Top 200 Samanya gyan GK in Hindi | 200 सामान्य ज्ञान जीके प्रश्न

Top 200 Samanya gyan GK in Hindi | 200 सामान्य ज्ञान जीके प्रश्न

केबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान जो भारत के साथ – साथ विश्व का एकमात्र तैरता राष्ट्रीय उद्यान है किस भारतीय राज्य में स्थित है ?

उत्तर :- मणिपुर

भारत का सबसे बड़ा मंदिर कौन सा है ?

उत्तर :- नाथस्वामी मंदिर ( श्रीरंगम मंदिर )

भारत के तमिलनाडु राज्य मे तिरुचिरापल्ली के श्रीरंगम में 156 एकड़ में फैला नाथस्वामी मंदिर भारत का सबसे बड़ा मंदिर है जो प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है यह मंदिर भगवान विष्णु के एक रूप श्री रंगनाथ को समर्पित है इतिहास के अनुसार इस मंदिर का निर्माण सर्वप्रथम चोल शासक धर्मवर्मा ने करवाया था ।

कौन – सा दिन विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है ?

उत्तर :- 5 जून

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशन टेक्नोलॉजी कहां अवस्थित है ?

उत्तर :- चेन्नई में

अमेरिका की खोज किसने और कब की थी ?

उत्तर :- सन् 1492 ई. में क्रिस्टोफर कोलंबस ने

सन् 1784 में कोलकाता में एशियाटिक सोसायटी की स्थापना किस ब्रिटिश ने करवाया था ?

उत्तर :- विलियम जोन्स ने ।

चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार पाने वाले प्रथम भारतीय कौन थे ?

उत्तर :- डॉ. हरगोविन्द खुराना

1962 के भारत – चीन युद्ध के दौरान भारत के रक्षा मंत्री कौन थे ?

उत्तर :- वी. के. कृष्ण मेनन

जय जवान , जय किसान , जय विज्ञान ‘ का नारा किसने दिया था ?

उत्तर :- अटल बिहारी वाजपई ने ।

किस क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार दिया जाता है ?

उत्तर :- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

भारत में परमाणु ऊर्जा विनियामक बोर्ड की स्थापना कब हुई थी ?

उत्तर :- 15 नवम्बर 1983 को

‘ लाई हरोबा ‘ किस राज्य का एक प्रसिद्ध लोकनृत्य है ?

उत्तर :- मणिपुर

संयुक्त राष्ट्र संघ ( United Nations Organization ) की स्थापना कब हुई ?

उत्तर :- 24 अक्तूबर 1945 को

संयुक्त राष्ट्र संघ विश्व का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय संगठन है जिसमें विश्व के सभी 195 देश शामिल है इस संगठन की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई थी तथा संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित है ।

संयुक्त राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद् के अस्थायी सदस्य कितने वर्ष के लिये चुने जाते हैं ?

उत्तर :- 2 वर्ष

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद संयुक्त राष्ट्र संघ का एक अभिन्न अंग है जिसका उद्देश्य संपूर्ण विश्व में सुरक्षा स्थापित करना है संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थाई सदस्य देश अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन और फ्रांस है संयुक्त राष्ट्र संघ के इन पांचों स्था‌ई सदस्यों को वीटो शक्ति प्राप्त है इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 10 अस्थाई सदस्य देश भी है जिन्हें संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा केवल 2 वर्षों के लिए चुना जाता है ।

विश्व व्यापार संगठन की स्थापना किस वर्ष हुई थी ?

उत्तर :- 1995 में

विश्व व्यापार संगठन की स्थापना 1 जनवरी 1995 में हुई थी तथा इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जेनेवा शहर में स्थित है यह विश्व का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संगठन है जिसमें विश्व के 164 देश शामिल है ।

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 45 का सम्बन्ध किससे है ?

उत्तर :- प्राथमिक शिक्षा से

भारतीय संविधान का कौन सा संशोधन विधेयक नागरिकों को सहकारी समितियों का गठन करने का मौलिक अधिकार प्रदान करता है ?

उत्तर :- 111

भारत में ISI प्रमाणन कब जारी किया गया था ?

उत्तर :- 7 अप्रैल 2003 से

भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में कुल कितनी भाषाएँ हैं ?

