WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

विश्व की 20 प्रमुख झीलें एवं उनसे संबंधित क्षेत्र । Top 20 Important Lake of World and related Areas in Hindi

Table of Contents

विश्व की 20 प्रमुख झीलें एवं उनसे संबंधित क्षेत्र । 

Top 20 Important Lake of World and related Areas in Hindi

विश्व की प्रमुख झीलें

विश्व की 20 सबसे प्रमुख झीलें, उनसे संबंधित देश, क्षेत्र तथा उनका क्षेत्रफल

1. केस्पियन सागर झील

केस्पियन सागर एशिया की सबसे बड़ी झील है इस झील के वृहद आकार के कारण इस झील को सागर कहा जाता है यह झील मध्य एशिया में स्थित है जो अज़रबैजान, रूस, कजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और ईरान में स्थित है क्षेत्रफल के हिसाब से केस्पियन सागर दुनिया की सबसे बड़ी झील है। इस झील का क्षेत्रफल 394,299 वर्ग किमी तथा इसकी लंबाई 1,199 किमी तथा इस झील की अधिकतम गहराई 946 मीटर है।


2. सुपीरियर झील

सुपीरियर झील कानाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमा पर स्थित है सुपीरियर झील दुनिया की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है। इस झील का क्षेत्रफल  82,414 वर्ग किमी है तथा इसकी लंबाई 616 किमी तथा इस झील की अधिकतम गहराई 406 मीटर है।


3. विक्टोरिया झील 

विक्टोरिया झील अफ्रीका की सबसे बड़ी झील है जो तंजानिया और युगांडा में स्थित है, यह एक मीठे पानी की झील है इस झील का क्षेत्रफल 69,485 वर्ग किमी इसकी लंबाई 322 किमी तथा इस झील की अधिकतम गहराई 82 मीटर है।


4. ह्यूरोन झील

ह्यूरोन झील संयुक्त राज्य अमेरिका की एक प्रमुख झील है और सुपीरियर झील के बाद यह संयुक्त राज्य अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी झील है इस झील का पानी बहुत ही स्वच्छ है और इस झील में क‌ई प्रकार की मछलियां पाई जाती है। इस झील का क्षेत्रफल 59,596 वर्ग किमी है इसकी लंबाई 397 किमी तथा इस झील की अधिकतम गहराई 229 मीटर है।


5. मिशिगन झील 

मिशिगन झील संयुक्त राज्य अमेरिका की एक प्रमुख झील हैं मिशिगन शब्द का अर्थ है ‘ बहुत सारा पानी ‘ यह संयुक्त राज्य अमेरिका के खारे पानी की सबसे बड़ी झीलो में से एक है इसके साथ ही यह दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी झील है। इस झील का क्षेत्रफल 58,016 वर्ग किमी है इसकी लंबाई 517 किमी तथा इस झील की
अधिकतम गहराई 281 मीटर है।


6. अराल सागर झील

अराल सागर झील मध्य एशिया में स्थित एक प्रमुख झील है इस झील का आकार बड़ा होने के कारण इसे सागर की उपाधि दी गई है लेकिन वर्तमान समय में इस झील की आकृति धीरे-धीरे घटती जा रही है। यह झील
कज़ाकस्तान और उज़्बेकिस्तान की सीमा पर स्थित है इस झील का क्षेत्रफल 33,800 वर्ग किमी है तथा इसकी लंबाई 428 किमी तथा इस झील की अधिकतम गहराई 
68 मीटर है।


7. तांगानिका झील 

तांगानिका झील अफ्रीका की सबसे बड़ी झीलो में से एक है जो तंजानिया और कांगो के मध्य स्थित है यह दुनिया की सबसे लंबी ताजे पानी की झील है इस झील का क्षेत्रफल 32,893 वर्ग किमी इसकी लंबाई 676 किमी तथा इस झील की अधिकतम गहराई 1,435 मीटर है।


8. बयकाल झील 

बयकाल झील दुनिया की सबसे प्राचीन और सबसे गहरी झील है कैस्पियन सागर के बाद यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी झील है इसके साथ ही यह दुनिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है जो रूस के साइबेरिया क्षेत्र में स्थित है इस साल की उम्र करीब तीन करोड़ वर्ष है। यूनेस्को द्वारा इस झील को दुनिया की प्राकृतिक विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है इस झील का क्षेत्रफल 31,500 वर्ग किमी इसकी लंबाई 636 किमी तथा इस झील की अधिकतम गहराई 1,741 मीटर है।


9. ग्रेट बेयर झील

ग्रेट बेयर झील उत्तरी अमेरिका के बोरियल जंगल में स्थित है इस झील का अधिकतम भाग कानाडा में स्थित है यह उत्तर अमेरिका की चौथी सबसे बड़ी एवं विश्व की आठवीं सबसे बड़ी झील है इस झील का क्षेत्रफल  31,080 वर्ग किमी इसकी लंबाई 373 किमी तथा इस झील की अधिकतम गहराई 446 मीटर है।


10. न्यासा झील 

न्यासा झील अफ्रीका की तीसरी सबसे बड़ी एवं विश्व की 9 वीं सबसे बड़ी झील है जानकारी के अनुसार इस झील में दुनिया की सबसे अधिक मछलियों की प्रजातियां पाई जाती है इस झील को मलावी झील के नाम से भी जाना जाता है यह झील मलावी, मोजाम्बिक और तंजानिया के बीच स्थित है मोजाम्बिक ने 10 जून 2011 को इस झील को राष्ट्रीय संरक्षित क्षेत्र घोषित किया था इस झील का क्षेत्रफल 30,044 वर्ग किमी है तथा इसकी लंबाई 579 किमी तथा इस झील की अधिकतम गहराई 706 मीटर है।


