भारतीय जीवन बीमा निगम ( LIC ) एक भारतीय जीवन बीमा कंपनी है जिसकी स्थापना वर्ष 1956 में हुई थी यह भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी होने के साथ ही यह भारत की सर्वश्रेष्ठ बीमा कंपनी है जो अपनी बेहतर बीमा सेवाओं के लिए जाना जाता है इस बीमा कंपनी का मुख्यालय भारत के मुंबई शहर में स्थित है इस बीमा निगम कंपनी का स्वामित्व भारत सरकार के पास है ।

भारतीय जीवन बीमा निगम कंपनी की स्थापना
भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम ( Life Insurance Corporation of India ) की स्थापना 1 सितंबर 1956 को हुई दरअसल वर्ष 1956 में भारतीय संसद ने देश में बीमा उद्योग का राष्ट्रीयकरण किया जिसके लिए भारत के संसद ने भारतीय जीवन बीमा अधिनियम पारित किया भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना भी इसी अधिनियम के तहत हुआ। उस समय राज्य के स्वामित्व वाली भारतीय जीवन बीमा निगम बनाने के लिए भारतीय संसद ने देश के 245 से अधिक बीमा कंपनियों और प्रोविडेंट सोसायटियों का विलय कर दिया।
भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्य
भारतीय जीवन बीमा निगम हमारे देश की एक सर्वश्रेष्ठ जीवन बीमा कंपनी है जो देश के नागरिकों को जीवन बीमा उपलब्ध करवाता है भारतीय जीवन बीमा निगम का मुख्य कार्य लोगों को विभिन्न प्रकार की सुरक्षा बीमा उपलब्ध करवाना है यो एक जीवन बीमा कंपनी है जो लोगों को अनेक प्रकार की सुरक्षा बीमा प्रदान करता है । इस बीमा कंपनी का कार्य है लोगों को बीमा के बारे में जागरूक करना एवं उनका बीमा करना ताकि यदि किसी बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है यह बीमा कंपनी उनके उत्तराधिकारी को निश्चित राशि का भुगतान करती है ।
इसके अतिरिक्त यदि बीमित व्यक्ति के साथ कोई दुर्घटना घटित हो जाता है तो यह बीमा निगम कंपनी दुर्घटना बीमा के तहत उस व्यक्ति को क्षतिपूर्ति प्रदान करने उत्तरदायित्व लेता है क्योंकि इस बीमा निगम कंपनी की स्थापना का उद्देश्य कम्पनियों को वित्तीय सहायता प्रदान करना नहीं है, बल्कि यह जीवन बीमा कंपनी, कम्पनियों को वित्त प्रदान करने में महत्त्वपूर्ण योगदान देता है। इसके साथ ही यह बीमा निगम कंपनी विभिन्न औद्योगिक कम्पनियों की प्रतिभूतियों के अभिगोपन का कार्य करता है तथा वित्तीय संस्थाओं द्वारा जारी बाण्डों तथा अंशों की खरीद करके उनके लिये साख व्यवस्था करता है।
वर्ष 1956 में भारतीय जीवन बीमा निगम कंपनी का राष्ट्रीयकरण किया गया इसके राष्ट्रीयकरण के पूर्व -इसके कुल वित्त विनियोग का 16 प्रतिशत ही इस निगम द्वारा कम्पनियों की प्रतिभूतियों में विनियोजित किया जाता था लेकिन वर्तमान समय में इसके निवेश में काफी वृद्धि हुई है।
भारत के राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में इस जीवन बीमा कंपनी की भूमिका देखते हुए वर्ष 1975 में इस कंपनी के उपबन्धों में संशोधन किया गया। इसके संशोधन के प्रश्चात कंपनी के नियन्त्रित कोष में हुई वृद्धि का 25 प्रतिशत केन्द्र सरकार के ऋण करों और कम कम 50 प्रतिशत केंद्र सरकार, राज्य सरकार तथा स्थानीय सरकार द्वारा गारण्टी शुदा बाजार ऋण में लगाना होता है।
भारतीय जीवन बीमा कंपनी भारत की एक सर्वश्रेष्ठ जीवन कंपनी के साथ ही यह भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एवं दुनिया की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनियों में से एक है इसके साथ ही वर्तमान समय में भारत के औद्योगिक एवं व्यवसायिक संस्थानों को वित्त प्रदान करने में इस बीमा कंपनी का एक अहम योगदान है जिसके कारण हम यह कह सकते हैं कि भारत के आर्थिक विकास में इस बीमा कंपनी का एक महत्वपूर्ण योगदान है।
इन्हें भी पढ़ें