उत्तर :- 22

पंचायती राज्य व्यवस्था में सदस्यों के निर्वाचन हेतु निर्धारित की गई न्यूतम आयु सिमा क्या है ?

उत्तर :- 21 वर्ष

वर्तमान समय में भारत में कुल कितने राष्ट्रीय राजमार्ग हैं ?

उत्तर :- 228 राष्ट्रीय राजमार्ग

भारत में कितने जलमार्ग राष्ट्रीय जलमार्ग के रूप में अधिसूचित किये जा चुके हैं ?

उत्तर :- चार

भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज का वर्तमान प्रारूप कब अपनाया था ?

उत्तर :- 22 जुलाई 1947 को

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का गहरा केसरिया रंग किसका प्रतीक है ?

उत्तर :- ताकत और साहस का

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का सफेद रंग किस बात का संकेत है ?

उत्तर :- शांति और सत्य का

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का हरा रंग किसका प्रतीक है ?

उत्तर :- विकास और उर्वरता का

राष्ट्रीय झंडा दिवस प्रतिवर्ष किस दिन जाता है ?

उत्तर :- 7 दिसम्बर को

भारत ने ‘ शक संवत ‘ को राष्ट्रीय पंचांग के रूप में कब अपनाया ?

उत्तर :- 22 मार्च 1957 को

वर्तमान समय में भारतीय संविधान में कुल कितने अनुच्छेद और अनुसूचियाँ है ?

उत्तर :- 448 अनुच्छेद और 12 अनुसूचियाँ

भारतीय संविधान पूर्ण रूप से कब लागू हुआ ?

उत्तर :- 26 जनवरी 1950

भारतीय संविधान में विनिर्दिष्ट लोकसभा सदस्यों की अधिकतम संख्या कितनी है ?

उत्तर :- 552

किस संविधान संशोधन के तहत दिल्ली को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था ?

उत्तर :- 69 वां संविधान संशोधन अधिनियम

किस संविधान संशोधन को लघु संविधान ( Mini Constitution ) भी कहा जाता है ?

उत्तर :- 42 वें संविधान संशोधन

किस संविधान संशोधन द्वारा 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए शिक्षा को मौलिक अधिकार बनाया गया ?

उत्तर :- 86 वां संविधान संशोधन 2002

भारत में प्रथम महिला विश्वविद्यालय एस.एन.डी.टी. महिला विश्वविद्यालय किस वर्ष स्थापित हुआ था ?

उत्तर :- वर्ष 1916 को

श्रीमाती नाथीबाई दामोदर थैकसी (एसएनडीटी) विश्वविद्यालय, भारत का पहला महिला विश्वविद्यालय है। यह 5 जुलाई 1916 में डॉ. धोंडो केशव कर्वे द्वारा मुम्बई में स्थापित किया गया था, जिसका उद्देश्य अधिक महिलाओं को शिक्षित करना था।

भारत में जनसंख्या वृद्धि के इतिहास में कौन – सा वर्ष महाविभाजन का वर्ष कहलाता है ?

उत्तर :- 1921

कौन सा निकाय राष्ट्रीय सहकारी विपणन संघ को क्रेडिट सीमा अधिकृत करता है ?

उत्तर :- NABARD (नाबार्ड)

NABARD का पूर्ण रूप क्या है ?

उत्तर :- National Bank for Agriculture and Rural Development ( राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक )

किस समिति की सिफारिश के आधार पर 12 जुलाई 1982 को NABARD की स्थापना की गई ?

उत्तर :- शिवरमन समिति

आजादी के बाद भारत में पहली बार राष्ट्रपति शासन कब तथा कहां लगा था ?

उत्तर :- आजादी के बाद भारत में पहली बार राष्ट्रपति शासन 20 जून 1951 को पंजाब राज्य में लगा था ।

किस पंचवर्षीय योजना में कृषि क्षेत्र का विकास लक्ष्य से ज्यादा हुआ ?

उत्तर :- प्रथम पंचवर्षीय योजना 1951 से 1956 में

शिक्षा के अंग्रेजी शब्द ‘ Education ( एजुकेशन ) ‘ शब्द की उत्पत्ति किस भाषा से हुई है ?

उत्तर :- लैटिन

राष्ट्रीय गणित दिवस प्रतिवर्ष किस दिन मनाया जाता है ?

