविधान के किस अनुच्छेद के द्वारा संघ एवं राज्यों के लिए लोक सेवा का प्रावधान किया गया है ?

उत्तर :- अनुच्छेद 315

किस संविधान संशोधन द्वारा भाषाई आधार पर राज्यों का पुनर्गठन किया गया ?

उत्तर :- 7 वां संविधान संशोधन 1956 के तहत

किस संविधान संशोधन द्वारा भारतीय संविधान में दसवीं अनुसूची को जोड़ा गया ?

उत्तर :- 52वां संविधान संशोधन 1985

किस संविधान संशोधन के द्वारा मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दिया गया ?

उत्तर :- 61 वा संविधान संशोधन 1989

भारतीय संविधान की किस अनुसूची में पंचायती राज व्यवस्था से संबंधित प्रावधान है ?

उत्तर :- ग्यारहवीं अनुसूची में

किस संविधान संशोधन के तहत पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया ?

उत्तर :- 73 वा संविधान संशोधन 1992 के तहत

भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में यह अंकित है कि भारत राज्यों का एक संघ है ?

उत्तर :- अनुच्छेद 4

भारतीय संविधान की किस अनुसूची में दलबदल से संबंधित प्रावधान का उल्लेख है ?

उत्तर :- दसवीं अनुसूची में

भारतीय संविधान की तीसरी अनुसूची का संबंध किससे है?

उत्तर :- शपथ एवं पतिज्ञान से

भारतीय संविधान के किस संशोधन में सरकारी शिक्षण संस्थानों के साथ निजी शिक्षण संस्थाओं में आरक्षण का प्रावधान लागू करने का निर्णय लिया गया ?

उत्तर :- 93वां संविधान संशोधन 2005

संविधान की किस संशोधन द्वारा सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजातियों के कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण का मार्ग प्रशस्त किया गया ?

उत्तर :- 85 वां संविधान संशोधन 2001

भारतीय संघ में शामिल राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेशों के क्षेत्रों का उल्लेख भारतीय संविधान की किस अनुसूची में है ?

उत्तर :- प्रथम अनुसूची

नए राज्यों की स्थापना की शक्ति भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में निहित है ?

उत्तर :- अनुच्छेद 2

डॉ राजेंद्र प्रसाद को संविधान सभा का स्थाई अध्यक्ष कब बनाया गया था ?

उत्तर :- 11 दिसंबर 1946 को

भारतीय संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों को किस देश के संविधान से लिया गया है ?

उत्तर :- संयुक्त राज्य अमेरिका

भारतीय संविधान में वर्णित मौलिक कर्तव्य किस देश से लिया गया है ?

उत्तर :- रूस से

हमारे भारतीय संविधान के अनुसार राष्ट्र का प्रथम नागरिक कौन है ?

उत्तर :- राष्ट्रपति

अगर राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति दोनों का पद खाली हो तो ऐसी स्थिति में भारत के राष्ट्रपति का कार्यभार कौन संभालता है ?

उत्तर :- भारत का मुख्य न्यायाधीश

लोकसभा में निर्वाचित होने वाले सदस्यों की अधिकतम संख्या कितनी हो सकती है ?

उत्तर :- 552

किस संविधान संशोधन द्वारा मूल कर्तव्य को भारतीय संविधान में शामिल किया गया ?

उत्तर :- 42वां संविधान संशोधन 1976

मूल संविधान में कुल कितने मौलिक कर्तव्य शामिल थे ?

उत्तर :- हमारे भारत के मूल संविधान में एक भी मौलिक कर्तव्य नहीं था ।

किस समिति की अनुशंसा के आधार पर भारतीय संविधान में मूल कर्तव्यों को शामिल किया गया था ?

उत्तर :- सरदार स्वर्ण सिंह समिति

भारतीलय संविधान का कौन सा अनुच्छेद संसद को भारतीय संविधान में संशोधन की अनुमति देता है ?

उत्तर :- अनुच्छेद 368

भारत में सर्वप्रथम राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कब की गई थी ?

उत्तर :- 26 अक्टूबर 1962 को

संविधान सभा की अंतिम बैठक कब हुई थी ?

उत्तर :- 24 जनवरी 1950 को

भारतीय संविधान के अनुसार संघ की कार्यपालक शक्ति किसके पास है ?

