List of All 53 Tiger Reserve in India in Hindi । भारत के सभी 53 टाइगर रिजर्व की सूची
भारत के टाइगर रिजर्व के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य -
• भारत सरकार द्वारा 7 अप्रैल 1973 को बाघ बचाओ परियोजना ( Project Tiger ) की शुरूआत की गई इस परियोजना के अंतर्गत शुरुआत में 9 बाघ अभ्यारण की स्थापना की गई लेकिन वर्तमान में भारत बाघ अभ्यारण में कुल संख्या 51 है ।
• ' राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ' द्वारा 2018 में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार भारत में कुल बाघों की संख्या 2,967 है जिसमें से सबसे अधिक बाघ मध्यप्रदेश राज्य में है मध्य प्रदेश में कुल बाघो की संख्या 526 है इस रिपोर्ट में बाघों की संख्या के मामले में कर्नाटक दूसरे स्थान पर है यहां कुल 524 बाघ है इसके बाद उत्तराखंड , महाराष्ट्र एवं तमिलनाडु का स्थान है । उत्तराखंड में कुल 442 बाघ है जबकि महाराष्ट्र में 312 तथा तमिलनाडु में बाघों की कुल संख्या 264 है।
इस रिपोर्ट के अनुसार भारत में सबसे अधिक बाघ पेंच टाइगर रिजर्व में है यह टाइगर रिजर्व मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र दोनों राज्यों में फैला हुआ है ।
• वर्तमान समय में भारत मे कुल 53 टाइगर रिजर्व हैं।
• असम के ' ओरंग राष्ट्रीय उद्यान ' को प्रोजेक्ट टाइगर के तहत वर्ष 2016 में भारत का 49 वां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया । इस टाइगर रिजर्व को मिनी काजीरंगा के नाम से भी जाना जाता है ।
• कमलांग वन्यजीव अभयारण्य भारत का 50 वां टाइगर रिजर्व है जो भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य में स्थित है इस वन्यजीव अभयारण्य को वर्ष 2016 में टाइगर रिजर्व का दर्जा प्रदान किया गया ।
• ' श्रीविल्लीपुथूर-मेगामलाई टाइगर रिजर्व ' भारत का एक 51 वां टाइगर रिजर्व है 11 अप्रैल 2021 को इसे भारत के 51वें एवं तमिलनाडु राज्य के 5वें टाइगर रिजर्व के रूप में घोषित किया गया इस टाइगर रिजर्व को तमिलनाडु के दो वन्यजीव अभयारण्यों ग्रिजड गिलहरी वन्यजीव अभयारण्य और मेगामलाई वन्यजीव अभयारण्य के संयोजन से बनाया गया है इस टाइगर रिजर्व का संपूर्ण क्षेत्र 1016.57 वर्ग किलोमीटर है।
• ' पेंच टाइगर रिजर्व ' भारत का एकमात्र टाइगर रिजर्व है जो दो राज्यों , महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश में फैला हुआ है इस टाइगर रिजर्व की स्थापना वर्ष 1977 में की गई थी ।
• ' बोर टाइगर रिजर्व ' भारत का सबसे छोटा टाइगर रिजर्व है जो महाराष्ट्र के वर्धा जिले के वर्धा घाटी में स्थित है यह टाइगर रिजर्व 138 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है यह टाइगर रिजर्व महाराष्ट्र का छठा एवं भारत का 47 वां टाइगर रिजर्व है और वर्तमान में इस टाइगर रिजर्व में सिर्फ 4 बाघ है ।
State Wise List of All 53 Tiger Reserve in India in hindi ( राज्य अनुसार भारत के सभी 53 बाघ अभयारण्य ) -
1. मध्य प्रदेश में 6 बाघ अभयारण्य ' ( Tiger Reserve ) है।
- इंदिरा प्रियदर्शनी पेंच टाइगर रिजर्व
2. महाराष्ट्र में भी 6 ' बाघ अभयारण्य ' ( Tiger Reserve ) है ।
- टडोबा अंधेरी टाइगर रिजर्व
- नावेगॉंव नगजीरा टाइगर रिजर्व
3. कर्नाटक में 5 ' बाघ अभयारण्य ' ( Tiger Reserve ) है ।
- बिलिगिरि रंगनाथ टाइगर रिजर्व
- डांडेली या काली टाइगर रिजर्व
4. असम में 4 ' बाघ अभयारण्य ' ( Tiger Reserve ) है ।
5. तमिलनाडु में भी 4 बाघ अभयारण्य ' ( Tiger Reserve ) है ।
- कलाकड मुंदनथरई टाइगर रिजर्व
6. अरुणाचल प्रदेश में 3 ' बाघ अभयारण्य ' ( Tiger Reserve ) है ।
