रविंद्रनाथ टैगोर को 1913 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया रविन्द्रनाथ टैगोर का जन्म 7 मई 1861 को हुआ था वह एक महान कवि, गीतकार, संगीतकार, नाटककार, निबंधकार और चित्रकार थे रविंद्रनाथ टैगोर को गुरुदेव के नाम से भी जाना जाता है साहित्य के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया रविंद्रनाथ टैगोर पहले भारतीय है जिन्हें 1913 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया उन्हें उनकी पुस्तक ‘ गीतांजलि ‘ की रचना के लिए वर्ष 1913 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया इसी के साथ रविंद्रनाथ टैगोर नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने।
डॉ. चंद्रशेखर वेंकटरमन भौतिक शास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय तथा किसी भी श्रेणी में नोबेल पुरस्कार पाने वाले दूसरे भारतीय हैं उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया डॉ. सीवी रमन का जन्म तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के निकट तिरुवाइक्कावल में 7 नवम्बर 1888 को हुआ था उन्होंने प्रकाश पर गहन अध्ययन किया जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने रमन प्रभाव की खोज की डॉ सीवी रमन के इसी खोज के लिए वर्ष 1930 में उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
3. डॉ. हरगोबिंद खुराना ( Dr. Hargovind Khurana )
डॉ. हरगोबिंद खुराना को चिकित्सा के क्षेत्र में अनुसंधान एवं उनके असाधारण योगदान के लिए वर्ष 1968 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया डॉ हरगोविंद खुराना का जन्म पंजाब प्रांत के रायपुर ( वर्तमान पाकिस्तान ) में 9 जनवरी 1922 को हुआ था 1960 में वे विस्कॉसिन विश्वविद्यालय में प्राध्यापक बने डॉ हरगोविंद खुराना ने चिकित्सा के क्षेत्र में आनुवांशिक कोड की व्याख्या की और प्रोटीन संश्लेषण में अनुवांशिक कोड की भूमिका का पता लगाया उनके इसी खोज के लिए उन्हें वर्ष 1968 में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
4. मदर टेरेसा ( Mother Teresa )
मदर टेरेसा को वर्ष 1979 में शांति के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 को अल्बानिया में हुआ था 1928 में वह मात्र 18 वर्ष की आयु में ही आयरलैंड की संस्था ‘ सिस्टर्स ऑफ लोरेटो ‘ में शामिल हो गयी और इस संस्था की मिशनरी बनकर वर्ष 1929 में वह कोलकाता आ गईं उन्होंने बेसहारा और बेघर लोगों की सेवा के लिए ‘ मिशनरीज ऑफ चैरिटी ‘ नाम की संस्था बनाई तथा कुष्ठ रोगियों, नशीले पदार्थों की लत के शिकार बने लोगों के लिए ‘ निर्मल हृदय ‘ नाम की संस्था बनाई समाज कल्याण के क्षेत्र में उनके इसी असाधारण योगदान के लिए उन्हें 1979 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया मदर टेरेसा भारत के साथ-साथ एशिया की पहली महिला है जिन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
डॉ. सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर को वर्ष 1983 में भौतिक शास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया डॉ .सुब्रमण्यम एक भौतिक शास्त्री थे उनका जन्म 19 अक्टूबर 1910 को वर्तमान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के लाहौर में हुई थी उनकी शिक्षा चेन्नई के प्रेसिडेंसी कॉलेज में हुई कॉलेज की पढ़ाई के बाद वे अमेरिका चले गए जहां उन्होंने खगोल विज्ञान, भौतिक शास्त्र तथा सौरमंडल से संबंधित विषयों पर अनेक पुस्तकें भी लिखीं वे डॉ. सी.वी. रमन के भतीजे थे शास्त्र के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
6. अमर्त्य सेन ( Amartya Sen )
प्रोफेसर अमर्त्य सेन को अर्थशास्त्र के लिए वर्ष 1998 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया अमर्त्य सेन अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले एशियाई व्यक्ति थे अमर्त्य सेन का जन्म 3 नवंबर 1933 को कोलकाता के शांतिनिकेतन में हुआ था वे एक विद्वान अर्थशास्त्री थे जिन्होंने लोक कल्याणकारी अर्थशास्त्र की अवधारणा का प्रतिपादन किया लोक कल्याण और आर्थिक विकास के लिए उन्होंने अनेक पुस्तकें भी लिखी अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उनकी असाधारण योगदान के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
7. वी. एस. नायपॉल ( V S Naipaul )
भारतीय मूल के प्रसिद्ध ब्रिटिश लेखक वी.एस. नायपॉल को वर्ष 2001 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया वी. एस. नायपॉल का जन्म 17 अगस्त 1932 को त्रिनिनाद में हुआ।
भारतीय मूल के अमेरिकी विज्ञानी वेंकटरमण रामकृष्णन को वर्ष 2009 में रसायन विज्ञान के क्षेत्र में योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया वेंकटरमन रामकृष्णन का जन्म वर्ष 1952 में तमिलनाडु के चिदंबरम जिले में हुआ था एक प्रसिद्ध रासायन शास्त्र है राइबोसोम की संरचना और उसकी कार्यप्रणाली पर अध्ययन के लिए वर्ष 2009 में अमेरिका के प्रसिद्ध वैज्ञानिक थॉमस ए. स्टेट्ज, इजरायल के ई. योनथ और वेंकटरमन रामकृष्णन को संयुक्त रूप से इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
9. कैलाश सत्यार्थी ( Kailash Satyarthi )
कैलाश सत्यार्थी को वर्ष 2014 में पाकिस्तान में लड़कियों के हक के लिए लड़ने वाले मलाला यूसुफजई के साथ संयुक्त रूप से 2014 के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कैलाश सत्यार्थी का जन्म 11 जनवरी 1954 को मध्यप्रदेश के विदिशा में हुआ कैलाश सत्यार्थी एक भारतीय समाज सुधारक है जिन्होंने भारत में बाल श्रम के खिलाफ आवाज उठाई और बच्चों के उचित विकास और शिक्षा के लिए अनेकों अभियान चलाएं उनके इसी कार्य के लिए उन्हें 2014 में शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
10. अभिजीत बनर्जी ( Abhijit Banarjee )
भारतीय मूल के अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी को वर्ष 2019 में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया अभिजीत बनर्जी का जन्म 21 फरवरी 1961 को कोलकाता में हुआ था वे एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री हैं जिन्होंने विश्व में गरीबी कम करने की दिशा में असाधारण प्रयास किए उनकी इसी कार्य के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1901 से 2021 तक भारत के सभी 10 नोबेल पुरस्कार विजेताओं की सूची