List of National Park in Madhya Pradesh (MP) 2022 । मध्यप्रदेश के सभी 12 राष्ट्रीय उद्यानों की सूची
आपका www.gyan-ganga.com पर स्वागत है आज हम इस आर्टिकल में आपको मध्यप्रदेश के सभी राष्ट्रीय उद्यानों की सूची ( list of MP National Park ) उपलब्ध करवा रहे है इसके साथ ही इस लेख में मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य उपलब्ध करवाया गया है जैसे – मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है , मध्यप्रदेश का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है, मध्यप्रदेश का सबसे पहला राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है तथा मध्यप्रदेश के कितने राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है आदि के बारे में सभी जानकारी उपलब्ध करवाया गया है इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
मध्यप्रदेश के सभी 12 राष्ट्रीय उद्यानों की सूची ( List of 12 National Park in Madhya Pradesh ) –
1. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश राज्य का सबसे बड़ा एवं सबसे पहला राष्ट्रीय उद्यान है यह राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश राज्य के मंडला और बालाघाट जिले के 940 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है इस राष्ट्रीय उद्यान को सन् 1933 में वन्यजीव अभयारण्य एवं सन् 1955 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था इस राष्ट्रीय उद्यान को सन् 1974 में बाघ परियोजना ( Project Tiger ) के तहत टाइगर रिजर्व के रूप में घोषित किया गया।
2. माधव राष्ट्रीय उद्यान
यह राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश राज्य के शिवपुरी जिले में स्थित है इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1958 में की गई थी तथा यह राष्ट्रीय उद्यान 375 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।
3. बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान
बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के उमरिया और कटनी जिले में लगभग 449 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1968 में की गई थी जबकि 1993 में इस राष्ट्रीय उद्यान को बाघ परियोजना के तहत टाइगर रिजर्व घोषित किया गया इस राष्ट्रीय उद्यान में सफेद शेर पाया जाता हैं।
4. फॉसिल जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान
फॉसिल जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश राज्य का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान है जो मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में स्थित है इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1968 में की गई थी तथा इस राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल 0.27 वर्ग किलोमीटर है।
5. पेंच राष्ट्रीय उद्यान
यह राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और सिवनी जिले में स्थित है साथ ही यह राष्ट्रीय उद्यान महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी फैला हुआ है इस राष्ट्रीय उद्यान का कुल क्षेत्रफल 293 वर्ग किलोमीटर है इस उद्यान के बीच से बहने वाली पेंच नदी के नाम पर इस राष्ट्रीय उद्यान का नाम रखा गया है ऐसी राष्ट्रीय उद्यान में प्रसिद्ध मोगली द्वीप स्थित है इस राष्ट्रीय उद्यान में सार्वधिक संख्या में कृष्ण मृग पाये जाते हैं तथा इसे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उद्यान के नाम से भी जाना जाता है।
6. वन विहार राष्ट्रीय उद्यान
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश की राजधानी , भोपाल में स्थित एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उद्यान है किस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1979 में की गई थी तथा इस राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल लगभग 4.45 वर्ग किलोमीटर है।
7. पन्ना राष्ट्रीय उद्यान
यह राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के छतरपुर और पन्ना जिले में 543 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1981 में की गई थी बाघ परियोजना के तहत 1984 में इस राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व घोषित किया गया।
8. संजय राष्ट्रीय उद्यान
संजय राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के सीधी जिले में स्थित एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उद्यान है इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना वर्ष 1981 में की गई थी तथा यह राष्ट्रीय उद्यान 467 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।
9. सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान
सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित है इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1983 में की गई थी यह राष्ट्रीय उद्यान 525 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है इस राष्ट्रीय उद्यान में अधिक संख्या में कृष्ण मृग पाये जाते हैं कृष्ण मृग या काला हिरण , हिरणों की एक प्रजाति है जिसे ‘ भारतीय एलीफेंट ‘ भी कहा जाता है।