7. छत्तीसगढ़ में 3 ' बाघ अभयारण्य ' ( Tiger Reserve ) है ।
- उदनती सीतानदी टाइगर रिजर्व
- गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व
8. राजस्थान में 4 ' बाघ अभयारण्य ' ( Tiger Reserve ) है ।
- मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व
9. उत्तरप्रदेश में भी 3 ' बाघ अभयारण्य ' ( Tiger Reserve ) है।
10. केरल में 2 ' बाघ अभयारण्य ' ( Tiger Reserve है ।
11. उड़ीसा में भी 2 ' बाघ अभयारण्य ' ( Tiger Reserve ) है ।
12. उत्तराखंड में भी 2 ' बाघ अभयारण्य ' ( Tiger Reserve ) है ।
13. तेलंगाना में भी 2 ' बाघ अभयारण्य ' ( Tiger Reserve ) है ।
13. पश्चिम बंगाल में भी 2 ' बाघ अभयारण्य ' ( Tiger Reserve ) है ।
14. आंध्र प्रदेश में 1 ' बाघ अभयारण्य ' ( Tiger Reserve ) है ।
- नागर्जुनासागर - श्रीशैलम टाइगर रिजर्व
15. मिजोरम में भी 1 ' बाघ अभयारण्य ' ( Tiger Reserve ) है ।
16. बिहार में भी 1 ' बाघ अभयारण्य ' ( Tiger Reserve ) है ।
17. झारखंड में भी सिर्फ 1 ' बाघ अभयारण्य ' ( Tiger Reserve ) है ।
भारत के सभी 53 टाइगर रिजर्व और उनके स्थापना वर्ष की सूची ( List of all 53 Tiger Reserve In India )
क्र.सं. | टाइगर रिजर्व | घोषित वर्ष | राज्य |
1. | कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व | 1973-74 | उत्तराखंड |
2. | बान्दीपुर टाइगर रिज़र्व | 1973-74 | कर्नाटक |
3. | कान्हा टाइगर रिजर्व | 1973-74 | मध्यप्रदेश |
4. | मानस टाइगर रिजर्व | 1973-74 | असम |
5. | मेलघाट टाइगर रिजर्व | 1973-74 | महाराष्ट्र |
6. | पलामू टाइगर रिजर्व | 1973-74 | झारखंड |
7. | रणथंबोर टाइगर रिजर्व | 1973-74 | राजस्थान |
8. | सिमिलीपाल टाइगर रिजर्व | 1973-74 | उड़ीसा |
9. | सुंदरबन टाइगर रिजर्व | 1973-74 | पश्चिम बंगाल |
10. | पेरियार टाइगर रिजर्व | 1978-79 | केरल |
11. | सरिस्का टाइगर रिजर्व | 1978-79 | राजस्थान |
12. | बक्सा टाइगर रिजर्व | 1982-83 | पश्चिम बंगाल |
13. | इन्द्रावती टाइगर रिजर्व | 1982-83 | छत्तीसगढ़ |
14. | नामदफा टाइगर रिजर्व | 1982-83 | अरूणाचल प्रदेश |
15. | नागर्जुनासागर - श्रीशैलम टाइगर रिजर्व | 1982-83 | आंध्रप्रदेश |
16. | दुधवा टाइगर रिजर्व | 1987-88 | उत्तर प्रदेश |
17. | कलाकड मुंदनथरई टाइगर रिजर्व | 1988-89 | तमिलनाडु |
18. | वाल्मीकि टाइगर रिजर्व | 1989-90 | बिहार |
19. | इंद्रा प्रियदर्शनी पेंच टाइगर रिजर्व | 1992-93 | मध्यप्रदेश |
20. | टडोबा अंधेरी टाइगर रिजर्व | 1993-94 | महाराष्ट्र |
21. | बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व | 1993-94 | मध्यप्रदेश |
22. | पन्ना टाइगर रिजर्व | 1994-95 | मध्यप्रदेश |
23. | डम्पा टाइगर रिजर्व | 1994-95 | मिजोरम |
24. | भद्रा टाइगर रिजर्व | 1998-99 | कर्नाटक |
25. | पेंच टाइगर रिजर्व | 1998-99 | महाराष्ट्र |
26. | पक्के टाइगर रिजर्व | 1999-2000 | अरूणाचल प्रदेश |
27. | नामेरी टाइगर रिजर्व | 1999-2000 | असम |
28. | सतपुरा टाइगर रिजर्व | 1999-2000 | मध्यप्रदेश |
29. | अनामलाई टाइगर रिजर्व | 2008-09 | तमिलनाडु |
30. | उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व | 2008-09 | छत्तीसगढ़ |
31. | सत्कोसिया टाइगर रिजर्व | 2008-09 | उड़ीसा |
32. | काजीरंगा टाइगर रिजर्व | 2008-09 | असम |
33. | अचानकमार टाइगर रिजर्व | 2008-09 | छत्तीसगढ़ |
34. | डांडेली या काली टाइगर रिजर्व | 2008-09 | कर्नाटक |
35. | संजय दुबरी टाइगर रिजर्व | 2008-09 | मध्यप्रदेश |
36. | मुदुमलाई टाइगर रिजर्व | 2008-09 | तमिलनाडु |
37. | नागरहोल टाइगर रिजर्व | 2008-09 | कर्नाटक |