11. ग्रेट स्लेव झील 

ग्रेट स्लेव झील, ग्रेट बेयर झील के बाद कनाडा की दूसरी सबसे बड़ी झील है इसके साथ ही यह दुनिया की 10 वीं सबसे बड़ी झील है इस झील का क्षेत्रफल 28.930 वर्ग किमी इसकी लंबाई 480 किमी तथा इस झील की अधिकतम गहराई 614 मीटर है।


12. चाड झील 

यह झील अफ्रीका में स्थित एक मीठे पानी की झील है और चार नदी को इस झील के पानी का मुख्य स्रोत माना जाता है कहा जाता है कि यह झील 4 देशों के करीब 2 करोड़ लोगों की पानी की आवश्यकता को पूरा करता है अफ्रीकी देश ‘ चाड ‘ का नाम इसी झील के नाम पर रखा गया है इस झील का क्षेत्रफल 25,760 वर्ग कि.मी है तथा इस झील की अधिकतम गहराई  7 मीटर है।


13. ईरी झील 

ईरी झील उत्तरी अमेरिका की सबसे बड़ी झीलो में से एक है । यह संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा की सीमा पर स्थित है इस झील का क्षेत्रफल 25,719 वर्ग किमी इसकी लंबाई 388 किमी तथा इस झील की अधिकतम गहराई 64 मीटर है।


14. विनिपेग झील

विनिपेग झील कानाडा के मैनिटोबा प्रांत में स्थित है यह झील कनाडा की छठी सबसे बड़ी झील है यह झील पूरी तरह से कानाडा के क्षेत्र के अंदर स्थित इसके साथ ही यह झील दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है। इस झील का क्षेत्रफल 23,553 वर्ग किमी है इसकी  लंबाई 425 किमी तथा इस झील की अधिकतम गहराई 62 मीटर है।


15. ओन्टारियो झील 

ओंटारियो झील संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा की सीमा पर स्थित है यह झील उत्तरी अमेरिका की पांच महान झीलों में से एक है और कनाडा के सबसे ज्यादा आबादी वाले प्रांत ‘ ओंटारियो ‘ के नाम पर इस झील का नाम रखा गया है हूरों भाषा में ओंटारियो शब्द का अर्थ है ‘ चमकने वाले पानी की झील ‘ । इस झील का क्षेत्रफल 19,477 वर्ग किमी इसकी लंबाई  311 किमी तथा इस झील की अधिकतम गहराई 237 मीटर है।


16. बालखश झील 

बालखश झील कज़ाख़िस्तान में स्थित एक विशाल एवं प्रमुख झील है इसके साथ ही यह एशिया की सबसे बड़ी झीलो में से एक है यह झील दो हिस्सों में बॅंटा हुआ है पूर्वी तथा पश्चिमी इस झील के पूर्वी भाग पानी खारा है जबकि इसके दक्षिणी भाग का पानी मीठा है। इस झील का क्षेत्रफल 18,428 वर्ग किमी इसकी लंबाई 605 किमी तथा इस झील की अधिकतम गहराई 27 मीटर है।


17. लैडोगा झील 

लैडोगा झील / लादोगा झील रूस के कारेलिया गणराज्य क्षेत्र में स्थित एक मीठे पानी की झील है क्षेत्रफल के हिसाब से यह यूरोप की सबसे बड़ी एवं दुनिया की 14 वीं सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है। इस झील का क्षेत्रफल 18,130 वर्ग किमी है इसकी लंबाई 200 किमी तथा इस झील की अधिकतम गहराई 225 मीटर है।


18. ओनेगा झील 

ओनेगा झील रूस के कारेलिया गणतंत्र, लेनिनग्राद ओब्लास्त और वोलोग्दा ओब्लास्त के क्षेत्र में स्थित है यह एक मीठे पानी की झील है लैडोगा के बाद यह यूरोप की दूसरी सबसे बड़ी झील है। इस झील का क्षेत्रफल 9,891 वर्ग किमी तथा इसकी लंबाई 248 किमी तथा इस झील की अधिकतम गहराई 110 मीटर है।


19. टिटिकाका झील 

टिटिकाका झील बोलिविया एवं पेरू की सीमा पर स्थित है इसके जलीय आयतन के अनुसार यह दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ी झील है। इस झील का 
क्षेत्रफल 8,135 वर्ग किमी इसकी लंबाई 177 किमी है तथा इस झील की अधिकतम गहराई 
370 मीटर है।


20. निकारागुआ झील 

निकारागुआ झील मध्य अमेरिका के निकारागुआ देश में स्थित एक मीठे पानी की झील है यह मध्य अमेरिका की सबसे बड़ी झील है निकारागुआ झील अमेरिका की दसवीं सबसे बड़ी दुनिया की 19 वीं सबसे बड़ी झील है इस झील की समुद्र तल से ऊंचाई 32.7 मीटर है। इस झील का क्षेत्रफल 8,001 वर्ग किमी है तथा इसकी लंबाई 177 किमी तथा इस झील की अधिकतम गहराई 70 मीटर है।

इन्हें भी देखें :-

*अगर आपको हमारे द्वारा उपलब्ध की गई विश्व की 20 प्रमुख झीलो से संबंधित यह जानकारी अच्छी लगी तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें इससे जुड़े किसी भी सवाल के लिए आप हमें कमेंट कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close
Scroll to Top