Bharat ke pramukh Lok Nritya List । भारत के प्रमुख लोक नृत्य
लोकनृत्य से आप क्या समझते हैं ?
लोक नृत्य किसी एक व्यक्ति द्वारा निर्मिति नहीं है यह वह नृत्य है जो लोगों द्वारा विकसित किया जाता है और जो एक निश्चित देश या क्षेत्र के लोगों के जीवन और संस्कृति को दर्शाता है लोकनृत्य कहते हैं लोकनृत्य किसी भी समुदाय या जाति की अपनी परंपरागत संस्कृति और विचार को दर्शाने का एक माध्यम है लोकनृत्य बहुत सरल और साधारण होता है।
समाज और समाज के लोगों को लोकनृत्य की आत्मा और सृजनहार कहते है। लोकनृत्य के माध्यम से कोई भी समुदाय अपनी भावनाओं और विचारों को नृत्य के माध्यम से प्रदर्शित करता है।
लोक नृत्य की विशेषताएं :-
लोकनृत्य की अनेक विशेषताएं हैं लोकनृत्य की सबसे प्रमुख विशेषता यह है कि यह वास्तव में किसी भी क्षेत्र या समुदाय की संस्कृति की अभिव्यक्ति है लोकनृत्य के माध्यम से अनेक समुदाय के लोग अपनी सांस्कृतिक भावनाओं को प्रकट करते है लोकनृत्य की एक और विशेषता यह है कि इसकी उत्पति किसी विशिष्ट क्षेत्र या लोगों के बीच उनके रीति-रिवाजों के एक अंग के रूप में हुई है जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को हस्तांतरित किए जाते हैं। लोकनृत्य की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह किसी भी समुदाय के भावनाओं और संस्कृति को प्रर्दशित करने का एक प्रमुख माध्यम है इन लोकनृत्य के माध्यम से अनेक समुदाय के लोग अपनी संस्कृति और भावनाओं को प्रर्दशित करते हैं।