WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Governor list of RBI in Hindi 2022 । भारतीय रिजर्व बैंक के सभी गवर्नरों की सूची

Table of Contents

Governor list of RBI in Hindi 2022 ।

भारतीय रिजर्व बैंक के सभी गवर्नरों की सूची



भारतीय रिजर्व बैंक ( Reserve Bank of India )

भारतीय रिजर्व बैंक भारत का केंद्रीय बैंक है जो भारत की मौद्रिक नीति को नियंत्रित करता है। भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 के तहत 1 अप्रैल 1935 को किया गया था अंग्रेजो द्वारा प्रारंभ में इस बैंक को निजी स्वामित्व वाले बैंक के रूप में स्थापित किया गया था लेकिन भारत की स्वतंत्रता के बाद 1 जनवरी 1949 को भारतीय रिजर्व बैंक का राष्ट्रीयकरण किया गया और इसे भारत के केंद्रीय बैंक के रूप में मान्यता दी गई भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना के समय इस बैंक का मुख्यालय कोलकाता में था लेकिन सन 1937 में भारतीय रिजर्व बैंक के मुख्यालय को कोलकाता से मुंबई स्थानांतरित कर दिया गया और वर्तमान समय में भारतीय रिजर्व बैंक का मुख्यालय महाराष्ट्र की राजधानी , मुंबई में है।


भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर से संबंधित कुछ महत्त्वपूर्ण तथ्य :-

भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना से लेकर अब तक 25 लोग भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में कार्य कर  चुके हैं।

• भारतीय रिजर्व बैंक के प्रथम गवर्नर ओसबोर्न स्मिथ  है। जबकि भारतीय रिजर्व बैंक के वर्तमान गवर्नर श्री शक्तिकांत दास हैं जिन्होंने 12 दिसंबर 2018 को भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर का पदभार ग्रहण किया।

• भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में नियुक्त होने वाले पहले भारतीय श्री चिंतामन द्वारकानाथ देशमुख ( सी.डी. देशमुख ) थे जिन्होंने 11 अगस्त 1940 को भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर का पदभार ग्रहण किया था।

• श्री बेनेगल रामाराव भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में सर्वाधिक समय तक काम करने वाले व्यक्ति हैं वे 1 जुलाई 1949 से 14 जनवरी 1957 तक यानि करीब 2754 दिनों तक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में कार्य किया।

• श्री अमिताभ घोष सबसे कम समय तक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में कार्य करने वाले व्यक्ति है वे 15 जनवरी 1985 से 4 फरवरी 1985 तक यानि मात्र 20 दिनों तक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में कार्य किया। 


भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर की नियुक्ति :-

भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) के गवर्नर की नियुक्ति, वित्त मंत्री की सलाह पर भारत के प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है । इसके अतिरिक्त भारतीय रिज़र्व बैंक के मामलों को केंद्रीय निदेशक मंडल ( Central Board of Directors ) द्वारा शासित किया जाता है । भारतीय रिजर्व बैंक, अधिनियम की धारा 8 के अनुसार इस बोर्ड के सभी सदस्यों की नियुक्ति भारत सरकार द्वारा की जाती है। भारतीय रिजर्व बैंक के प्रशासनिक अधिकारी के रूप में इस बोर्ड के सदस्यों को दो श्रेणी , पहला आधिकारिक निदेशक और दूसरा, गैर-आधिकारिक निदेशक के रूप में विभाजित किया गया है जिसे भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा मनोनीत किया गया है । 


भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर का कार्यकाल :-

संविधान में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर का कार्यकाल तीन वर्ष निर्दिष्ट है लेकिन किसी परिस्थिति में गवर्नर के कार्यकाल को दो और वर्षों के लिए बढ़ाया भी जा सकता है। 

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर को उनकी निश्चित अवधि अथवा कार्यकाल से पूर्व दो मामलों में हटाया जा सकता है 

1. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर को भारत के राष्ट्रपति द्वारा बर्खास्त कर दिया है।