भारतीय जीवन बीमा कंपनी का मुख्यालय
भारतीय जीवन बीमा कंपनी का मुख्यालय महाराष्ट्र के मुंबई शहर में स्थित है इसके अतिरिक्त इस बीमा कंपनी के 8 क्षेत्रीय कार्यालय भी स्थित है ये 8 क्षेत्रीय कार्यालय हैदराबाद, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना, कानपुर और भोपाल में स्थित है।
भारतीय जीवन बीमा निगम के वर्तमान अध्यक्ष
श्री. मंगलम रामसुब्रमण्यम कुमार ( M.R. Kumar ) भारतीय जीवन बीमा निगम ( LIC ) के वर्तमान अध्यक्ष है इसके अतिरिक्त भारतीय जीवन बीमा निगम में सरकार द्वारा एक नामित निदेशक , चार प्रबंध संचालक और 9 स्वतंत्र निदेशक भी शामिल है जो इस जीवन बीमा कंपनी की संपूर्ण कार्य प्रणाली का संचालन कर रहे है।
LIC Present Board of Directors List
नाम | पद |
श्री. मंगलम रामसुब्रमण्यम कुमार | अध्यक्ष |
श्री पंकज जैन | सरकार द्वारा नामित निदेशक |
श्री सिद्धांत मोहंती | प्रबंध संचालक |
श्रीमती ईपी मिनि | प्रबंध संचालक |
श्री राज कुमार | प्रबंध संचालक |
श्री विष्णु चरण पटनायक | प्रबंध संचालक |
श्री विनोद कुमार शर्मा | स्वतंत्र निदेशक |
श्रीमती अंजलि चिब दुग्गल | स्वतंत्र निदेशक |
डॉ. रंजन शर्मा | स्वतंत्र निदेशक |
श्री राज कमल | स्वतंत्र निदेशक |
प्रोफेसर अनिल कुमार | स्वतंत्र निदेशक |
श्री विनय कुमार मुथु राजू परवासा राजू | स्वतंत्र निदेशक |
श्री गुरु मूर्ति महालिंगम | स्वतंत्र निदेशक |
श्री संजीव नौटियाल | स्वतंत्र निदेशक |
श्री. वंकीपुरम श्रीनिवास पार्थसारथी | स्वतंत्र निदेशक |
एलआईसी गोल्डन जुबली फाउंडेशन की स्थापना
भारतीय जीवन बीमा निगम कंपनी ने वर्ष 2006 में गोल्डन जुबली फाउंडेशन के नाम से एक चैरिटी संगठन की स्थापना की यह एक संस्था है भारतीय जीवन बीमा कंपनी के द्वारा स्थापित गोल्डन जुबली फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य देश में शिक्षा को बढ़ावा देना तथा गरीबी उन्मूलन था स्कूली बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए इस संगठन द्वारा प्रत्येक वर्ष गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप पुरस्कार प्रदान किया जाता है यह पुरस्कार भारत के सबसे प्रसिद्ध स्कॉलरशिप पुरस्कारों में से एक है।
इस पुरस्कार को प्रतिवर्ष देश के मेधावी छात्रों को प्रदान किया जाता है यह पुरस्कार स्कूली शिक्षा या समकक्ष के बारहवीं कक्षा में उन सभी मेधावी छात्रों को प्रदान किया जाता है जो अपने आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं और जिनके माता-पिता की वार्षिक आय 2 लाख रुपए से कम है।
एलआईसी द्वारा प्राप्त पुरस्कार
एलआईसी को अपनी बेहतर बीमा सेवा के लिए कई पुरस्कार भी प्राप्त हुए है वर्ष 2012 में इकोनॉमिक टाइम्स ब्रांड इक्विटी सर्वे एलआईसी को भारत के 6 सबसे भरोसेमंद सेवा ब्रांड के रूप में दर्जा दिया था
इसके अतिरिक्त भारतीय जीवन बीमा निगम को वर्ष 2011 से 2014 के लिए BFSI श्रेणी में भारत के सबसे विश्वसनीय ब्रांड के रूप में चुना गया
भारतीय जीवन बीमा निगम कंपनी कस्टमर केयर नंबर ( LIC Customer Care Number )
किसी भी प्रकार की जीवन बीमा के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए आप एलआईसी के Customer Service Number पर संपर्क करके कर सकते हैं।
LIC Customer Service : 022 6827 6827
भारतीय जीवन बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ? ( LIC Official Website )
http://www.licindia.in/ भारतीय जीवन बीमा निगम की अधिकारिक वेबसाइट है।
इन्हें भी पढ़ें :-
भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना, इतिहास तथा भारतीय रिजर्व बैंक के कार्य
1935 से 2022 तक भारतीय रिजर्व बैंक के सभी गवर्नरों की सूची ( RBI Governor list )