Skip to content
50 GK Question for Class 7 With Answer in Hindi । कक्षा 7 के लिए जीके प्रश्नोत्तर
सामान्य ज्ञान एक ऐसा विषय है जिसका ज्ञान प्रत्येक कक्षा के छात्र छात्राओं को होना आवश्यक है क्योंकि सामान्य ज्ञान के प्रश्नो को हल करने से बच्चों को अपना खाली समय उत्पादक रूप से बिताने और कुछ नया सीखने को मिलता है सभी बच्चों के माता-पिता यहीं चाहते हैं कि उनके बच्चे जीवन में अच्छा करें कुछ अच्छा करने के लिए सबसे जरूरी है ज्ञान का होना। इसलिए सभी बच्चों को हर समय कुछ ना कुछ नया सीखने की कोशिश करनी चाहिए और नए – नए विषयों और सामान्य ज्ञान के प्रश्नों का अध्ययन करना चाहिए क्योंकि सामान्य ज्ञान के प्रश्न बच्चों को कुछ नया सिखाने में मदद करते हैं इसी को ध्यान में रखते हुए हम इस लेख में कक्षा 7 के बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान ( GK question for class 7 ) के कुछ प्रश्नोत्तर उपलब्ध करवा रहे हैं।
Top 50 GK Question for Class 7 With Answer in Hindi
1. भारत के किस राज्य में अजंता की गुफाएं स्थित हैं ?
उत्तर :- महाराष्ट्र
2. किस देश को डूबते हुए सूरज का देश कहते हैं ?
उत्तर :- ब्रिटेन
3. मधुमक्खी के डंक में कौन सा अम्ल उपस्थित होता है ?
उत्तर :- फार्मिक एसिड
4. नमक का रसायनिक नाम है ?
उत्तर :- सोडियम क्लोराइड
5. किसकी उपस्थिति के कारण पेड़ के पत्तियों का रंग हरा होता है ?
उत्तर :- क्लोरोफिल की उपस्थिति के कारण
6. भारतीय मौसम विज्ञान अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है ?
उत्तर :- नई दिल्ली में
7. भारत में नीति आयोग की स्थापना कब की गई थी ?
उत्तर :- 1 जनवरी 2015 को
8. कौन सा गैस पानी में सबसे कम घुलता है ?
उत्तर :- नाइट्रोजन
9. मेजर ध्यानचंद किस खेल के प्रसिद्ध खिलाड़ी थे ?
उत्तर :- हॉकी
10. द्वितीय विश्वयुद्ध किस वर्ष शुरू हुआ था ?
उत्तर :- 1939 में
11. हम्पी जो विजयनगर साम्राज्य की राजधानी थी यह किस भारतीय राज्य में स्थित है ?
उत्तर :- कर्नाटक
12. ग्रेट बैरियर रीफ जो विश्व की सबसे बड़ी मूंगा चट्टाने है है यह किस देश में स्थित है ?
उत्तर :- ऑस्ट्रेलिया
13. मूल रूप से भारतीय संविधान में कुल कितने अनुच्छेद है ?
उत्तर :- 395 अनुच्छेद
14. विश्व के 7 महाद्वीपों में किस महाद्वीप की जनसंख्या सबसे अधिक है ?
उत्तर :- एशिया महाद्वीप
15. भारत में मुद्रा जारी करने का एकाधिकार किसके पास है ?
उत्तर :- भारतीय रिजर्व बैंक के पास
16. भारत के मौद्रिक नोटों पर किसके हस्ताक्षर होते हैं ?
उत्तर :- भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर
17. भारत के तिरंगे झंडे में मौजूद सफेद रंग किसका प्रतीक है ?
उत्तर :- शांति का प्रतीक
18. भारत का दिल्ली शहर किस नदी के किनारे बसा हुआ है ?
उत्तर :- यमुना नदी
19. किस प्राचीन वेद में संगीत का उल्लेख मिलता है ?
उत्तर :- सामवेद
20. हमारे मस्तिष्क का लगभग 80% हिस्सा बना हुआ है ?
उत्तर :- पानी से
21. हमारे द्वारा सांस में ली गई ऑक्सीजन का लगभग कितना प्रतिशत हमारा मस्तिष्क अवशोषित कर लेता है ?
