WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Bharat ke 28 Rajya aur Rajdhani ki Suchi 2022 । भारत के सभी राज्य और राजधानी की सूची

Bharat ke 28 Rajya aur Rajdhani ki Suchi 2022 ।  भारत के सभी राज्य और राजधानी की सूची

क्षेत्रफल के हिसाब से भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है जबकि जनसंख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत एशिया के दक्षिणी हिस्से में स्थित है आधिकारिक तौर पर भारत को भारतीय गणराज्य के रूप में जाना जाता है क्योंकि इस विशाल देश में शासन व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए देश को छोटे-छोटे राज्यों में विभाजित किया गया है जिसे भारत सरकार के संसदीय स्वरूप द्वारा शासित किया जाता है ।

भारतीय संविधान द्वारा केंद्र सरकार को राज्यों को उपयुक्त बनाने के लिए उचित अधिकार दिया गया है। इस लेख में भारत के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की राजधानी की सूची के साथ ही भारत के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के बारे में कुछ महत्त्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई है इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

भारत के राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों का महत्त्व ( Importance of States and Union Territories of India )

भारत के राज्य ( State of India )

वर्तमान में भारत में 28 राज्य है और इन सभी राज्य की शासन व्यवस्था के लिए प्रत्येक राज्य में मुख्यमंत्री की नियुक्ति की गई है प्रत्येक राज्य में मुख्यमंत्री का शासन होता है इसके अलावा राज्य की कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए राज्य में राज्यपाल एवं उपराज्यपाल नियुक्ति की गई है इसके अतिरिक्त भारत के प्रत्येक राज्य की एक विधायी, प्रशासनिक और न्यायिक राजधानी भी है ।

भारत के सभी 28 राज्य, राजधानी एवं उनके स्थापना दिवस की सूची 2022 ( Bharat ke 28 Rajya aur Rajdhani ki Suchi 2022 )

#राज्यराजधानीस्थापना दिवस
1.आंध्र प्रदेशअमरावती1 नवम्बर 1956
2.अरुणाचल प्रदेशईटानगर20 फरवरी 1987
3.असमदिसपुर26 जनवरी 1950
4.उड़ीसाभुवनेश्वर26 जनवरी 1950
5.उत्तरप्रदेशलखनऊ26 जनवरी 1950
6.उत्तराखंडदेहरादून9 नवम्बर 2000
7.कर्नाटकबेंगलुरु1 नवम्बर 1956
8.केरलतिरुवनंतपुरम1 नवम्बर 1956
9.गुजरातगांधीनगर1 मई 1960
10.गोवापणजी30 म‌ई 1987
11.तमिलनाडुचेन्नई26 जनवरी 1950
12.तेलंगानाहैदराबाद2 जून 2014
13.झारखंडरांची15 नवम्बर 2000
14.छत्तीसगढ़रायपुर1 नवम्बर 2000
15.मध्य प्रदेशभोपाल1 नवम्बर 1956
16.बिहारपटना26 जनवरी 1950
17.महाराष्ट्रमुंबई1 म‌ई 1960
18.मणिपुरइम्फाल21 जनवरी 1972
19.मिजोरमआइजोल20 फरवरी 1987
20.मेघालयशिलांग21 जनवरी 1972
21.नागालैंडकोहिमा1 दिसंबर 1963
22.पश्चिम बंगालकोलकाता1 नवम्बर 1956
23.राजस्थानजयपुर1 नवम्बर 1956
24.सिक्किमगंगटोक16 म‌ई 1975
25.पंजाबचंडीगढ़1 नवम्बर 1956
26.हरियाणाचंडीगढ़1 नवम्बर 1966
27.हिमाचल प्रदेशशिमला25 जनवरी 1971
28.त्रिपुराअगरतला21 जनवरी 1972

भारत के केंद्र शासित प्रदेश –

केंद्र शासित प्रदेश की अवधारणा को पहली बार सन् 1956 में राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 के तहत पेश किया गया था। केंद्र शासित प्रदेश एक संघीय शासित प्रदेश है इसकी शासन व्यवस्था को केंद्र सरकार द्वारा नियंत्रित किया जाता है केंद्र शासित प्रदेश में एक उपराज्यपाल होता है जिसकी नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है जो केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक के रूप में कार्य करता है ।

हांलांकि केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी, जम्मू – कश्मीर और दिल्ली इस शासन व्यवस्था के अपवाद है क्योंकि इन तीनों केंद्र शासित प्रदेश में एक निर्वाचित विधायिका और सरकार है ।

वर्तमान में भारत में 8 केंद्र शासित प्रदेश है – दिल्ली, अंडमान और निकोबार, दादर और नगर हवेली और दमन और दीव, चण्डीगढ़, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, लद्दाख और जम्मू और कश्मीर।

भारत के सभी 8 केंद्र शासित प्रदेश और राजधानी एवं उनके स्थापना दिवस की सूची 2022

#केंद्र शासित प्रदेशराजधानीस्थापना दिवस
1.दिल्लीनई दिल्ली9 मई 1905
2.पुडुचेरीपांडिचेरी1 नवम्बर 1954
3.अंडमान और निकोबार द्वीप समूहपोर्ट ब्लेयर1 नवम्बर 1956
4.लक्षद्वीपकवरत्ती1 नवम्बर 1956
5.चंडीगढ़चंडीगढ़1 नवम्बर 1966
6.लद्दाखलेह31 अक्टूबर 2019
7.जम्मू कश्मीरश्रीनगर (ग्रीष्मकालीन) जम्मू (शीतकालीन राजधानी)31 अक्टूबर 2019
8.दादर और नगर हवेली , दमन और दीवदमन26 जनवरी 2020

 

भारत के राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के बारे में कुछ रोचक तथ्य

• राजस्थान क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा राज्य है इसका क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किलोमीटर है ।

• गोवा क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे छोटा राज्य है इसका क्षेत्रफल 3,702 वर्ग किलोमीटर है ।

• उत्तरप्रदेश जनसंख्या के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा राज्य है। 2011 की जनगणना की अनुसार उत्तरप्रदेश राज्य की कुल आबादी 19.95 करोड़ है ।

• सिक्किम जनसंख्या के हिसाब से भारत का सबसे छोटा राज्य है 2011 की जनगणना के अनुसार सिक्किम की कुल आबादी 6 लाख 10 हजार के करीब है।

• क्षेत्रफल के हिसाब से ‘ अंडमान और निकोबार ‘ भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश है इसका क्षेत्रफल 8,249 वर्ग किलोमीटर है।

• लक्षद्वीप क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है इसका क्षेत्रफल 32 वर्ग किलोमीटर है।

• जनसंख्या के आधार पर ‘ दिल्ली ‘ भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश है 2011 की जनगणना के अनुसार इसकी कुल आबादी 1,67,53,235 है।

• जनसंख्या के आधार पर ‘ लक्षद्वीप ‘ भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है 2011 की जनगणना के अनुसार इसकी आबादी  64,429 है।

इन्हें भी पढ़ें :- 

सभी महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस ( Important National and international Day )

डेली करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – अगस्त 2021 ( Daily Current Affairs MCQ in Hindi – August 2021 )

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close
Scroll to Top