हमारा देश भारत दक्षिण एशिया के सबसे बड़े देशों में से हैं जो क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है लेकिन जनसंख्या की दृष्टि से हमारा देश भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है इतने बड़े और विशाल देश की शासन व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए भाषा जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर भारत को कई राज्यों में विभाजित किया गया है और इन राज्यों में शासन व्यवस्था को सही रूप से चलाने के लिए प्रशासकों को भी नियुक्त किया गया है।
वर्तमान समय में भारत कुल 28 राज्यों एवं 8 केंद्र शासित प्रदेशों का एक पूर्ण संगठन है तथा इन राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की शासन व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी राज्यों में अलग-अलग राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी है भारत के कुल 28 राज्यों में 28 मुख्यमंत्री और 28 राज्यपाल है तथा 8 केंद्र शासित प्रदेशों में अलग-अलग उपराज्यपाल भी है।
आज हम इस आर्टिकल में आपको भारत के सभी 28 राज्यों के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल की सूची उपलब्ध करवा रहे है इसके साथ ही इस आर्टिकल में हमने भारत के सभी 8 केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल/प्रशासक की जानकारी दी है।

Governor and Chief Minister of all states in India 2023 ( भारत के सभी राज्यों के नवीनतम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री की सूची )
भारत के राज्यों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य –
• भारत को राज्यों का संघ कहा जाता है 1947 में जब भारत आजाद हुआ उस समय भारत में मात्र 17 राज्य थे। स्वतंत्रता के बाद भारत सरकार ने राज्यो का पुनर्गठन करना प्रारंभ किया जिसके लिए जस्टिस काजल अली की अध्यक्षता में 22 दिसंबर 1953 को, राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन किया गया इस आयोग के द्वारा नये राज्यों का गठन शुरू किया गया।
• राज्य पुनर्गठन आयोग के द्वारा सन् 1953 में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल, तीन राज्यों का निर्माण हुआ।
• 1956 में कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश राज्य का गठन किया गया।
• 1960 में मुंबई से अलग कर महाराष्ट्र और गुजरात राज्य का गठन किया गया।
• 1963 में नागालैंड को असम से अलग कर एक नए राज्य का दर्जा दे दिया गया। इसी प्रकार 1966 में पंजाब के कुछ क्षेत्रों को अलग कर एक नए राज्य हरियाणा का गठन किया गया।
• 1971 में हिमाचल प्रदेश राज्य का गठन किया गया जबकि असम के कुछ क्षेत्रों को अलग कर 1972 में मेघालय को एक नए राज्य का दर्जा दिया गया।
• 1975 में सिक्किम राज्य का गठन किया गया ।
• 1987 में असम के कुछ क्षेत्रों को अलग करके मिजोरम राज्य की स्थापना की गई।
• सन् 2000 में उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड को, बिहार से झारखंड को एवं मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ को अलग करके 3 नए राज्यों की स्थापना की गई इसके बाद भारत में कुल राज्यों की संख्या 28 हो गई।
• 2014 में तेलंगाना को आंध्र प्रदेश से अलग कर एक नये राज्य के रूप में मान्यता प्रदान की तेलंगाना भारत का 29 वां राज्य बना।
लेकिन 2019 में जम्मू कश्मीर राज्य को केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर दिया गया जिसके बाद भारत में राज्यों की संख्या 29 से घटकर 28 हो गई।
भारत में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री की नियुक्ति :-
वर्तमान समय में भारत में कुल 28 राज्य एवं 8 केंद्रशासित प्रदेश है।राज्यों की शासन व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए राज्यों में मुख्यमंत्री की नियुक्ति की गई है इन सभी राज्यों के अलग-अलग मुख्यमंत्री है राज्यों के मुख्यमंत्री का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है प्रत्येक 5 वर्ष के बाद में नये मुख्यमंत्री पद के लिए चुनाव करवाया जाता है मुख्यमंत्री के अलावा सभी राज्यों के लिए अलग-अलग राज्यपाल की नियुक्ति की गई है ।
राज्यपाल राज्य की कार्यपालिका का प्रमुख होता है किसी भी राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति के द्वारा की जाती है इनका कार्यकाल 5 वर्ष का होता है लेकिन राज्यपाल का पद स्थाई नहीं होता है क्योंकि किसी भी राज्य के राज्यपाल को केंद्र सरकार द्वारा किसी भी राज्य के राज्यपाल को कभी भी उनके पद से हटाया जा सकता है अथवा उनके कार्यकाल को बढ़ाया या घटाया जा सकता है ।
भारत के सभी 28 राज्यों के नवीनतम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री की सूची ( Updated Governor and Chief Minister List of all 28 States in India 2023 )
# | राज्य | मुख्यमंत्री | राज्यपाल |
1. | आंध्र प्रदेश | वाई एस जगनमोहन रेड्डी | एस अब्दुल नजीर |