उत्तर :- राष्ट्रपति

2 अक्टूबर, 1959 को भारत में पंचायती राज व्यवस्था का शुभारम्भ कहाँ से किया गया था ?

उत्तर :- राजस्थान के नागौर जिले से

भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में राज्यों के नीति निर्देशक तत्वों का उल्लेख है ?

उत्तर :- अनुच्छेद 36 से 51 में

Top 50 Science GK Question in Hindi 2022

हेपेटाइटिस रोग का संबंध मानतंव शरीर के किस अंग से है ?

उत्तर :- यकृत

वनस्पति विज्ञान का जनक किसे माना जाता है ?

उत्तर :- थियोफ्रेस्ट्स को

हमारे शरीर में कार्बोहाइड्रेट किस रूप में संग्रहित होते हैं ?

उत्तर :- ग्लाइकोजन के रूप में

जीव कोशिका में राइबोसोम का कार्य किया है ?

उत्तर :- प्रोटीन का संश्लेषण

पारद थर्मामीटर का आविष्कार किसने किया था ?

उत्तर :- फॉरेनहाइट ने

हमारे शरीर के अधिकतर एंजाइम किससे बने होते हैं ?

उत्तर :- प्रोटीन के

कौन सी दो गैसों का मिश्रण प्रोड्यूसर गैस कहलाता है ?

उत्तर :- कार्बन मोनोऑक्साइड और नाइट्रोजन

पेट्रोल की गुणवत्ता को किसके द्वारा अभिव्यक्त किया जाता है ?

उत्तर :- ऑक्टेन संख्या के द्वारा

मनुष्य की आंखों में किसी वस्तु का प्रतिबिंब कहां पर बनता है ?

उत्तर :- रेटिना पर

वसा का पाचन करने वाला लाइपेज एंजाइम किसके द्वारा स्रावित होता है ?

उत्तर :- अग्नाशय के द्वारा

एक अक्ष या तने पर पत्तियों की व्यवस्था को क्या कहा जाता है ?

उत्तर :- फाइलोटैक्सी

किस तत्व को सामान्यतः फूलों और उनके रस को सुरक्षित रखने में प्रयोग किया जाता है ?

उत्तर :- सोडियम बेंजोएट

भाप चलित इंजन ऊर्जा को परिवर्तित करता है ?

उत्तर :- ऊष्मा ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में

किस विकिरण से कैंसर पैदा होने का खतरा होता है ?

उत्तर :- अल्ट्रा-वॉयलेट विकिरण

हाइड्रोजन बम किस सिद्धांत पर कार्य करता है ?

उत्तर :- नाभिकीय विखंडन

पीलिया रोग से मानव शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है ?

उत्तर :- यकृत

किस रोग की जॉंच के लिए एलिसा परीक्षण किया जाता है ?

उत्तर :- एड्स रोग

यदि पृथ्वी पर जीवन ना हो तो पृथ्वी पर ऑक्सीजन की मात्रा क्या होगी ?

उत्तर :- अपरिवर्तित रहेगा ।

मेनिन्जाइटिस नामक बीमारी मानव शरीर के किस अंग से संबंधित है ?

उत्तर :- मस्तिष्क से

ट्रांजिस्टर का आंतरिक एंटीना किस धातु का बना होता है ?

उत्तर :- फेरोक्रोम का

लाल रंग को खतरे का सूचक क्यों बनाया जाता है ?

उत्तर :- लाल रंग का तरंगदैध्य अधिक होता है जिसके कारण इसका अपवर्तनांक कम होता है जिसके चलते यह दूर से देखने पर स्पष्ट दिखाई देता है इसी के कारण ही लाल रंग को खतरे के सूचक के रूप में उपयोग किया जाता है ।

किसी कोशिका की आत्महत्या की थैली कहते हैं ?

उत्तर :- लाइसोसोम को

एलपीजी गैस में गंध के लिए क्या मिलाया जाता है ?

उत्तर :- मिथाइल मरकॉंप्टेन

मानव शरीर की सबसे लंबी कोशिका कौन सी है ?

उत्तर :- तंत्रिका कोशिका

अक्सर रेगिस्तान में बनने वाला मृग मरीचिका किस सिद्धांत पर कार्य करता है ?

उत्तर :- पूर्ण आंतरिक परावर्तन सिद्धांत

किस गुण के कारण मच्छर पानी में बैठ पाता है ?