10. ओंकारेश्वर राष्ट्रीय उद्यान
ओंकारेश्वर राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित है इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 2004 में की गई थी तथा यह राष्ट्रीय उद्यान 293 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।
11. डायनासोर जीवाश्म उद्यान
यह राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित है इसकी स्थापना 2010 में की गई थी तथा इस राष्ट्रीय उद्यान का कुल क्षेत्रफल 0.89 वर्ग किलोमीटर है।
12. कूनो राष्ट्रीय उद्यान
यह राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित एक प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान है कूनो राष्ट्रीय उद्यान, मध्य प्रदेश का 12 वां राष्ट्रीय उद्यान है इसकी स्थापना वर्ष 2018 में की गई थी तथा यह राष्ट्रीय उद्यान लगभग 750 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।
जानिए मध्य प्रदेश के सभी राष्ट्रीय उद्यानों के बारे में विस्तार से
मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान से जुड़े हुए कुछ महत्वपूर्ण तथ्य :-
• भारत में सबसे अधिक राष्ट्रीय उद्यान मध्यप्रदेश राज्य में है यहां कुल 12 राष्ट्रीय उद्यान है
• कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश राज्य का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है इस राष्ट्रीय उद्यान का कुल क्षेत्रफल 940 वर्ग किलोमीटर है।
• फॉसिल जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश राज्य का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान है इस राष्ट्रीय उद्यान का क्षैत्रफल 0.27 वर्ग किलोमीटर है।
• भारतीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के तहत ‘ कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान ‘ को 1974 में मध्यप्रदेश का पहला टाइगर रिजर्व घोषित किया गया।
• अब तक मध्यप्रदेश के 6 राष्ट्रीय उद्यानों को बाघ परियोजना के तहत टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है ये सभी 6 टाइगर रिजर्व है –
- कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान
- पन्ना राष्ट्रीय उद्यान
- सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान
- पेंच राष्ट्रीय उद्यान
- संजय राष्ट्रीय उद्यान
- बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान
मध्यप्रदेश के सभी 12 राष्ट्रीय उद्यानों, उनकी स्थापना वर्ष व क्षैत्रफल की सूची ( List of All 12 national park in MP )
FAQ Related to National Park in Madhya Pradesh in Hindi ( मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान से संबंधित कुछ पूछे जाने वाले प्रश्न )
1. मध्यप्रदेश में वर्तमान में कुल कितने राष्ट्रीय उद्यान है ?
उत्तर :- वर्तमान समय में मध्यप्रदेश में कुल 12 राष्ट्रीय उद्यान है हमने इस आर्टिकल में आपके साथ मध्य प्रदेश के सभी 12 राष्ट्रीय उद्यानों से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को साझा किया है।
2. मध्यप्रदेश के कितने राष्ट्रीय उद्यानों को टाइगर रिजर्व का दर्जा दिया गया है ?
उत्तर :- अब तक मध्य प्रदेश के कुल 6 राष्ट्रीय उद्यानों को टाइगर रिजर्व का दर्जा दिया गया है इन सभी छह टाइगर रिजर्व की जानकारी हमने ऊपर दी है।
3. मध्य प्रदेश राज्य का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है ?
उत्तर :- मध्यप्रदेश के मंडला और बालाघाट जिले के संयुक्त क्षेत्र में स्थित कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान के साथ-साथ भारत का एक महत्वपूर्ण एक टाइगर रिजर्व भी है यह मध्य प्रदेश का पहला राष्ट्रीय उद्यान है जिसे टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था और जहां बाघों को संरक्षित किया गया है।
4. मध्य प्रदेश राज्य का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है ?
उत्तर :- मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में स्थित जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश राज्य का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान है जो लगभग 0.27 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।
5. मध्यप्रदेश राज्य का पहला राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है ?
उत्तर :- कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश राज्य का पहला राष्ट्रीय उद्यान है इस वर्ष 1955 में मध्य प्रदेश का पहला राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।
6. मध्य प्रदेश राज्य का 12 वां राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है ?
उत्तर :- मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो पालपुर वन्यजीव अभयारण्य को वर्ष 2018 में मध्यप्रदेश के 12 वें राष्ट्रीय उद्यान के रूप में मान्यता दी गई इसके पहले वर्ष 2010 में डायनासोर जीवाश्म उद्यान को मध्य प्रदेश का 11 वां राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।
इन्हें भी देखें :-
गिर राष्ट्रीय उद्यान से संबंधित सभी महत्त्वपूर्ण जानकारी ( All Information about Gir National Park )