भारत के पड़ोसी देश और उनकी राजधानी की सूची | Bharat Ke Padoshi Desh
प्राय: विद्यार्थियों के मन में यह सवाल कभी ना कभी जरूर आया होगा कि भारत के कुल कितने पड़ोसी देश तथा भारत कितने देशों के साथ अपनी सीमा साझा करता हैं ? भारत के पड़ोसी देशों की रूपरेखा क्या है ? आज हम इस आर्टिकल में इन सभी सवालों के जवाब लेकर आए हैं भारत के पड़ोसी देशों के बारे में जानने से पहले आपको भारत के बारे में थोड़ा बहुत जानकारी होना आवश्यक है
भौगोलिक दृष्टिकोण से भारत एशिया महाद्वीप के सबसे बड़े देशों में से एक है जो एशिया महाद्वीप के दक्षिण दिशा में स्थित है अर्थात भारत दक्षिण एशिया में स्थित है
क्षेत्रफल की दृष्टि से हमारा देश भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है जबकि जनसंख्या की दृष्टि से भारत चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है अगर हम इसके क्षेत्रफल की बात करें तो भारत का क्षेत्रफल 3,287,263 वर्ग किलोमीटर है ।
भारत दक्षिण पूर्व में बंगाल की खाड़ी से, दक्षिण में हिंद महासागर और दक्षिण-पश्चिम में अरब सागर से घिरा हुआ है।
इस आर्टिकल में हमने भारत के पड़ोसी देशों से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाया है क्योंकि SSC, Bank, Railway, Defence आदि कई सरकारी भर्ती परीक्षाओं में भारत के पड़ोसी देशों से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं इसी को ध्यान में रखते हुए हमने इस आर्टिकल में भारत के पड़ोसी देशों से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध किया है ।
भारत के पड़ोसी देश ( Indian Neighbours Countries )
बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होता है कि भारत के कुल कितने पड़ोसी देश है बहुत से लोगों का मानना है भारत के 7 ही पड़ोसी देश है इंटरनेट पर आपको बहुत सी ऐसी साइट मिलेगी जिसमें कहीं आपको 10 पड़ोसी देश मिलेंगे कहीं 7 तो कहीं 9 लेकिन आपको बता दें कि भारत के कुल 9 पड़ोसी देश हैं जिनमें से 7 देश भारत के साथ अपनी भूमि को सीमा साझा करते हैं जबकि दो देश ऐसे हैं जो भारत के साथ अपनी स्थलीय सीमा नहीं बल्कि समुद्री सीमा बनाते हैं ।
भारत के पड़ोसी देशों में पूर्व में बांग्लादेश, सुदूर पूर्व म्यांमार, उत्तर में चीन, नेपाल और भूटान उत्तर-पश्चिम में अफगानिस्तान और पाकिस्तान शामिल हैं जबकि भारत के दक्षिण-पूर्व में श्रीलंका और दक्षिण-पश्चिम में मालदीव स्थित है जो भारत के साथ समुद्री सीमा साझा करता है भारत के पड़ोसी देशों से संबंधित संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है इसलिए इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक एवं अंत तक पढ़ें ।
भारत के सभी पड़ोसी देश एवं उनके सीमावर्ती राज्य क्षेत्र ( Bharat Ke Padoshi Desh )
देश | सीमावर्ती राज्य | दोनों देशों के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा की लंबाई ( किमी. में ) | सीमा से लगे भारतीय राज्यों की संख्या |
पाकिस्तान | राजस्थान, गुजरात, पंजाब और जम्मू कश्मीर | 3323 | 4 |
अफगानिस्तान | जम्मू कश्मीर का पीओके वाला क्षेत्र | 106 | 1 |
चीन | लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश | 3488 | 5 |
नेपाल | उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम | 1751 | 5 |
भूटान | सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम और अरुणाचल प्रदेश | 699 | 4 |
बांग्लादेश | पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा | 4096 | 5 |
म्यांमार | अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम | 1643 | 4 |
श्रीलंका (समुद्री सीमा) | यह मन्नार की खाड़ी द्वारा भारत से अलग होता है । | — | — |
मालदीव (समुद्री सीमा) | 8 डिग्री चैनल भारत और मालदीव को एक दूसरे से अलग करता है । | — | — |
भारत के पड़ोसी देश एवं उनकी राजधानी और मुद्रा
पड़ोसी देश | राजधानी | मुद्रा |
पाकिस्तान | इस्लामाबाद | पाकिस्तानी रूपी |
अफगानिस्तान | काबुल | अफ़गानी |
चीन | बिजिंग | येन |
नेपाल | काठमांडु | नेपाली रुपया |
बांग्लादेश | ढाका | टका |
भूटान | थिम्पु | भूटानी नगूलट्रम |
म्यांमार | नाएप्यीडॉ | क्यात |
श्रीलंका | कोलंबो और श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टी | रुपया |
मालदीव | माले | मालदीवियन रूफिया |
भारत के 7 पड़ोसी देश जो भारत के साथ स्थलीय सीमा बनाते हैं
पाकिस्तान ( Pakistan )
Some Important Information About Pakistan
राजधानी | इस्लामाबाद |
सबसे बड़ा शहर | कराची |
राज्य/प्रांतों की संख्या | 4 प्रांत |
अधिकारिक भाषा | उर्दू और अंग्रेजी |
मुद्रा | पाकिस्तानी रुपया |
राष्ट्रीय खेल | फील्ड हॉकी |
राष्ट्रीय वृक्ष | देवदार |
राष्ट्रीय फूल | चमेली |
राष्ट्रीय फल | आम (ग्रीष्मकालीन), अमरूद (शीतकालीन) |
राष्ट्रीय पक्षी | चकोर |
राष्ट्रीय पशु | मारखोर |
पाकिस्तान भारत के पश्चिम में स्थित भारत के सीमावर्ती देशों में से एक है जो कभी भारत का ही एक हिस्सा था सन् 1947 में भारत की आजादी के समय पाकिस्तान भारत से अलग होकर एक नया राष्ट्र बना स्वतंत्रता के समय, पाकिस्तान का गठन दो क्षेत्रों पहला पूर्वी पाकिस्तान और दूसरा पश्चिमी पाकिस्तान के रूप में हुआ ।
पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान दोनों क्षेत्र भौगोलिक और सांस्कृतिक दोनों रूपों में एक-दूसरे से बिल्कुल भिन्न थे जिसके कारण पाकिस्तान की अधिकृत पूर्वी पाकिस्तान क्षेत्र में संघर्ष की उत्पत्ति हुई और यह संघर्ष काफी लंबे समय तक चला लेकिन वर्ष 1971 में जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ तो भारत की सहायता से पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हो गया और इसके परिणाम स्वरूप पूर्वी पाकिस्तान का एक नये राष्ट्र बंगलादेश के रूप में उदय हुआ
पाकिस्तान का कुल भूमि क्षेत्रफल 7,96,095 वर्ग किमी है। पाकिस्तान भारत के गुजरात, राजस्थान पंजाब और केंद्रशासित प्रदेश जम्मू – कश्मीर के साथ अपनी सीमा को साझा करता है ।
भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा रेखा को रेडक्लिफ रेखा ( Redclip Line ) कहा जाता है भारत और पाकिस्तान के बीच की अंतर्राष्ट्रीय सीमा का निर्धारण इसी रेखा के द्वारा होता है भारत और पाकिस्तान के बीच इस सीमा रेखा का निर्धारण 1947 में हुआ था ।
अफगानिस्तान ( Afghanistan )
Some Important Information About Afghanistan
राजधानी | काबुल |
सबसे बड़ा शहर | काबुल |
राज्य/प्रांतों की संख्या | 34 प्रांत |
अधिकारिक भाषा | दारी और पश्तो |
मुद्रा | अफ़गान अफ़गानी |
राष्ट्रीय खेल | बुज़कशी |
राष्ट्रीय वृक्ष | अफगान पाइन |
राष्ट्रीय फूल | ट्युलिप |
राष्ट्रीय फल | प्रूनस पर्सिका |
राष्ट्रीय पक्षी | ग्रे मोर-गोल्डन ईगल |
राष्ट्रीय पशु | हिमप्रदेशीय तेंदुआ |
अफगानिस्तान मध्य एशिया में स्थित एक इस्लाम बहुल राष्ट्र है जो भारत का एक पड़ोसी देश भी है अफगानिस्तान का कुल भूमि क्षेत्रफल 6,52,230 वर्ग किमी है ।
भारत के पड़ोसी देशों में से अफगानिस्तान भारत की सबसे छोटी सीमा साझा करता है और वर्तमान समय में भारत और अफगानिस्तान के बीच हुई सीधी अंतर्राष्ट्रीय सीमा नहीं है क्योंकि भारत के जम्मू-कश्मीर का जो क्षेत्र अफगानिस्तान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाता था वह वर्तमान समय में पाकिस्तान के अधिकृत कश्मीर क्षेत्र में जिसके कारण अफगानिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पाकिस्तान के साथ लगती है जिसे डुरंड रेखा कहते है इसी के चलते भारत अफगानिस्तान की सीमा रेखा को डूरंड रेखा के नाम से भी जाना जाता है भारत और अफगानिस्तान के बीच इस सीमा रेखा का निर्धारण सन् 1884 में हुआ था ।
चीन ( China )
Some Important Information About China
राजधानी | बीजिंग |
सबसे बड़ा शहर | शंघाई |
राज्य/प्रांतों की संख्या | 26 प्रांत |
अधिकारिक भाषा | मंडारिन |
मुद्रा | युआन |
राष्ट्रीय खेल | टेबल टेनिस |
राष्ट्रीय वृक्ष | मेडन्हेर वृक्ष |
राष्ट्रीय फूल | ब्लू वाटर लिली |
राष्ट्रीय फल | कीवी फल |
राष्ट्रीय पक्षी | रेड क्राउनड क्रेन |
राष्ट्रीय पशु | पांडा |
चीन पूर्वी एशिया में भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में स्थित भारत का एक सीमावर्ती देश है जो भारत के कई राज्यों के साथ अपनी सीमा को साझा करता है 2011 की जनगणना के अनुसार वर्तमान समय में चीन दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश इसके साथ ही क्षेत्रफल की दृष्टि से यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश है चीन का संपूर्ण क्षेत्रफल लगभग 96 लाख वर्ग किलोमीटर है तथा इसकी राजधानी बीजिंग है ।
भारत बांग्लादेश के बाद चीन के साथ दूसरी सबसे लंबी सीमा साझा करता है भारत और चीन दोनों देश एक दूसरे के साथ लगभग 4057 किलोमीटर की सीमा साझा करते हैं जिनमें से भारत के 5 राज्यो चीन के साथ अपनी सीमा साझा करते हैं अर्थात भारत के 5 राज्यो हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड की सीमा चीन के साथ मिलती है ।
भारत और चीन के बीच की सीमा रेखा को मेक मोहन रेखा कहा जाता है यह रेखा भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य में स्थित है यह रेखा भारत और चीन के बीच इस सीमा रेखा का निर्धारण वर्ष 1914 में हुआ था ।
नेपाल ( Nepal )
Some Important Information About Nepal
राजधानी | काठमांडू |
सबसे बड़ा शहर | काठमांडू |
राज्य/प्रांतों की संख्या | 7 प्रांत |
अधिकारिक भाषा | नपाली |
मुद्रा | नेपाली रुपया |
राष्ट्रीय खेल | वॉलीबॉल |
राष्ट्रीय वृक्ष | पीपल |
राष्ट्रीय फूल | रोडोडेंड्रन |
राष्ट्रीय फल | रास्पबेरी |
राष्ट्रीय पक्षी | हिमालयन मोनाल |
राष्ट्रीय पशु | गाय |
भारत के उत्तर – पूर्व में स्थित नेपाल भारत का एक पड़ोसी देश है जो भारत और चीन के बीच में स्थित है यह पूरी तरह से एक लैंडलॉक्ड देश है
नेपाल को आधिकारिक तौर पर फेडरल डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ नेपाल भी कहा जाता है नेपाल की राजधानी काठमांडू है तथा इसका कुल क्षेत्रफल 1,47,181 वर्ग किमी है
नेपाल भारत के साथ 1751 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाता है जिसमें हिमालयी भूभाग और सिन्धु-गंगा मैदान भी शामिल हैं। नेपाल भारत के उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और बिहार राज्य के साथ अपनी सीमा साझा करता है इसी के साथ नेपाल उत्तर प्रदेश राज्य के साथ अपनी सबसे लंबी सीमा साझा करता है
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया की दस सबसे ऊंचे पहाड़ों में से आठ केवल नेपाल में स्थित है जिसमें से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट भी नेपाल में ही स्थित है ।
भूटान ( Bhutan )
Some Important Information About Bhutan
राजधानी | थिम्पू |
सबसे बड़ा शहर | थिम्पू |
राज्य/प्रांतों की संख्या | 20 राज्य |
अधिकारिक भाषा | जोंगखा |
मुद्रा | भूटानी नगुल्टम |
राष्ट्रीय खेल | तीरंदाजी |
राष्ट्रीय वृक्ष | साइप्रस |
राष्ट्रीय फूल | ब्लू पॉपी |
राष्ट्रीय पक्षी | रेवेन |
राष्ट्रीय पशु | ताकिन |
भारत के उत्तर में स्थित भूटान देश को आधिकारिक रूप से किंगडम ऑफ़ भूटान कहा जाता है जो एशिया महाद्वीप का एक छोटा सा देश है अगर हम भूटान की बात करें तो भूटान भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के राज्यों के साथ अपनी सीमा को साझा करता है भूटान और भारत की सीमा 699 किलोमीटर लंबी है इसका कुल क्षेत्रफल 38,394 वर्ग किमी है जो इसे भारत का सबसे छोटा पड़ोसी देश बनाता है ।
भूटान एक लैंडलॉक देश भी है अर्थात यह देश पूरी तरह से भूमि से घिरा हुआ है भूटान की राजधानी थिम्पू है। देश में संवैधानिक राजतंत्र है और यहां राजा का शासन चलता है ।
बांग्लादेश ( Bangladesh )
Some Important Information About Bangladesh
राजधानी | ढाका |
सबसे बड़ा शहर | ढाका |
राज्य/प्रांतों की संख्या | 8 प्रांत |
राजभाषा | बंगाली |
मुद्रा | टक |
राष्ट्रीय खेल | कबड्डी |
राष्ट्रीय वृक्ष | आम का पेड़ |
राष्ट्रीय फल | कटहल |
राष्ट्रीय पक्षी | ओरिएंटल मैगपाई-रॉबिन |
राष्ट्रीय पशु | रॉयल बंगाल टाइगर |
भारत के पूर्व में स्थित बांग्लादेश दक्षिण एशिया के सबसे अधिक आबादी वाले देशों में से एक है जो भारत का एक पड़ोसी देश भी है वर्ष 1947 में भारत की आजादी से पूर्व यह देश भारत का ही हिस्सा था लेकिन 12 अगस्त 1947 को जब भारत आजाद हुआ तो पाकिस्तान का एक अलग राष्ट्र के रूप में उदय हुआ जिसमें से एक पूर्वी पाकिस्तान तथा दूसरा पश्चिमी पाकिस्तान था
बांग्लादेश को पूर्वी पाकिस्तान के रूप में जाना जाता था लेकिन सन 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान भारत की सहायता से पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हो गया और इसका एक नए राष्ट्र बांग्लादेश के रूप में उदय हुआ ।
बांग्लादेश की राजधानी ढाका है।
बांग्लादेश चारों तरफ से भारत से घिरा हुआ है यह देश कई भारतीय राज्यों के जैसे – असम, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय और पश्चिम बंगाल के साथ अपनी सीमा को साझा करता है बांग्लादेश से अपनी सीमा साझा करते हैं ।
बांग्लादेश भारत के साथ सबसे लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है ।
म्यानमार ( Mayanmar )
Some Important Information About Mayanmar
राजधानी | नाएप्यीडॉ |
सबसे बड़ा शहर | रंगून |
राजभाषा | बर्मी |
मुद्रा | क्यात |
राष्ट्रीय खेल | चिनलोन |
राष्ट्रीय वृक्ष | पडौक वृक्ष |
राष्ट्रीय फूल | पडौक (Padauk) |
राष्ट्रीय पक्षी | ग्रे मोर-तीतर |
राष्ट्रीय पशु | बाघ |
भारत के पूर्वी सीमा परिषद में स्थित म्यांमार को आधिकारिक तौर पर द रिपब्लिक ऑफ द यूनियन ऑफ़ म्यांमार के रूप में जाना जाता है जो एशिया महाद्वीप के पूर्वी एशिया क्षेत्र में स्थित है। म्यांमार भारत के चार उत्तर-पूर्वी राज्यों नागालैंड, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर के साथ अपनी सीमा को साझा करता है ।
म्यांमार का कुल क्षेत्रफल 6,76,578 वर्ग किमी है म्यांमार को पूर्वी एशिया के सबसे बड़े देश की श्रेणी में गिना जाता है
म्यांमार की नाएप्यीडॉ राजधानी है तथा यहां राष्ट्रपति देश का राष्ट्रपति होता है ।
भारत के समुद्री पड़ोसी देश
श्रीलंका ( Sri Lanka )
Some Important Information About Sri Lanka
राजधानी | श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे |
सबसे बड़ा शहर | श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे |
राजभाषा | तमिल, सिंहल |
मुद्रा | श्रीलंका रुपया |
राज्य/प्रांतों की संख्या | 9 राज्य |
राष्ट्रीय खेल | वॉलीबॉल |
राष्ट्रीय वृक्ष | आइरनवुड |
राष्ट्रीय फल | कटहल |
राष्ट्रीय फूल | ब्लू वाटर लिली |
राष्ट्रीय पक्षी | जंगल फाउल |
श्रीलंका भारत का एक समुद्री पड़ोसी देश है भारत के दक्षिण क्षेत्र में स्थित श्रीलंका को डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ श्रीलंका के रूप में भी जाना जाता है श्रीलंका एक द्वीप राष्ट्र है श्रीलंका भारत से पाक जलसंधि ( Palk Straight ) द्वारा अलग होता है ।
हम आपको बता दें कि श्रीलंका की दो राजधानी है जिसमें से कोलंबो श्रीलंका की पहली राजधानी है जो देश की वाणिज्यिक राजधानी है जबकि श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टी श्रीलंका की दूसरी राजधानी है जो इसकी विधायी राजधानी है । श्रीलंका में राष्ट्रपति देश और सरकार का प्रमुख शासक होता है
अगर हम भौगोलिक दृष्टिकोण से देखें तो श्रीलंका हिंद महासागर में अरब सागर के दक्षिण-पूर्व में और बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है ।
9. मालदीव ( Maldives )
Some Important Information About Maldives
राजधानी | माले |
सबसे बड़ा शहर | माले |
राजभाषा | धिवेही |
मुद्रा | मालदीवियन रूफिया |
राज्य/प्रांतों की संख्या | 1 |
राष्ट्रीय खेल | फुटबॉल |
राष्ट्रीय पशु | यैलोफिन टूना |
राष्ट्रीय वृक्ष | नारियल का वृक्ष |
राष्ट्रीय फल | नारियल |
राष्ट्रीय पक्षी | सफेद स्तन वाला वाटरहेन |
भारत के दक्षिण पश्चिम में हिंद महासागर-अरब समुद्री क्षेत्र में स्थित, मालदीव देश एक द्वीप राष्ट्र मालदीप को संयुक्त रूप से रिपब्लिक ऑफ मालदीव कहा जाता है भारत के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है । मालदीव की राजधानी माले है यह राष्ट्र केवल 298 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है इतने छोटे क्षेत्रफल के कारण मालदीव को दुनिया के सबसे छोटे देशों में गिना जाता है
यह राष्ट्र बहुत से छोटे-छोटे द्वीपों पर बसा हुआ जिसमें एक हजार से अधिक कोरल द्वीप शामिल हैं इस देश के मुख्यत: लोग इस्लाम धर्म को मानते हैं ।
8 डिग्री चैनल भारत और मालदीव को एक-दूसरे से अलग करता है ।
भारत के पड़ोसी देश एवं उनके राष्ट्रीय खेल
पड़ोसी देश | खेल |
पाकिस्तान | फील्ड हॉकी |
अफगानिस्तान | बुजकशी |
चीन | टेबल टेनिस |
नेपाल | वॉलीबॉल |
बांग्लादेश | वॉलीबॉल |
भूटान | तीरंदाजी |
म्यांमार | चिन लोन |
श्रीलंका | वॉलीबॉल |
मालदीव | फुटबॉल |
भारत के पड़ोसी देशों से संबंधित पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( FAQ Related to Bharat Ke Padoshi Desh )
भारत के कुल कितने पड़ोसी देश है ?
भारत के कुल 9 पड़ोसी देश है जिसमें से 7 भारत की स्थलीय सीमा बनाते हैं जबकि श्रीलंका और मालदीव भारत के दो ऐसे पड़ोसी देश है जो भारत के साथ समुद्री सीमा बनाते हैं ।
भारत के कितने राज्य भारत के पड़ोसी देशों के साथ सीमा बनाते हैं ?
भारत के 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश भारत के पड़ोसी देशों के साथ अपनी सीमा को साझा कर अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाते हैं ।
भारत के किस राज्य की तटीय रेखा सबसे लंबी है ?
भारत के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित गुजरात राज्य की तट रेखा सबसे लंबी है इस राज्य के तटीय सीमा रेखा की लंबाई लगभग 1600 किलोमीटर है ।
इन्हें भी पढ़ें :-
भारत के राष्ट्रीय प्रतीको की सूची ( National Symbols of India in Hindi )