उत्तर :- पृष्ठ तनाव के कारण

अचानक / मुक्त रूप से गिरती हुई लिफ्ट में एक व्यक्ति का वजन होता है ?

उत्तर :- शून्य

वायुमंडल की वह सतह जिससे होकर रेडियो तरंगे परावर्तित होकर पृथ्वी पर आती है क्या कहलाता है ?

उत्तर :- आइनोस्फीयर

पेट्रोलियम की गाड़ी चंद्रमा पर नहीं चल सकती इसका कारण क्या है ?

उत्तर :- चंद्रमा पर वायुमंडल के अनुपस्थित

हमारी पृथ्वी का पलायन वेग कितना है ?

उत्तर :- 11.2 km/s

हमारे शरीर में प्रोटीन का संश्लेषण कहां होता है ?

उत्तर :- राइबोसोम में

हमारे शरीर में किस विटामिन की कमी होने से चोट लगने पर रक्त लगातार बहता रहता है ?

उत्तर :- विटामिन K

मनुष्य के लाल की प्रकृति कैसी होती है ?

उत्तर :- क्षारीय

पराबैंगनी किरणें, रेडियो तरंगे तथा एंकर्स किरणें किस प्रकार की तरंगों का उदाहरण है ?

उत्तर :- विद्युत चुंबकीय तरंगों का

किस वैज्ञानिक ने रेडियोएक्टिव पदार्थों की खोज की थी ?

उत्तर :- हेनरी बेकरल

किसे जीवन का भौतिक चरण कहा जाता है ?

उत्तर :- प्रोटोप्लाज्म

आधुनिक आवर्त सारणी कुल कितने आवर्त और वर्गों में विभाजित है ?

उत्तर :- 8 आवर्त और 18 वर्गों में

लोहे में जंग लगना किस प्रकार की अभिक्रिया का उदाहरण है ?

उत्तर :- ऑक्सीकरण अभिक्रिया

हवा में किस गैस की उपस्थिति के कारण पीतल हवा में फीका पड़ जाता है ?

उत्तर :- हाइड्रोजन सल्फाइड

ऑप्टिक फाइबर का उपयोग में मुख्य रूप से किसके लिए किया जाता है ?

उत्तर :- संचार के लिए

हमारे शरीर में श्वेत रक्त कोशिकाओं ( White Blood Cells ) का मुख्य कार्य क्या है ?

उत्तर :- शरीर को बीमारियों से बचाना

किस तत्व की उपस्थिति के कारण गिरगिट अपना रंग बदलता है ?

उत्तर :- गिरगिट की त्‍वचा में मेलेनोफोर नामक असंख्‍य रंगद्रव्‍य कोशिकाओं उपस्थित होती है ।

अन्‍तरिक्ष में खाद्य की समुचित पूर्ति के लिए किस एक कोशिकीय सहवाग का उपयोग किया जाता है ? 

उत्तर :- क्‍लोरेला (Chlorela)

किस वैज्ञानिक ने ग्रहों की गति के सिद्धांत को प्रतिपादित किया ?

उत्तर :- केप्लर ने ।

सूर्य सदैव पूर्व से ही क्यों निकलता है ?

उत्तर :- ‍ क्योंकि पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है ।

किस यंत्र के द्वारा पौधों में वाष्पोत्सर्जन की दर का निर्धारण किया जाता है ?

उत्तर :- पोटोमीटर के द्वारा

रक्त में किस तत्व की कमी के कारण हाइपोग्लाइसीमिया रोग होता है ?

उत्तर :- ग्लूकोज

वायरोलॉजी ( virology ) के अंतर्गत किसका अध्ययन किया जाता है ?

उत्तर :- विषाणुओं का

तेल की बूंदे जल की सतह पर फैल जाती है इसका कारण क्या है ?

उत्तर :- तेल का पृष्ठीय तनाव जल के अपेक्षा कम होता है जिसके कारण तेल की बूंदे जल की सतह पर पूरी तरह फैल जाते हैं ।

किन धातुओं को मिश्रित करके स्टेनलेस स्टील का निर्माण किया जाता है ?

उत्तर :- लोहा, क्रोमियम और निकेल

Click Here To Buy & Download Lucent GK Book in Hindi – Click Here

2 thoughts on “1000 Lucent General Knowledge Questions in Hindi 2022 PDF Download । 1000 लूसेंट सामान्य ज्ञान क्वेश्चन आंसर 2022”

Leave a Comment

close
%d bloggers like this: