WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां । Top 20 longest River in The World in Hindi

Table of Contents

विश्व की 20 सबसे लंबी नदियॉं  ।

Top 20 longest River in The World in Hindi

विश्व की प्रमुख नदियॉं


नदियो का महत्त्व :-

नदियां प्रकृति का एक अभिन्न अंग है यह नदियां वर्षा के पानी को एकत्रित कर उसे भू – भाग  तक पहुंचाती है। दुनिया के भू – भाग का लगभग एक – तिहाई हिस्सा पानी से भरा है जिसमें से केवल 2 प्रतिशत पानी ही शुद्ध है और जो हमारे पीने योग्य है इस शुद्ध पानी का स्रोत नदियां और झील ही है इसलिए ये नदियां मनुष्य की जीवनदायिनी है इन नदियों के कारण ही हम शुद्ध पानी का उपयोग कर पा रहे हैं अगर ये नदियां न हो तो मनुष्य का जीवन अत्यंत कठीन हो जाएगा यह जानते हुए भी लोग इन नदियों को प्रदूषित करते चले जा रहे हैं। वर्तमान में कुछ नदियां इतनी ज्यादा प्रदूषित हो गयी है कि इन नदियों का पानी पीने योग्य नहीं है। नदियां हमारे विकास का एक अभिन्न अंग है इन नदियों का हमारे आर्थिक और औद्योगिक विकास में भी अभिन्न योगदान है। आज हम इस लेख में दुनिया के 20 सबसे लंबी नदियों की जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं जो आपकी जानकारी के लिए महत्वपूर्ण है।


विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां, उनकी लंबाई एवं उनके उद्गम स्थल –

1. नील नदी

नील नदी दुनिया की सबसे लंबी नदी है जो अफ्रीका के विक्टोरिया झील से निकलती है विक्टोरिया झील अफ्रीका की सबसे बड़ी झील है नील नदी की लंबाई लगभग 6,695 किलोमीटर यानि करीब 4,160 मील है। यह नदी भूमध्य रेखा के दक्षिण से निकलकर उत्तर पूर्वी अफ्रीका से होते हुए भूमध्य सागर में गिरती है

नील नदी की दो बड़ी एवं प्रमुख सहायक नदियां हैं व्हाइट नील और ब्लू नील।

नील नदी को मिश्र का वरदान कहा जाता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि मिस्र के प्राचीन सभ्यता के विकास में नील नदी की सबसे बड़ी भूमिका है।

मिस्र के भाषा में नील नदी को इतेरु कहा जाता है जिसका अर्थ होता है महान नदी।


2. अमेजन नदी 

अमेजन नदी दुनिया की दूसरी सबसे लंबी नदी है जबकि इस नदी में पानी की मात्रा के अनुसार यह दुनिया की सबसे बड़ी नदी है इस नदी का उद्गम पैरु के एंडीज पर्वतमाला से हुआ है यह नदी पेरु से निकलकर ब्राजील बोलिविया, कोलंबिया और इक्वाडोर से होकर बहते हुए अटलांटिक महासागर में मिल जाती है इस नदी की लंबाई 6,492 किलोमीटर है।


3. यांग्तझी नदी

यांग्तझी नदी दुनिया की तीसरी सबसे लंबी एवं चीन के साथ – साथ एशिया की सबसे लंबी नदी है यह नदी चीन के शिकांग के जरी हिल से निकलती है। इस नदी को चांग ज्यांग और यांग्जी के नाम से भी जाना जाता है इस नदी की लंबाई 6380 किलोमीटर है इस नदी के बेसिन क्षेत्र में चीन की संपूर्ण आबादी का एक तिहाई हिस्सा बसा हुआ है चीन की सरकार तंगगुला पर्वत पर स्थित तुओतुओ नदी को यांग्तझी नदी का मुख्य स्रोत मानती है लेकिन नये रिपोर्ट के अनुसार चीन का जरी हिल इस नदी का उद्गम स्थल है जहां से पश्चिम और फिर पूर्व की ओर बहती हुई यह नदी 6380 किलोमीटर की दूरी तय कर दक्षिणी चीन सागर में मिल जाती है।