2. | अरुणाचल प्रदेश | पेमा खंडू | केटी परनाइक |
3. | असम | हिमंता बिस्वा शर्मा | गुलाब चंद कटारिया |
4. | उड़ीसा | नवीन पटनायक | प्रोफेसर गणेशी लाल |
5. | उत्तर प्रदेश | योगी आदित्यनाथ | श्रीमती आनंदीबेन पटेल |
6. | उत्तराखंड | पुष्कर सिंह धामी | गुरमीत सिंह |
7. | कर्नाटक | बसवराज बोम्मई | थावरचंद गहलोत |
8. | केरल | पिनरई विजयन | आरिफ मोहम्मद खान |
9. | गुजरात | श्री भूपेंद्र पटेल | आचार्य देवव्रत सिंह |
10. | गोवा | प्रमोद सावंत | श्रीधरन पिल्लई |
11. | तमिलनाडु | एमके स्टालिन | आर. एन. रवि |
12. | तेलंगाना | के. चंद्रशेखर राव | तमिलिसाई सौंदरराजन |
13. | झारखंड | हेमंत सोरेन | सीपी राधाकृष्णन |
14. | छत्तीसगढ़ | श्री भूपेश बघेल | बिस्वा भुषण हरिचंदन |
15. | बिहार | नीतीश कुमार | राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर |
16. | मध्य प्रदेश | शिवराज सिंह चौहान | मंगूभाई पटेल |
17. | महाराष्ट्र | एकनाथ शिंदे | रमेश बैस |
18. | मणिपुर | एन बीरेन सिंह | अनुसुइया उइके |
19. | मेघालय | कॉनराड संगमा | फागू चौहान |
20. | मिजोरम | श्री जोरामथंगा | हरिबाबू कम्नमपति |
21. | नागालैंड | नेफ्यू रियो | ला गणेशन |
22. | पश्चिम बंगाल | श्रीमती ममता बनर्जी | डॉ. सी वी आनंद बोस |
23. | पंजाब | श्री भगवंत मान | श्री बनवारीलाल पुरोहित |
24. | राजस्थान | अशोक गहलोत | श्री कलराज मिश्र |
25. | सिक्किम | पीएस गोले ( प्रेम सिंह तमंग ) | लक्ष्मण प्रसाद आचार्य |
26. | हरियाणा | मनोहर लाल खट्टर | बंडारू दत्तात्रेय |
27. | हिमाचल प्रदेश | सुखविंदर सिंह | श्री राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर |
28. | त्रिपुरा | श्री मानिक शाह | सत्यदेव नारायण आर्य |
भारत के सभी 8 केंद्रशासित प्रदेशों के नवीनतम उपराज्यपाल एवं प्रशासक की सूची
# | केंद्र शासित प्रदेश | उपराज्यपाल/प्रशासक | मुख्यमंत्री |
1. | दिल्ली | विनय कुमार सक्सेना | अरविंद केजरीवाल |
2. | पुडुचेरी | तमिलिसाई सौंदरराजन | एन. रंगास्वामी |
3. | अंडमान और निकोबार द्वीप समूह | एडमिरल डीके जोशी | ——– |
4. | लक्षद्वीप | प्रफुल्ल पटेल | ——— |
5. | चंडीगढ़ | श्री बनवारी लाल पुरोहित | ——— |
6. | लद्दाख | रिटायर्ड ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा | ——— |
7. | जम्मू कश्मीर | मनोज सिन्हा | ——— |
8. | दादर और नागर हवेली, दमन और दीव | प्रफुल खोदा पटेल | ——— |
महत्त्वपूर्ण सूचना :- इस लेख में भारत के सभी 28 राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपाल एवं सभी 8 केंद्रशासित प्रदेशों के प्रशासक और उपराज्यपाल वर्तमान स्थिति के अनुरूप है इन पदों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होने पर हम इस लेख को अपडेट करते रहेंगे ।
भारत के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से संबंधित कुछ पूछे जाने वाले प्रश्न
1. भारत की पहली मुख्यमंत्री कौन थी ?
उत्तर :- सुचेता कृपलानी
सुचेता कृपलानी भारत के साथ-साथ उत्तर प्रदेश राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री थी इन्होंने वर्ष 1963 से 1967 तक उत्तर प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।
2. भारत की पहली महिला राज्यपाल कौन है ?
उत्तर :- सरोजिनी नायडू
भारत की कोकिला कहीं जाने वाली सरोजिनी नायडू भारत की पहली महिला राज्यपाल थी इन्होंने 15 अगस्त 1947 से 2 मार्च 1949 का उत्तर प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल के रूप में कार्य किया।
3. भारत में सबसे लंबे समय तक अपने पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री कौन है ?
उत्तर :- पवन कुमार चामलिंग
पवन कुमार चामलिंग भारत के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले व्यक्ति है ये वर्ष 1994 से 2019 तक सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे इन्होंने करीब 24 वर्ष 165 दिनों तक सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।
अंत में हम आपके लिए एक सवाल छोड़कर जा रहे हैं कृपया इस सवाल का जवाब हमें कमेंट बॉक्स में जरूर दीजिएगा।
भारत में सबसे लंबे समय तक अपने पद पर रहने वाले राज्यपाल कौन है ?
Please Answer This Question 👆👆👆
नोट :- मुझे उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा और आपको भारत के सभी राज्यों के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के बारे में संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी अगर आपको हमारे द्वारा उपलब्ध कराई गई यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय हमें कमेंट में जरूर लिखें हमारे आर्टिकल कौन तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद ।
इन्हें भी पढ़ें :-
भारत के सभी 28 राज्य और 8 केंद्रशासित प्रदेश एवं उनकी राजधानी की सूची
भारतीय रिजर्व बैंक के सभी गवर्नरों की सूची ( All Governor List of RBI in Hindi )