WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Prime Minister List of India in Hindi 2022 । भारत के सभी प्रधानमंत्री की सूची

Table of Contents

Prime Minister List of India in Hindi 2022 । भारत के सभी प्रधानमंत्री की सूची

भारत का प्रधानमंत्री भारत में लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार का एक नेता होता है प्रधानमंत्री की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति के द्वारा की जाती है भारत में प्रधानमंत्री की नियुक्ति के लिए कोई विशेष प्रक्रिया नहीं दी गई है आज हम इस लेख में भारत के प्रधानमंत्री से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं इसके साथ ही इस लेख में 1947 से अब तक भारत के सभी प्रधानमंत्री की सूची भी उपलब्ध करवाया गया है अतः अगर आप भी भारत के सभी प्रधानमंत्रियों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

भारत के प्रधानमंत्री की नियुक्ति :- 

भारतीय संविधान प्रधानमंत्री की नियुक्ति के लिए कोई विशेष प्रक्रिया नहीं दी गयी है भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75 (1) के अनुसार भारत के प्रधानमंत्री की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति के द्वारा ही की जाती है इस अनुच्छेद के तहत राष्ट्रपति केवल उसी व्यक्ति को प्रधानमंत्री नियुक्त करता है जो लोकसभा में बहुमत दल का नेता होता है।

भारत के प्रधानमंत्री का कार्यकाल :- 

भारत के प्रधानमंत्री की नियुक्ति 5 वर्ष के लिए की जाती है लेकिन फिर भी उनका कार्यकाल निश्चित नहीं होता है क्योंकि यह स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि प्रधानमंत्री अपने पद पर तब तक बना रहेगा जब तक उसे लोकसभा से पूर्ण बहुमत का समर्थन प्राप्त होता रहे लेकिन जल्दी प्रधानमंत्री लोकसभा में अपना बहुमत खो देता है तो प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना पड़ता है।

भारत के प्रधानमंत्री की शक्तियां एवं कार्य :- 

भारत का प्रधानमंत्री लोकसभा में बहुमत दल का नेता होता है जिसके कारण वह लोकसभा में शासन की प्रमुख नीतियां एवं कार्यों को निर्धारित करता है इसके अतिरिक्त देश में वित्त व्यवस्था एवं वार्षिक वित्तीय वितरण निर्धारित करने में भी प्रधानमंत्री महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रधानमंत्री के सलाह पर मंत्री परिषद में सदस्य को नियुक्त और बर्खास्त किया जाता है। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री अगर चाहे तो वह लोकसभा के विघटन की अनुशंसा राष्ट्रपति से कर सकता है।

1947 से अब तक भारत के सभी प्रधानमंत्री की सूची ( All Prime Minister List of India in Hindi From 1947 to 2022 )


क्र. सं.

भारत के प्रधानमंत्री

कार्यकाल

राजनीतिक दल

1.

पंडित जवाहरलाल नेहरू

15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

2.

श्री गुलजारी लाल नंदा ( कार्यवाहक प्रधानमंत्री )

27 मई 1964 से 9 जून 1964

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

3.

लाल बहादुर शास्त्री

9 जून 1964 से 11 जनवरी 1966

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

4.

गुलजारी लाल नंदा ( कार्यवाहक प्रधानमंत्री )

11 जनवरी 1966 से 24 जनवरी 1966

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

5.

श्रीमती इंदिरा गांधी

24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

6.

मोरारजी देसाई

24 मार्च 1977 से 28 जुलाई 1979

जनता पार्टी

7.

चौधरी चरण सिंह

28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980

जनता पार्टी

8.

श्रीमती इंदिरा गांधी

14 जनवरी 1980 से 31 अक्टूबर 1984

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

9.

राजीव गांधी

31 अक्टूबर 1984 से 2 दिसंबर 1989

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

10.

विश्व प्रताप सिंह

2 दिसंबर 1989 से 10 नवंबर 1990

जनता दल

11.

चंद्रशेखर सिंह

10 नवंबर 1990 से 21 जून 1991

समाजवादी जनता पार्टी

12.

पीवी नरसिम्हा राव

21 जून 1991 से 16 मई 1996

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

13.

अटल बिहारी बाजपेयी

16 म‌ई 1996 से 1 जून 1996

भारतीय जनता पार्टी

14.

एच. डी. देवगौड़ा

1 जून 1996 से 21 अप्रैल 1997

जनता दल

15.

इंद्र कुमार गुजराल

21 अप्रैल 1997 से 18 मार्च 1998

जनता दल

16.

अटल बिहारी बाजपेयी

18 मार्च 1998 से 22 म‌ई 2004

भारतीय जनता पार्टी

17.

डॉ. मनमोहन सिंह

22 मई 2004 से 17 म‌ई 2014

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

18.

श्री नरेंद्र मोदी

26 म‌ई 2014 से कार्यरत 

भारतीय जनता पार्टी

भारत के प्रधानमंत्री से संबंधित पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न ( FAQ Related to Prime Minister List of India in Hindi 2022 )

1. भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे ?

उत्तर :- पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री है इन्होंने 15 अगस्त 1947 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला इसके साथ ही पंडित जवाहरलाल नेहरू सबसे लंबे समय तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने वाले व्यक्ति है।

2. वह एकमात्र प्रधानमंत्री कौन है जो एक भी दिन संसद में उपस्थित नहीं हुआ ? 

उत्तर :- चौधरी चरण सिंह 

3. प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे ? 

उत्तर :- श्री मोरारजी देसाई 


4. भारत के प्रधानमंत्री का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है ? 

उत्तर :- भारत के प्रधानमंत्री का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है।


5. भारत के प्रधानमंत्री की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है ? 

उत्तर :- भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75 के अनुसार भारत के प्रधानमंत्री की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति के द्वारा की जाती है।


6. भारत का प्रधानमंत्री बनने के लिए न्यूनतम आयु सीमा क्या है ? 

उत्तर :- भारत का प्रधानमंत्री बनने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है।

7. भारत के प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ कौन दिलाता है ? 

उत्तर :- भारत के प्रधानमंत्री को भारत के राष्ट्रपति द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाती है।

8. भारत के प्रथम एवं एकमात्र महिला प्रधानमंत्री कौन है ?

उत्तर :- श्रीमती इंदिरा गांधी भारत की पहली एवं एकमात्र महिला प्रधानमंत्री हैं इन्होंने 24 जनवरी 1966 को भारत के 5 वें एवं पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला इन्होंने 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तथा 14 जनवरी 1980 से 31 अक्टूबर 1984 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।

9. भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री कौन है ?

उत्तर :- श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं इन्होंने 26 म‌ई 2014 को भारत के प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाला।

10. भारत के प्रधानमंत्री की वर्तमान सैलरी कितनी है ?

उत्तर :- भारत के प्रधानमंत्री की वर्तमान सैलरी 2 लाख 80 हजार है।

इन्हें भी पढ़ें :- 



Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close
Scroll to Top