उत्तर :- 22 दिसंबर को

किसके जन्म दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है ?

उत्तर :- मेजर ध्यानचंद

सूचना की उस सबसे छोटी इकाई को क्या कहते हैं , जिसे कंप्यूटर समझ व प्रोसैस कर सकता है ?

उत्तर :- बिट

हमारी पृथ्वी का सबसे ठंडा स्थान कौन सा है ?

उत्तर :- पूर्व अंटार्कटिका

कौन भारत का सबसे लंबा समुद्र तट है ?

उत्तर :- मरीना बीच ( चेन्नई )

भारत का सबसे बड़ा संग्रहालय कौन सा है ?

उत्तर :- भारतीय संग्रहालय , कोलकाता

_______ सौरमंडल का सबसे ठंडा ग्रह है ?

उत्तर :- अरूण ग्रह (Uranus)

पृथ्वी से दिखाई देने वाला सबसे चमकीला ग्रह कौनसा है ?

उत्तर :- शुक्र

हमारी पृथ्वी पर दिन और रात कहाँ बराबर होते हैं ?

उत्तर :- भूमध्य रेखा पर

किस मानसून से भारत में सर्वाधिक वर्षा होती है ?

उत्तर :- दक्षिण – पश्चिम मानसून से

किस मानसून से दक्षिण भारत के पश्चिमी समुद्री तट पर वर्षा होती है ?

उत्तर :- दक्षिण – पश्चिम मानसून से

प्राचीन भीमा देवी मंदिर किस भारतीय राज्य में है ?

उत्तर :- हरियाणा

भरतनाट्यम नृत्य शैली का संबंध किस भारतीय राज्य से है ?

उत्तर :- तमिलनाडु

भारत में तम्बाकू का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला राज्य है ?

उत्तर :- आंध्र प्रदेश

अरावली पर्वत श्रेणी का सर्वोच्च शिखर क्या कहलाता है ?

उत्तर :- गुरुशिखर

विश्व के कुल वन क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत हिस्सा भारत में है ?

उत्तर :- 2.82 प्रतिशत

भारतीय वन सर्वेक्षण विभाग की स्थापना कब की गई थी ?

उत्तर :- वर्ष 1981 में

भारत में स्वच्छ जलीय मछली का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन है ?

उत्तर :- पश्चिम बंगाल

प्रायद्वीपीय भारत में सिंचाई का सबसे प्रमुख साधन क्या है ?

उत्तर :- तालाब

भाखड़ा बांध का निर्माण किस नदी पर किया गया है ?

उत्तर :- सतलुज नदी

वर्ष 1970 में प्रारंभ हुए ऑपरेशन फ्लड ‘ कार्यक्रम के सूत्रधार कौन थे ?

उत्तर :- डॉ . वर्गीज कूरियन

भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड की स्थापना कब की गई थी ?

उत्तर :- 1974 ई. में

भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (SAIL) की स्थापना 1974 ई. में हुई और इसका मुख्यालय नई दिल्ली स्थित है भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड भारत की एक महारत्न कंपनी भी है ।

हमारे देश भारत में किस उद्योग में सर्वाधिक लोग कार्यरत हैं ?

उत्तर :- कपड़ा उद्योग में

भारत में कागज उद्योग का पहला सफल कारखाना सन् 1879 में किस शहर में लगाया गया ?

उत्तर :- लखनऊ ( उत्तर प्रदेश )

भारत का कौन सा राज्य एशिया की ‘ अण्डे की टोकरी ‘ के नाम जाना जाता है ?

उत्तर :- आन्ध्र प्रदेश

सबरीमाला मंदिर किस भारतीय राज्य में स्थित है ?

उत्तर :- केरल

पश्चिम बंगाल का कोलकाता शहर किस नदी के किनारे बसा हुआ है ?

उत्तर :- हुगली नदी

लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा किस भारतीय राज्य में अवस्थित है ?

उत्तर :- उत्तर प्रदेश

किस भारतीय राज्य को पोलो खेल का उद्गम स्थल माना जाता है ?

उत्तर :- मणिपुर

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ( ISRO ) का मुख्यालय कहाँ अवस्थित है ?

उत्तर :- बैंगलोर

Tiger State of India किस भारतीय राज्य को कहते हैं ?

