Famous Lakes of India in Hindi 2021 । भारत की प्रमुख झीलों की सूची
झील की परिभाषा :-
जल का वह स्थिर भाग जो चारों तरफ से स्थलखंडो से घिरा होता है झील कहलाता है यह एक ही जगह पर स्थिर रहता है इसकी एक और विशेषता यह है कि अधिकांश झीलो का पानी खारा होता है लेकिन इसमें से अनेक झीलों का पानी मीठा भी होता है अधिकांश झीले समुद्री सतह के ऊपर पर्वतीय प्रदेशों में पाई जाती है ।
झीलों के प्रकार ( Types Of Lake ) :-
दुनिया में कई प्रकार की झीलें पाई जाती है इन झीलों को कई प्रकार में बांटा गया है लेकिन इन झीलों को मुख्यत दो प्रकार में बांटा गया है -
1. प्राकृतिक झील:- ऐसी झील जिनका निर्माण प्रकृति के द्वारा ही हुआ है और जिनका निर्माण मानव के द्वारा नहीं किया किया गया है अर्थात जिन जिलों का निर्माण प्रकृति के द्वारा क्या गया है प्राकृतिक झील कहते हैं।
जैसे :- चिल्का झील वूलर झील आदि भारत की प्रमुख प्राकृतिक झीलें हैं।
2. कृत्रिम झील/मानव निर्मित झील :- कृत्रिम झील या मानव निर्मित झील उन झीलों को कहा जाता है जिनका निर्माण मानवीय क्रियाकलापों के कारण कृत्रिम रूप से किया गया है या जिन झीलों का निर्माण मनुष्य के द्वारा किया गया है हुआ है।
जैसे :- पिछोला झील एवं गोविंद सागर झील आदि भारत की प्रमुख कृत्रिम झीलें हैं।
इन दो प्रकार के झीलों के अतिरिक्त और भी कई प्रकार के झील इस दुनिया में मौजूद हैं जो निम्न प्रकार हैं - विवर्तनिक झील :- जिन झीलों का निर्माण धरातल का जमीन के नीचे धंसने के कारण हुआ है विवर्तनिक झील कहलाता है भारत के जम्मू कश्मीर राज्य में स्थित है वूलर झील विवर्तनिक झील का एक प्रमुख उदाहरण है।
लैगून झील :- समुद्र तट के निकट लवणीय या खारी जल की एक ऐसी झील जो रोधिका पुलिन द्वारा समुद्र से अलग हो जाता है परन्तु समुद्र का पानी उसमें आता जाता रहता है उसे लैगून झील कहते हैं। भारत के उड़ीसा राज्य में स्थित चिल्का झील और तमिलनाडु की पुलीकट झील लैगून झील का प्रमुख उदाहरण है।
भारत की झीलों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य ( Important Fact about Lake of India ) -
- केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में स्थित वूलर झील भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है।
- जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर को भारत के झीलों की नगरी कहा जाता है।
- उड़ीसा राज्य में स्थित चिल्का झील भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है।
- वेंबनाड झील भारत की सबसे लंबी झील है जो भारत के केरल राज्य में स्थित है इसी झील के अंदर वेलिंगटन द्वीप स्थित है।
- सिक्किम राज्य में स्थित चोलामू झील भारत में सबसे ऊंचाई पर स्थित झील या भारत की सबसे ऊंची झील है यह झील लगभग 18000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
- मणिपुर राज्य में स्थित लोकटक झील को पूर्वोत्तर भारत की सबसे मीठी झील कहा जाता है इसी झील के अंदर भारत का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान केबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान स्थित है।
- महाराष्ट्र में स्थित लोनार झील भारत की एकमात्र ऐसी झील है जिसका निर्माण उल्का पिंडों से हुआ है।

भारत की कुछ प्रमुख झीलें एवं उनसे संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी ( Important Lake of India in Hindi ) -
1. वूलर झील - जम्मू कश्मीर
यह भारत में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है यह झील भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में है।
2. नागिन झील - जम्मू कश्मीर
यह झील , डल झील से लगभग 6 किलोमीटर दूरी पर स्थित है इसको ' ज्वेल इन द रिंक ' के नाम से जाना जाता है यह झील चारों तरफ से पेड़ों से घिरा हुआ है । इस झील की लंबाई 2.7 किलोमीटर है तथा इसकी गहराई 1,582 किलोमीटर है ।
3. चिल्का झील - उड़ीसा
यह एक समुद्री झील है। दिसंबर से जून तक इस झील का जल खारा रहता है। जबकि वर्षा ऋतु में इस झील का पानी मीठा पानी में बदल जाता है इस झील औसत गहराई 3 मीटर है।
4. गोविंद सागर झील - हिमाचल प्रदेश
यह झील हिमाचल प्रदेश राज्य के बिलासपुर जिले में स्थित है। सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के नाम पर इस झील का नामकरण किया गया है यह एक मानव निर्मित झील जिसका निर्माण सतलाज नदी में भाखड़ा बांध के निर्माण के दौरान हुआ था।
5. डल झील - श्रीनगर
यह कश्मीर की एक प्रसिद्ध झील है झील को इस श्रीनगर का गहना तथा कश्मीर के मुकुट के नाम से जाना जाता है इस झील की लंबाई 22 वर्ग कि.मी. है।
6. लोकटक झील - मणिपुर
यह झील उत्तर - भारत में ताजे पानी की सबसे बड़ी झील है इसी झील में दुनिया का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान के ' केईबुल लाम्जाओ ' स्थित है इसलिए इसे विश्व की तैरती झील के नाम से जाना जाता है। यह झील खूंका नदी पर बना हुआ है।
सन् 1990 में इस झील को रामसर कन्वेंशन के तहत अंतरराष्ट्रीय महत्व के स्थल घोषित किया गया।
0 टिप्पणियाँ
Please Comment on this Post