38. | पेरम्बीकुलम टाइगर रिजर्व | 2008-09 | केरल |
39. | सह्याद्री टाइगर रिजर्व | 2009-10 | महाराष्ट्र |
40. | बिलिगिरि रंगनाथ टाइगर रिजर्व | 2010-11 | कर्नाटक |
41. | कावल टाइगर रिजर्व | 2012-13 | तेलंगाना |
42. | सत्मंगलम टाइगर रिजर्व | 2013-14 | तमिलनाडु |
43. | मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व | 2013-14 | राजस्थान |
44. | नावेगॉंव नगजीरा टाइगर रिजर्व | 2013-14 | महाराष्ट्र |
45. | अमराबाद टाइगर रिजर्व | 2014 | तेलंगाना |
46. | पीलीभीत टाइगर रिजर्व | 2014 | उत्तर प्रदेश |
47. | बोर टाइगर रिजर्व | 2014 | महाराष्ट्र |
48. | राजाजी टाइगर रिजर्व | 2015 | उत्तराखंड |
49. | ओरांग टाइगर रिजर्व | 2016 | असम |
50. | कमलांग टाइगर रिजर्व | 2016 | अरूणाचल प्रदेश |
51. | श्री विल्लिपुथुर मेघामलाई टाइगर रिजर्व | 2021 | तमिलनाडु |
52. | रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व | 2021 | राजस्थान |
53. | गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व | 2021 | छत्तीसगढ़ |
भारत के बाघ अभयारण्यों से संबंधित कुछ पूछे जाने वाले सवाल ( FAQ related to Tiger Reserve in India in Hindi )
1. भारत का पहला टाइगर रिजर्व कौन सा है ?
उत्तर :- भारत का सबसे पहला टाइगर रिजर्व जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान है जो भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित है जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान को 1 अप्रैल 1973 को भारत का पहला टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था।
2. भारत में वर्तमान समय में कुल कितने टाइगर रिजर्व हैं ?
उत्तर :- वर्तमान समय में भारत में कुल 53 टाइगर रिजर्व हैं अभी हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य के गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और तमोर पिंगला अभ्यारण के क्षेत्र को संयुक्त रूप से मिलाकर भारत का 53 वां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया इस टाइगर रिजर्व को गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है।
3. भारत का 53 वां टाइगर रिजर्व कौन सा है ?
उत्तर :- छत्तीसगढ़ में स्थित गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान भारत का 53 वा टाइगर रिजर्व है इसे हाल ही में भारत के 53 में राष्ट्रीय उद्यान के रूप में घोषित किया गया इसके पूर्व छत्तीसगढ़ में 3 वन्यजीव अभयारण्यों को टाइगर रिजर्व का दर्जा प्राप्त था लेकिन वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ राज्य में चार टाइगर रिजर्व है।
4. भारत का 52 वा टाइगर रिजर्व कौन सा है ?
उत्तर :- राजस्थान के बूंदी जिले में स्थित रामगढ़ विषधारी अभ्यारण भारत का 52 वा टाइगर रिजर्व है रामगढ़ विषधारी अभ्यारण को हाल ही में भारत का 52 वा एवं छत्तीसगढ़ राज्य का चौथा टाइगर रिजर्व घोषित किया गया।
5. भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व कौन सा है ?
उत्तर :- आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में स्थित नागार्जुन श्रीसेलम टाइगर रिजर्व है, जो क्षेत्रफल के दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है।
5 टिप्पणियाँ
Nice information
जवाब देंहटाएंThank u so much 🥰❤️
जवाब देंहटाएंThat's nyc notification thanks a lot
जवाब देंहटाएंआपने जो list दी है उसमे नागार्जुन टाइगर रिजर्व को गलत दिखाया गया हैं
जवाब देंहटाएंऔर बाकी आपने अच्छी जानकारी दी
जानकारी देने के लिए आपका धन्यवाद, हमने इस पोस्ट को अपडेट कर दिया है।
हटाएंPlease Comment on this Post