उत्तर :- मध्य प्रदेश

भारत – म्यांमार फ्रेंडशिप रोड किस भारतीय राज्य को म्यांमार से जोड़ती है ?

उत्तर :- मणिपुर

किस भारतीय राज्य की सीमा सर्वाधिक राज्यों की सीमा से स्पर्श करती है ?

उत्तर :- उत्तर प्रदेश

नंदा देवी पर्वत चोटी भारत के किस राज्य में स्थित है ?

उत्तर :- उत्तराखण्ड

भारत के बिहार राज्य में स्थित कैमूर का पठार किसके लिए प्रसिद्ध है ?

उत्तर :- चुना पत्थर के लिए

संगमरमर किसका परिवर्तित रूप है ?

उत्तर :- चूना पत्थर का

केंद्रीय बौद्ध अध्ययन संस्थान भारत के किस राज्य / केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है ?

उत्तर :- जम्मू कश्मीर

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अनुसार भारत में कितने प्रकार की मिट्टियाँ पायी जाती है ?

उत्तर :- 8

इतिहासकारों के अनुसार मनुष्यों द्वारा प्रयोग की गई पहली धातु कौन सी है ?

उत्तर :- तांबा

सूर्य के प्रकाश से हमें कौन सा विटामिन प्राप्त होता है ?

उत्तर :- विटामिन D

बायोडीजल बनाने के लिए किस वनस्पति का उपयोग किया जाता है ?

उत्तर :- रतनजोत के पौधे का ( जेट्रोफा )

ओन्कोलोजी ( Oncology ) के अंतर्गत किसका अध्ययन किया जाता है ?

उत्तर :- कैंसर का अध्ययन

वायुमंडल के उपरी भाग में मौजूद ओजोन परत किस से हमारी रक्षा करता हैं ?

उत्तर :- सुर्य से आने वाली पराबैंगनी किरणों से ।

श्वेत प्रकाश को भिन्न – भिन्न रंगों में विभक्त करने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है ?

उत्तर :- प्रिज्म का

जब नींबू के रस को खाने के सोडे पर डाला जाता है तब उसमें तेज उत्फुलन होता है क्योंकि उससे ______ गैस उत्पन्न होती है ?

उत्तर :- कार्बन डाइऑक्साइड

हीरे का चमकना किसका उदाहरण हैं ?

उत्तर :- प्रकाश के आंतरिक परावर्तन का

एपिडेमियोलोजी ( Epydemiology ) किसके अध्ययन से संबंधित विज्ञान है ?

उत्तर :- महामारी रोग

भोजन में उपस्थित ऊर्जा को किसमें मापा जाता है ?

उत्तर :- कैलोरी में

रात के समय आवासीय क्षेत्र में शोर का अनुमानित स्तर क्या होता है ?

उत्तर :- 45 dB

किस रंग के प्रकाश का प्रकीर्णन सबसे अधिक होता है ?

उत्तर :- बैंगनी

किस माध्यम में प्रकाश की चाल सबसे अधिक होती है ?

उत्तर :- निर्वात में

शुष्क सेल ‘ में कौन सा योगिक प्रमुख रूप से पाया जाता है ?

उत्तर :- अमोनियम क्लोराइड

वेल्डिंग में प्रयोग होने वाली गैस कौन सी है ?

उत्तर :- हाइड्रोजन और एसिटिलीन

प्लास्टर ऑफ पेरिस किस से बनता है ?

उत्तर :- जिप्सम से

प्लास्टर ऑफ पेरिस का रासायनिक सूत्र क्या है ?

उत्तर :- CaSo4 . 1/2H20

हाइड्रोजन बम ‘ किस सिद्धांत पर आधारित है ?

उत्तर :- नाभिकीय संलयन

बिजली के प्रतिरोध को मापने के लिए किस उपकरण का उपयोग किया जाता है ?

उत्तर :- ओममीटर का

अगर बैरोमीटर की रीडिंग में अचानक गिरावट आ जाए तो यह किस बात का सूचक है ?

उत्तर :- तेज ऑंधी का

समुद्री जल से शुद्ध जल किस प्रक्रिया द्वारा प्राप्त किया जा सकता है ?

उत्तर :- आसवन ( Distillation )

‘ ऑरिजन ऑफ स्पीशिज बाई नेचुरल सलेक्शन ‘ पुस्तक किसने लिखी है ?

