गिर राष्ट्रीय उद्यान गुजरात । Gir National Park in Gujarat
गिर राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना, इतिहास एवं गिर राष्ट्रीय उद्यान से संबंधित सभी महत्त्वपूर्ण जानकारी
गिर राष्ट्रीय उद्यान भारत के गुजरात राज्य में स्थित एक प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्यजीव अभयारण्य है यह राष्ट्रीय उद्यान गुजरात के जूनागढ़ जिले से 65 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम मे गिर के जंगलों में शुष्क झाड़ीदार पर्वतीय क्षेत्र में स्थित है इस राष्ट्रीय उद्यान को एशियाई शेरों का एकमात्र निवास स्थान माना जाता है अफ्रीका के बाद सबसे अधिक शेर इसी राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाते है। गिर राष्ट्रीय उद्यान वन्यजीवो का एक प्रमुख केंद्र है और भारत के गुजरात राज्य में स्थित यह
राष्ट्रीय उद्यान एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जहां वर्षभर पर्यटको की भीड़ लगी रहती है इसके साथ ही कई वन्यजीव प्रेमी इस राष्ट्रीय उद्यान में वन्यजीवो को देखने के लिए आते हैं।
गिर राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना ( Establishment of Gir National Park ) :-
गिर राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1965 में की गई थी गिर राष्ट्रीय उद्यान, गिर वन्यजीव अभयारण्य का एक हिस्सा है इस वन्यजीव अभयारण्य के कुछ क्षेत्र को 1965 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया गिर वन्यजीव अभयारण्य का कुल क्षेत्रफल 1412 वर्ग किलोमीटर है जिसमें से इस अभयारण्य के 285 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को राष्ट्रीय उद्यान के रूप में मान्यता दी गई है।
गिर राष्ट्रीय उद्यान का इतिहास ( History of Gir National Park ) :-
19 वीं शताब्दी के दौरान भारतीय राजाओं और शासकों ने ब्रिटिश उपनिवेशवादियों से अच्छा व्यापार और राजनीतिक शक्ति संबंध स्थापित करने के लिए उन्हें शिकार व्यापार अभियानों के लिए आमंत्रित किया
ब्रिटिश उपनिवेशवादियों द्वारा भारतीय शासकों के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया गया परिणामस्वरूप, 19 वीं शताब्दी के अंत तक गिर के जंगलों में मात्रा एक दर्जन एशियाई शेर ही बचे हुए थे। उस समय गिर के जंगलों को जूनागढ़ के नवाब का शिकारगाह माना जाता था।
शेरों की घटती जनसंख्या को देखते हुए ब्रिटिश वायसराय ने इस क्षेत्र को संरक्षित करने के लिए कहा जिसके प्रश्चात जूनागढ़ के नवाब ने गिर के जंगलों को संरक्षित करने का फैसला किया उन्होंने इस क्षेत्र में वन्यजीव अभयारण्य की स्थापना की।
भारत सरकार द्वारा 1965 में इसे राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया और वर्तमान समय में गिर राष्ट्रीय उद्यान के वन क्षेत्र को एशिया के सबसे महत्त्वपूर्ण और संरक्षित क्षेत्रों में से एक माना जाता है। वर्तमान समय में गिर राष्ट्रीय उद्यान को गुजरात के पारिस्थितिक संसाधनों का आभूषण माना जाता है जो परिस्थिति के संतुलन में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
गिर राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाने वाले वन्यजीव :-
गिर राष्ट्रीय उद्यान अनेक प्रकार के जानवर और लुप्तप्राय प्रजातियों के वन्यजीवो का निवास स्थान है इस राष्ट्रीय उद्यान में 2000 से अधिक जीवों की प्रजातियां पाई जाती है इस राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाने वाले जानवरों में तेंदुए, हिरण, रुड्डी मांगूज आदि शामिल हैं।
इस राष्ट्रीय उद्यान में 500 से अधिक वनस्पतियों की प्रजातियां पाई जाती हैं
और हयनास, गोल्डन जैकाल, एशियाई शेर, और रूडी मोंगोज, आदि।
किसके लिए प्रसिद्ध है गिर राष्ट्रीय उद्यान ( Gir National Park is Famous for ) :-
गिर राष्ट्रीय उद्यान एशियाई शेरों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है क्योंकि अफ्रीका के बाद दुनिया में सबसे अधिक शेर इसी राष्ट्रीय उद्यान पाया जाता है इस राष्ट्रीय को एशियाई शेरों का एकमात्र घर माना जाता है जहां सबसे बड़ी संख्या में एशियाई शेर निवास करते हैं एशियाई शेरों के अलावा यह राष्ट्रीय उद्यान में कई लुप्तप्राय प्रजातियों के वन्यजीवों का निवास स्थान भी है।