2. यदि गवर्नर भारत के राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दे।


भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के लिए योग्यता :-

प्रारंभ में भारतीय सिविल सेवा के अधिकारियों को ही भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में नियुक्त किया जाता था लेकिन वर्तमान समय में कोई भी व्यक्ति जो स्नातक की डिग्री / स्नातकोत्तर अथवा चार्टर्ड एकाउंटेंट की डिग्री रखता हो वह भारतीय रिजर्व बैंक का गवर्नर बन सकता है लेकिन उनके लिए कुछ शर्त यह है कि वह व्यक्ति अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष या विश्व बैंक का सदस्य हो या किसी बैंक के अध्यक्ष या महाप्रबंधक के रूप में कार्य कर चुका हो या प्रतिष्ठित वित्तीय या बैंकिंग संगठन का प्रमुख हो या भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में काम कर चुका हो।

उपरोक्त शर्तों के अलावा कोई भी नागरिक जो 35 वर्ष या उससे अधिक उम्र का है भारत रिजर्व बैंक का गवर्नर बनने के लिए पात्र है लेकिन वह व्यक्ति किसी भी संसद/राज्य विधानमंडल का सदस्य न हो।


भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर की शक्तियां :-

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के पास कई शक्तियां होती हैं जो निम्नलिखित है –

• भारतीय रिजर्व बैंक का गवर्नर बैंकरो का बैंकर होता है

• सभी वाणिज्यिक बैंकों का प्रमुख होता है

• शेयर बाजार पर नियंत्रण होता है

• सभी करेंसी नोटों पर हस्ताक्षर होता है

• मौद्रिक, मुद्रा और ऋण प्रणाली पर नियंत्रण रखता है।


भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के कार्य और जिम्मेदारियां :-

• भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर अर्थव्यवस्था में मौद्रिक स्थिरता बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होता हैं। इस प्रकार गवर्नर, भारतीय रिजर्व बैंक की नीतियों को तैयार करने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

• नए विदेशी और निजी बैंकों के लाइसेंस जारी करने की जिम्मेदारी भी भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर की होती है।

• राष्ट्र की वित्तीय प्रणाली को नियंत्रित और प्रशासित करने की भी जिम्मेदारी भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के पास होती है इसके साथ ही उनका कार्य उन मापदंडों को भी निर्धारित करना है जिसके अंदर राष्ट्र की संपूर्ण वित्तीय प्रणाली कार्य करती है।

• देश में पर्याप्त मात्रा में करेंसी नोटों और सिक्कों की आपूर्ति की निगरानी करना तथा मुद्रा जारी करना और जो मुद्रा जनता के प्रचलन के लिए उपयुक्त नहीं है उन्हें नष्ट करना भी भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर की जिम्मेदारी होती है।

• आरबीआई के गवर्नर बाहरी व्यापार का प्रबंधन करते हैं और भुगतान भारत में विदेशी मुद्रा बाजार के व्यवस्थित विकास और रखरखाव को भी बढ़ावा देता है जो विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 के तहत आता है।

• बैंकों को अधिक ग्राहक अनुकूल बनाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर बैंकों द्वारा लागू नियमों और विनियमों पर भी नज़र रखते है।

• शहरी बैंक विभागों के माध्यम से भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर प्राथमिक सहकारी बैंकों का पर्यवेक्षण और नेतृत्व करते है। इसके अतिरिक्त  लघु उद्योगों, ग्रामीण और कृषि क्षेत्रों में ऋण के प्रवाह को सुविधाजनक बनाने, राज्य सहकारी बैंकों तथा विभिन्न स्थानीय क्षेत्र के बैंकों को विनियमित करने की भी जिम्मेदारी भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर की होती है।


भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर की सूची :-

All 25 Government list of RBI in Hindi From 1935 – 2022 ( 1935 से 2022 तक भारतीय रिजर्व बैंक के सभी 25 गवर्नरों की सूची )

क्र. सं.

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर

कार्यकाल

कार्य‌ अवधि

1.

सर ओसबोर्न स्मिथ

1 अप्रैल, 1935 से 30 जून, 1937

821 दिन

2.

सर जेम्स ब्रैड टेलर

1 जुलाई, 1937 से 17 फरवरी, 1943

2057 दिन

3.

श्री सी. डी. देशमुख

11 अगस्त, 1943 से 30 जून, 1949

2150 दिन

4.