4. मिसीसिपी-मिसोरी-रेड-रॉक नदी

यह संयुक्त राज्य अमेरिका की सबसे बड़ा नदी एवं दुनिया की चौथी सबसे लंबी नदी है। संयुक्त राज्य अमेरिका के मिनेसोटा राज्य की इटास्का झील को इस नदी का मुख्य स्रोत माना जाता है यह नदी पूर्ण रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका के क्षेत्र के भीतर ही बहती है और लगभग 6300 किमी की दूरी तय करके यह नदी मेक्सिको की खाड़ी में मिल जाती है।


5. येनिसी नदी

येनिसी नदी उत्तरी एशिया के साइबेरिया क्षेत्र की एक प्रमुख नदी है जो मंगोलिया के सायन पर्वत से निकलकर रूस में प्रवेश करती हो और फिर उत्तर की तरफ बहते हुए यह नदी आर्कटिक महासागर के कारा सागर में मिल जाती है आर्कटिक महासागर में विलय होने वाली यह दुनिया की सबसे बड़ी नदी मंडल है येनिसी नदी दुनिया की पांचवीं सबसे लंबी नदी है इस नदी की कुल लंबाई 5540 किलोमीटर है तथा इस नदी की औसत गहराई 14 मीटर है।


6. पीली नदी

पीली नदी लंबाई के अनुसार दुनिया की छठी सबसे लंबी नदी है इस नदी की लंबाई 5,464 किमी यानि करीब 3,395 मील है इस नदी को ‘ हुआंग हो ‘ के नाम से जाना जाता है लेकिन इस नदी के रंग के कारण इसे पीली नदी कहा जाता है पीली या हुआंग हो नदी को चीन का शोक कहा जाता है।


7. ओब नदी

ओब नदी पश्चिमी साइबेरिया क्षेत्र की एक प्रमुख नदी है जिसे आर्कटिक महासागर में बहने वाली सबसे प्रमुख साइबेरियाई नदियों में से एक माना जाता है ओब नदी दुनिया की सातवीं सबसे लंबी नदी है इस नदी का उद्गम रूस के बियस्क शहर के 26 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित ‘ बिया नदी और कतुन नदी ‘ के संगम से हुआ है। इस नदी की लंबाई 4,964 मील है। 


8. पराना नदी

पराना नदी दक्षिण अमेरिका में बहने वाली एक प्रमुख नदी है यह अमेजन नदी के बाद दक्षिण अमेरिका में बहने वाली दूसरी सबसे बड़ी नदी है इस नदी को दुनिया की आठवीं सबसे लंबी नदी माना जाता है इस नदी की लंबाई 4,880 किलोमीटर है यह नदी ब्राजील, पैराग्वे और फिर अर्जेंटीना से होते हुए अटलांटिक महासागर में मिल जाती है।


9. कांगो नदी 

कांगो नदी अफ्रीका की एक प्रमुख एवं पश्चिम मध्य अफ्रीका की एक विशाल नदी है लंबाई के अनुसार कांगो नदी दुनिया की नवीं सबसे लंबी नदी है इस नदी को पहले जाइरे नदी के नाम से जाना जाता था इस नदी का उद्गम पूर्व अफ्रीका की रिफ्ट पहाड़ियों से हुआ है यह दुनिया की एकमात्र ऐसी नदी है जो भूमध्य रेखा को दो बार पार करती है इसके साथ ही यह नदी पृथ्वी की सबसे गहरी नदी है कांगो नदी की कुल लंबाई लगभग 4,700 किलोमीटर है।


10. अमूर नदी

अमूर नदी दुनिया की दसवीं सबसे लंबी नदी है इस नदी का उद्गम मंचुरिया की पहाड़ियों में 303 किमी ऊंचाई पर स्थित शिल्का नदी और अर्गुन नदी के संगम से हुआ है यह नदी रूस और चीन की सीमा में फैला हुआ है रूस और चीन के बीच सीमा विवाद का एक बड़ा कारण दोनों देशों की सीमाओं के बीच स्थित अमूर नदी है इस नदी की लंबाई 4,480 किमी है।


11. लेना नदी 

लेना नदी पूर्वी साइबेरिया क्षेत्र की प्रमुख नदी है यह नदी बैकाल पर्वत से निकलकर पूर्वी साइबेरिया क्षेत्र से होते हुए अंत में आर्कटिक महासागर में मिल जाती है लेना नदी दुनिया की 11वीं सबसे लंबी नदी है। लेना नदी की कुल लंबाई 4,294 किमी है।


