List of president of India in Hindi 2022 । भारत के सभी राष्ट्रपतियों की सूची 2022
भारतीय संविधान के अनुसार भारत का राष्ट्रपति देश का संवैधानिक मुखिया होता भारत का राष्ट्रपति हमारे देश का प्रथम नागरिक या सर्वौच्च नागरिक होता है। भारत के राष्ट्रपति के पास असीमित शक्तिया होती है परंतु राष्ट्रपति अपनी शक्तियों का इस्तेमाल स्वयं नहीं कर सकता है उन्हें इन शक्तियों का उपयोग करने के लिए प्रधानमंत्री एवं मंत्री परिषद् से सलाह लेना पड़ता है भारत में राष्ट्रपति का निर्वाचन लोक सभा राज्य सभा तथा विधान सभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा किया जाता है भारत की आजादी से अब तक भारत में 14 राष्ट्रपति निर्वाचित किए जा चुके हैं आज हम इस लेख में 1947 से अब तक भारत के सभी राष्ट्रपतियों की सूची उपलब्ध करवा रहे हैं इसके साथ ही इस लेख में भारत के राष्ट्रपति का कार्यकाल, भारत के राष्ट्रपति की निर्वाचन प्रक्रिया, भारत के राष्ट्रपति पद के लिए योग्यता, भारत के राष्ट्रपति की शक्तियां एवं भारत के राष्ट्रपति से संबंधित कुछ पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर उपलब्ध करवा रहे हैं।
अतः यदि आप भारत के राष्ट्रपति के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
भारत के राष्ट्रपति पद के लिए योग्यता :-
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 58 के तहत भारत के राष्ट्रपति चुनाव के लिए पात्र उम्मीदवार होने के लिए कुछ शर्ते निर्धारित की गई है जो निम्नलिखित है –
- राष्ट्रपति पद को प्राप्त करने वाला व्यक्ति भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।
- व्यक्ति 35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो।
- जो व्यक्ति राष्ट्रपति पद बैठना चाहता है उसे लोकसभा का सदस्य बनने के योग्य होना जरूरी है।
- वह व्यक्ति किसी भी प्रकार के लाभप्रद पद पर नहीं होना चाहिए।
- व्यक्ति मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।
भारत के राष्ट्रपति की चुनाव प्रक्रिया :-
भारत के राष्ट्रपति का चुनाव भी भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा ही आयोजित किया जाता है भारतीय संविधान के अनुच्छेद 54 में भारत के राष्ट्रपति के चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल का उल्लेख है भारत के राष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल के द्वारा किया जाता है इस निर्वाचक मंडल में लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा के निर्वाचित सदस्य शामिल होते है राष्ट्रपति का चुनाव इन्हीं सदस्यों के द्वारा किया जाता है।
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 55 के अनुसार भारत के राष्ट्रपति का चुनाव एकल संक्रमणीय मत पद्धति के द्वारा होता है।
भारत के राष्ट्रपति का कार्यकाल :-
भारत के राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है किंतु भारतीय संविधान के अनुच्छेद 56 में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि राष्ट्रपति अपने पद पर तब तक रहेगा जब तक की उसका उत्तराधिकारी राष्ट्रपति का पद ग्रहण नहीं कर लें।
भारत के राष्ट्रपति की शक्तियां :-
भारत के संविधान के अनुसार भारत के राष्ट्रपति को अनेक शक्तियां प्राप्त है जिसका प्रयोग राष्ट्रपति कर सकता है लेकिन कुछ विशेष शक्तियों का उपयोग करने के लिए राष्ट्रपति को प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद से सलाह लेना पड़ता है।
• भारत के राष्ट्रपति के पास कार्यपालक शक्तियां होती है जिससे राष्ट्रपति को न्यायपालिका के कार्य में भी दखल दे सकता है।
• भारत के राष्ट्रपति को देश में आपातकालीन स्थिति में प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति शासन लागू करने का अधिकार होता है तथा लोकसभा भंग हो जाने पर राष्ट्रपति अगर चाहे तो देश में राष्ट्रपति शासन लागू कर सकता है।
• राष्ट्रपति भारत की तीनो सेनाओ का कमांडर इन चीफ भी होता है अर्थात राष्ट्रपति देश की थल सेना, वायु सेना व नौसेना का सर्वोच्च अधिकारी होता है।
भारत के राष्ट्रपति के वेतन और भत्ते :-
वर्तमान समय में भारत के राष्ट्रपति का वेतन 5 लाख प्रतिमाह है राष्ट्रपति को अपने इस वेतन पर कोई टैक्स नहीं देना होता है इसके अतिरिक्त सेवानिवृत्ति के बाद राष्ट्रपति को प्रतिवर्ष 9 लाख रुपए वार्षिक पेंशन के रूप में दिया जाता है।
इसके अलावा राष्ट्रपति को निःशुल्क आवास और संसद द्वारा स्वीकृत भत्ते भी प्राप्त होते हैं।
1947 से 2022 तक भारत के सभी राष्ट्रपतियों की सूची (List of al president of India in Hindi 2022)
भारत के राष्ट्रपति से संबंधित कोई पूछे जाने वाले प्रश्न ( FAQ Related to President of India List in Hindi )
1. भारत के वर्तमान राष्ट्रपति कौन है ?
उत्तर :- रामनाथ कोविंद भारत के वर्तमान राष्ट्रपति है इन्होंने 25 जुलाई 2017 को भारत के 14 वें राष्ट्रपति के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया।
2. स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे ?
उत्तर :- डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति है इन्होंने 26 जनवरी 1950 को भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया था इसके साथ ही इन्होंने सबसे लंबे समय तक भारत के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।
3. भारत की पहली महिला राष्ट्रपति कौन हैं ?
उत्तर :- श्रीमती प्रतिभा पाटिल भारत की 12वीं राष्ट्रपति एवं स्वतंत्र भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थी इन्होंने 25 जुलाई 2007 से 25 जुलाई 2012 तक भारत के राष्ट्रपति के रूप में कार्य।
4. भारत के प्रथम कार्यकारी राष्ट्रपति कौन थे ?
उत्तर :- वि.वि. गिरी भारत के प्रथम कार्यकारी राष्ट्रपति है इन्होंने 3 मई 1969 को भारत के प्रथम कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यभार संभाला था।
5. भारत के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति कौन है ?
उत्तर :- डॉ जाकिर हुसैन स्वतंत्र भारत के तीसरे एवं प्रथम मुस्लिम राष्ट्रपति है इन्होंने 13 मई 1967 को भारत के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में अपना कार्यभार संभाला।
इन्हें भी पढ़ें :-
भारत के प्रमुख बांधों की सूची ( List of Important Dam of India )