उत्तर :- 80%
22. गाजर किस विटामिन का एक समृद्ध स्रोत है ?
उत्तर :- विटामिन ए
23. आर्निथोलॉजी में किसका अध्ययन किया जाता है ?
उत्तर :- पक्षियों का
24. नींबू में कौन सा अम्ल पाया जाता है ?
उत्तर :- साइट्रिक अम्ल
25. एक स्वस्थ व्यक्ति का रक्तचाप क्या होता है ?
उत्तर :- 120/80 mmHg
26. भारत में बोली जाने वाली मुख्यत: कितनी भाषाओं को भारतीय संविधान की अनुसूची में शामिल किया गया है ?
उत्तर :- 22 भाषाओं को
27. सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान कहां स्थित है ?
उत्तर :- पश्चिम बंगाल
28. मटकी नृत्य जो रस नृत्य का एक रूप है यह किस राज्य का एक प्रसिद्ध लोक नृत्य है ?
उत्तर :- मध्यप्रदेश
29. माता वैष्णो देवी मंदिर कहां स्थित है ?
उत्तर :- जम्मू कश्मीर में
30. कौन सा अफ्रीकी देश चॉकलेट के लिए विश्व प्रसिद्ध है ?
उत्तर :- घाना
31. किसे भारत के मिसाइल मैन के रूप में जाना जाता है ?
उत्तर :- डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
32. सोडियम कार्बोनेट को सामान्य रूप में क्या कहते हैं ?
उत्तर :- धोबन सोडा
33. हमारे पृथ्वी की जुड़वा बहन किस ग्रह को कहते हैं ?
उत्तर :- शुक्र ग्रह को
34. हमारी पृथ्वी में मौजूद एकमात्र स्तनधारी कौन है जो उड़ सकता है ?
उत्तर :- चमगादड़
35. हमारे शरीर का सबसे बड़ा अंग कौन सा है ?
उत्तर :- त्वचा
36. दुनिया की सबसे ऊंची इमारत का क्या नाम है ?
उत्तर :- बुर्ज खलीफा
37. चीटियों के समुदाय को क्या कहा जाता है ?
उत्तर :- कॉलोनी
38. हमारे पृथ्वी में मौजूद सबसे गर्म समुद्र कौन सा है ?
उत्तर :- लाल सागर
39. जब बच्चे पैदा होते हैं तो उनमें अनुमानित कितनी हड्डियां होती है ?
उत्तर :- 300 हड्डियां
40. एक मधुमक्खी में कितनी आंखें होती है ?
उत्तर :- 5
41. अगर हम कहे कि हमिंग पक्षी इस दुनिया में मौजूद एकमात्र पक्षी है जो पीछे की ओर उड़ता है तो यह सही है या गलत ?
उत्तर :- सही
42. ‘ ड्यूस ‘ शब्द का प्रयोग किस खेल में किया जाता है ?
उत्तर :- टेनिस
43. विश्व में सर्वाधिक कॉफी का उत्पादन किस देश में होता है ?
उत्तर :- ब्राजील
44. सोशल मीडिया एप ‘ फेसबुक ‘ की स्थापना किसने की है ?
उत्तर :- मार्क जकरबर्ग
45. हवाई जहाज का सफलतापूर्वक आविष्कार किसने किया था ?
उत्तर :- राइट ब्रदर्स ने
46. अगर हम कहें कि रात की अपेक्षा दिन में चंद्रमा का तापमान अधिक होता है तो यह कहना सही होगा या गलत ?
उत्तर :- सही
47. गीजा के पिरामिड किस देश में स्थित है ?
उत्तर :- मिस्र में
48. वैश्विक आपातकाल घोषित करने का अधिकार किस अंतरराष्ट्रीय संगठन के पास है ?
उत्तर :- विश्व स्वास्थ्य संगठन
49. NH44 जो भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग है इसकी लंबाई कितनी है ?
उत्तर :- 4112 किलोमीटर
50. किस तत्व की कमी के कारण घेंघा रोग होता है ?
उत्तर :- आयरन की कमी के कारण
20.593684 78.96288