श्री बेनेगल रामाराव 

1 जुलाई, 1949 से 14 जनवरी, 1957

2754 दिन

5.

श्री के.जी. आंबेगांवकर

14 जनवरी , 1957 से 28 फरवरी, 1957

45 दिन

6.

श्री एच.वी.आर. अय्यंगर

1 मार्च, 1957 से 28 फरवरी, 1962

1825 दिन

7.

श्री पीसी भट्टाचार्य

1 मार्च, 1962 से 30 जून, 1967

1947 दिन

8.

श्री लक्ष्मीकांत झा 

1 जुलाई, 1967 से 3 मई, 1970

1037 दिन

9.

बी.एन. अदारकर 

4 म‌ई, 1970 से 15 जून, 1970

42 दिन

10.

श्री एस. जगन्नाथन

16 जून, 1970 से 19 मई , 1975

1798 दिन

11.

श्री एन. सी. सेनगुप्ता

19 मई, 1975 से 19 अगस्त, 1975

92 दिन

12.

श्री के. आर. पुरी

20 अगस्त, 1975 से 2 मई, 1977

621 दिन

13.

श्री एम. नरसिम्हन

3 मई, 1977 से 30 नवंबर, 1977

211 दिन

14.

डॉ. आई.जी. पटेल

1 दिसंबर, 1977 से 15 सितंबर, 1982

1749 दिन

15.

डॉ. मनमोहन सिंह

16 सितंबर, 1982 से 14 जनवरी, 1985

851 दिन

16.

श्री अमिताभ घोष

15 जनवरी, 1985 से 4 सितंबर, 1985

20 दिन

17.

श्री आर.एन. मल्होत्रा 

4 फरवरी, 1985 से 22 दिसंबर, 1990

2147 दिन

18.

श्री एस. वेंकटरमण

22 दिसंबर, 1990 से 21 दिसंबर, 1992

730 दिन

19.

डॉ. सी. रंगराजन

22 दिसंबर, 1992 से 21 नवंबर, 1997

1795 दिन

20.

डॉ. विमल जालान

22 नवंबर, 1997 से 6 सितंबर, 2003

2114 दिन 

21.

डॉ. वाई. वी. रेड्डी

6 सितंबर, 2003 से 5 सितंबर, 2008

1826 दिन

22.

डॉ. डी. सुब्बाराव

5 सितंबर, 2008 से 4 सितंबर, 2013

1825 दिन

23.

डॉ. रघुराम जी. राजन

4 सितंबर, 2013 से 4 सितंबर, 2016

1096 दिन

24.

डॉ. उर्जित पटेल

4 सितंबर, 2016 से 10 दिसंबर, 2018

828 दिन

25.

श्री शक्तिकांत दास

12 दिसंबर, 2018 से कार्यरत

कार्यरत


भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न ( FAQ Related to Governor list of RBI in Hindi )


1. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर की नियुक्ति कौन करता है ?

उत्तर :- भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर की नियुक्ति वित्त मंत्री की सलाह पर भारत का प्रधानमंत्री करता है।

2. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है ?

उत्तर :- भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर का कार्यकाल 3 वर्ष का होता है लेकिन किसी विशेष परिस्थिति में इस अवधि को घटाया अथवा बढ़ाया जा सकता है।


3. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर की सैलरी कितनी है ?

उत्तर :- भारतीय रिजर्व बैंक के 30 जून 2019 के डाटा के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर की वर्तमान सैलरी 2.5 लाख रुपए है।


4. भारतीय रिजर्व बैंक के प्रथम गवर्नर कौन थे ?

उत्तर :- सर ओसबोर्न स्मिथ भारतीय रिजर्व बैंक के प्रथम गवर्नर थे उन्होंने 1 अप्रैल 1935 से 30 जून 1937 तक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर का कार्यभार संभाला।

5. भारतीय रिजर्व बैंक के वर्तमान गवर्नर कौन है ?

उत्तर :- श्री शक्ति कांत दास भारतीय रिजर्व बैंक के 25 वें एवं वर्तमान गवर्नर है उन्होंने 12 दिसंबर 2018 को भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर का कार्यभार संभाला और वर्तमान समय में कार्यरत है।


इन्हें भी पढ़ें :-

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close
Scroll to Top