12. मैकेंजी नदी

यह नदी कनाडा की सबसे लंबी नदी प्रणालियों में से एक है ‘ ग्रेट स्लेव लेक ‘ को मैकेंजी नदी का मुख्य स्रोत माना जाता है इस नदी का अधिकांश भाग कानाडा के जंगलों में देखने को मिलता है यह नदी दुनिया की 13 वीं सबसे लंबी नदी प्रणाली है यह नदी उत्तरी अमेरिका से होते हुए आर्कटिक महासागर में मिल जाती है। मैकेंजी नदी की लंबाई लगभग 4,241 किमी है।


13. नाइजर नदी

नाइजर नदी अफ्रीका की तीसरी सबसे लंबी नदी है जो सिएरा लियोन में स्थित लोहा पहाड़ी क्षेत्र से निकलती है और यह नदी दक्षिणी सहारा मरुस्थल में 2600 मील की दूरी तय करने के प्रश्चात गिनी की खाड़ी में गिर जाती हैं। नजर नदी की लंबाई लगभग 4,180 किमी है।


14. मेकांग नदी

मेकांग नदी दुनिया की महत्वपूर्ण नदियों में से एक है यह दुनिया की 15 वीं सबसे लंबी नदी है जो चीन के तिब्बत से निकलती है वहां से बहते हुए यह नदी चीन के यूनान प्रांत से म्यांमार थाईलैंड लाओस और कंबोडिया से होते हुए दक्षिणी चीन सागर में मिल जाती है। मेकांग नदी की लंबाई लगभग 4,023 किमी है।


15. मिसिसिप्पी नदी

स्रोत – मिनेसोटा झील

विलय – मेक्सिको की खाड़ी

लंबाई :- 3,779 किलोमीटर


16. मिसोरी नदी

मिसोरी नदी संयुक्त राज्य अमेरिका की एक प्रमुख नदी है यह नदी मिसिसिपी नदी की एक प्रमुख सहायक नदी है इस नदी का उद्गम मैडिसन, जेफरसन और गैलेटिन नदियों के संगम से हुआ है जहां से यह नदी दक्षिण और फिर पूर्व में बहते हुए मिसिसिपी नदी में मिल जाती है येनिसी नदी की कुल लंबाई 3,726 किलोमीटर है।


17. वोल्गा नदी

वोल्गा नदी यूरोप की प्रमुख नदियों में से एक है इस नदी को यूरोपीय रूस की सबसे लंबी नदी माना जाता है यह नदी 665 फीट ऊॅंचाई पर स्थित वल्डाइ पहाड़ी से निकलकर अपने मुहाने पर डेल्टा का निर्माण कर लंबे घुमावदार मार्गो से होते हुए केस्पियन सागर में मिल जाती है। इस नदी में वसंत ऋतु में अत्यंत भीषण बाढ़ आती है जिसके कारण इस नदी की गहराई परिवर्तित होती रहती है वोल्गा नदी की लंबाई 3,687 किमी है।


18. मादेइरा नदी

मादेइरा / मदीरा नदी दक्षिण अमेरिका की एक प्रमुख नदी है जो बोलिविया और ब्राजील की सीमा पर स्थित है इस नदी का नाम कुएरा नदी है लेकिन पुर्तगाली लोग मदीरा या वुड नदी कहते है इस नदी का उद्गम बेनी और मैमोरी नदियों के संगम से हुआ है।
मादेइरा नदी की लंबाई :- 3,238 किमी

19. पूरस नदी

स्रोत :- पेरूब एंडीस

विलय :- अमेजन नदी

लंबाई :- 3,207 किमी

20. साओ फ्रांसिस्को नदी

साओ फ्रांसिस्को नदी ब्राजील की सबसे लंबी नदी है इस नदी का उद्गम ब्राजील के दक्षिण-पश्चिम में स्थित मिनस गेरैस राज्य के कोनास्ट्रा पर्वत श्रृंखला से हुआ है वहां से होते हुए यह नदी उत्तर की ओर बहते हुए सर्गिप और अलागोस राज्यो के बीच की सीमा बनाते हुए यह अटलांटिक महासागर में मिल जाती है साओ फ्रांसिस्को नदी को ब्राजील के राष्ट्रीय एकीकरण की नदी कहा जाता है क्योंकि यह ब्राजील के विविध जलवायु क्षेत्र को आपस में जोड़ती है। वर्तमान आंकड़ों के अनुसार इस नदी की कुल लंबाई 3,198 किलोमीटर है।


 इन्हें भी देखें :- 

2 thoughts on “विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां । Top 20 longest River in The World in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close
Scroll to Top