उत्तर :- चार्ल्स डार्विन ने ।

अगर किसी व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाए तो उसे कौन सा रोग होने का खतरा होगा ?

उत्तर :- एनीमिया

मानव शरीर की सबसे बड़ी अंत:स्रावी ग्रंथि कौन सी है ?

उत्तर :- थायराइड ग्रंथि

पशुओं में ‘ मिल्क फीवर ‘ बीमारी किस तत्व की कमी के कारण होती है ?

उत्तर :- कैल्शियम

मानव शरीर में किस ग्रन्थि में आयोडीन संगृहीत होता है ?

उत्तर :- थायराइड ग्रंथि में

कैंसर के उपचार के लिए प्रयुक्त उत्कृष्ट गैस कौन सी है ?

उत्तर :- रेडॉन

हृदय की धड़कन को नियंत्रित करने के लिए कौनसा खनिज आवश्यक होता है ?

उत्तर :- पोटेशियम

पेंट उद्योग में कार्यरत श्रमिकों को किस प्रकार के प्रदूषण के जोखिम का सामना करना पड़ता है ?

उत्तर :- सीसा प्रदूषण

किस अभिक्रिया द्वारा पोधें में ऑक्सीजन बाहरी वातावरण से कोशिकाओं में पहुँचता है ?

उत्तर :- विसरण द्वारा

किस स्तनधारी वर्ग के प्राणी की आंखें सबसे बड़ी होती है ?

उत्तर :- हिरण

हेमेटाइट और मैनेटाइट दोनों ही किस तत्व के अयस्क हैं ?

उत्तर :- लोहा

एल्युमिनियम का प्रमुख अयस्क कौनसा है ?

उत्तर :- बॉक्साइट

कोयले की सर्वोत्तम किस्म कौन सी होती है ?

उत्तर :- एंथ्रेसाइट

किस वैज्ञानिक ने बिग बैंग सिद्धान्त का प्रथम प्रमाण दिया था ?

उत्तर :- एड्विन हबन ने

भारत का पहला बायोस्फियर रिज़र्व कौनसा है ?

उत्तर :- नीलगिरी बायोस्फीयर रिजर्व

भारत के तमिलनाडु केरल और कर्नाटक तीनों राज्य की सीमा में नीलगिरी हिल्स में स्थित नीलगिरी बायोस्फीयर रिजर्व भारत का पहला बायोस्फीयर रिजर्व है इस बायोस्फीयर रिजर्व की स्थापना वर्ष 1986 में की गई थी ।

सुंदरबन डेल्टा जो भारत के साथ-साथ दुनिया का सबसे बड़ा डेल्टा है किस भारतीय राज्य में स्थित है ?

उत्तर :- पश्चिम बंगाल

भारत का सबसे ऊँचा पर्वत कौन सा है ?

उत्तर :- कंचनजंघा

कंचनजंघा भारत की सबसे ऊंची और विश्व की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है। भारत के सिक्किम राज्य में स्थित इस पर्वत चोटी को बर्फ का खजाना भी कहा जाता है इसी के साथ यह पर्वत चोटी भारत और नेपाल की सीमा को भी बाटने का कार्य करती है ।

कुंचिकल जलप्रपात जो भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात है किस भारतीय राज्य में अवस्थित है ?

उत्तर :- कर्नाटक

भारत का राष्ट्रीय धरोहर पशु कौन सा है ?

उत्तर :- हाथी भारत का राष्ट्रीय धरोहर पशु है ।

मोनालिसा ‘ किस प्रसिद्ध व्यक्ति की विश्वविख्यात पेंटिंग है ?

उत्तर :- लियोनार्दो-द-विंची

भारत का राष्ट्रीय आदर्श वाक्य है –

उत्तर :- सत्यमेव जयते

लोगों को हिंदी भाषा के महत्व के बारे में बताने के लिए एवं हिंदी भाषा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय हिन्दी दिवस प्रतिवर्ष किस दिन मनाया जाता है ?

उत्तर :- 14 सितंबर को

100 Best Hindi Diwas Slogan

हिंदी भाषा का पहला समाचारपत्र कौन सा था ?

उत्तर :- उदंत मार्तण्ड

पेनाल्टी स्ट्रोक शब्द किस खेल में प्रयुक्त होता है ?

उत्तर :- हॉकी

‘ बर्डी ‘ , ‘ ईगल ‘ , ‘ बोगी ‘ , ‘ पार ‘ , ‘ टी ‘ , ‘ होल इन – वन ‘ , शब्द को संबंध किस खेल से है ?

उत्तर :- गोल्फ

1919 में पंजाब के अमृतसर में हुए जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड के अत्याचारों से अपने विरोध के रूप में किस विख्यात व्यक्ति ने ब्रिटिश सरकार द्वारा प्रदान की गई नाइटहुड की उपाधि को वापस लौटा दिया था ?

उत्तर :- रवीन्द्रनाथ टैगोर ने

भारत में रॉलेट एक्ट कानून किस वायसराय के काल में पारित हुआ था ?

उत्तर :- लॉर्ड चेम्सफोर्ड

किस ब्रिटिश वायसराय ने वर्नाकुलर प्रेस एक्ट को निरस्त कर दिया ?

उत्तर :- लॉर्ड रिपन

बंगाल का विभाजन कब और किस ब्रिटिश गवर्नर के द्वारा किया गया ?

उत्तर :- सन् 1905 में ब्रिटिश गवर्नर लॉर्ड कर्जन द्वारा

सन् 1946 में लॉर्ड वावेल ने किस भारतीय को देश में अंतरिम सरकार गठित करने के लिए आमंत्रित किया था ?

उत्तर :- पंडित जवाहरलाल नेहरू को

महात्मा गांधी ने अमदाबाद सत्याग्रह की शुरुआत किसके लिए किया था ?

उत्तर :- सूती मिल कामगारों के लिए

चम्पारण में तिनकठिया प्रथा का क्या तात्पर्य था ?

उत्तर :- 3/20 भू – भाग पर नील की खेती करना

‘ माई एक्सपेरीमेन्टस विद ट्रुथ ‘ नामक पुस्तक किस भारतीय क्रांतिकारी ने लिखा है ?

उत्तर :- महात्मा गांधी

धर्मनिरपेक्षता ‘ शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया था ?

उत्तर :- जॉर्ज जैकब हॉलीडेन ने

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी ने आजाद हिन्द फौज ‘ की स्थापना कहाँ की थी ?

उत्तर :- सिंगापुर में

1857 के विद्रोह के समय ‘ मारो फ़िरंगी को ‘ का नारा किस भारतीय क्रांतिकारी ने दिया था ?

उत्तर :- मंगल पांडे ने

छत्रपति शिवाजी के मंत्रीमंडल का नाम क्या था ?

उत्तर :- अष्टप्रधान

भारत पर आक्रमण करने वाला पहला मुसलमान कौन था ?

उत्तर :- मुहम्मद बिन कासिम

किस शासक के शासन काल के समय मोरक्को का यात्री इब्नबतूता भारत आया था ?

उत्तर :- मोहम्मद बिन तुगलक

मुहम्मद गोरी ने पहली बार भारत पर आक्रमण कब किया ?

उत्तर :- सन् 1175 ई. में ।

त्रिपिटक जो बौद्ध धर्म का प्रसिद्ध ग्रंथ है किस भाषा में लिखी गई है ?

उत्तर :- पाली

राष्ट्रकूट वंश की स्थापना किसने की थी ?

उत्तर :- दंतिदुर्गु ने

तोमर राजपूतों द्वारा बनवाया गया राज पिथौरा किला कहाँ स्थित है ?

उत्तर :- नई दिल्ली मे

किस मुगल शासक ने दीन – ए – इलाही ‘ धर्म चलाया था ?

उत्तर :- अकबर

मुगल शासक हुमायूं के जीवन पर आधारित ‘ हुमायुँनामा ‘ पुस्तक की रचना किसने की थी ?

उत्तर :- गुलबदन बेगम ने

किस मुगल सम्राट को हिन्दी गीतों की रचना का श्रेय प्राप्त है ?

उत्तर :- शाहजहाँ को

पानीपत की पहली लड़ाई 1526 में किसके बीच लड़ी गयी थी ?

उत्तर :- बाबर और इब्राहीम लोदी के बीच

भारत का विभाजन किस योजना के फलस्वरूप हुआ था ?

उत्तर :- माउंटबेटन योजना के फलस्वरूप

Leave a Comment

close
%d bloggers like this: