Famous Lakes of India in Hindi 2022 । भारत की प्रमुख झीलों की सूची

Lake Of India

झील की परिभाषा ( Lakes Definition in Hindi )

जल का वह स्थिर भाग जो चारों तरफ से स्थलखंडो से घिरा होता है झील कहलाता है यह एक ही जगह पर स्थिर रहता है इसकी एक और विशेषता यह है कि अधिकांश झीलो का पानी खारा होता है लेकिन इसमें से अनेक झीलों का पानी मीठा भी होता है अधिकांश झीले समुद्री सतह के ऊपर पर्वतीय प्रदेशों में पाई जाती है ।

झीलों के प्रकार  ( Types Of Lake )

दुनिया में क‌ई प्रकार की झीलें पाई जाती है इन झीलों को कई प्रकार में बांटा गया है लेकिन इन झीलों को मुख्यत दो प्रकार में बांटा गया है –

1. प्राकृतिक झील

ऐसी झील जिनका निर्माण प्रकृति के द्वारा ही हुआ है और जिनका निर्माण मानव के द्वारा नहीं किया किया गया है अर्थात जिन जिलों का निर्माण प्रकृति के द्वारा क्या गया है प्राकृतिक झील कहते हैं।

जैसे :- चिल्का झील वूलर झील आदि भारत की प्रमुख प्राकृतिक झीलें हैं।

2. कृत्रिम झील/मानव निर्मित झील

कृत्रिम झील या मानव निर्मित झील उन झीलों को कहा जाता है जिनका निर्माण मानवीय क्रियाकलापों के कारण कृत्रिम रूप से किया गया है या जिन झीलों का निर्माण मनुष्य के द्वारा किया गया है हुआ है ।

जैसे :- पिछोला झील एवं गोविंद सागर झील आदि भारत की प्रमुख कृत्रिम झीलें हैं ।

इन दो प्रकार के झीलों के अतिरिक्त और भी कई प्रकार के झील इस दुनिया में मौजूद हैं जो निम्न प्रकार हैं –

विवर्तनिक झील

जिन झीलों का निर्माण धरातल का जमीन के नीचे धंसने के कारण हुआ है विवर्तनिक झील कहलाता है भारत के जम्मू कश्मीर राज्य में स्थित है वूलर झील विवर्तनिक झील का एक प्रमुख उदाहरण है।

लैगून झील

समुद्र तट के निकट लवणीय या खारी जल की एक ऐसी झील जो रोधिका पुलिन द्वारा समुद्र से अलग हो जाता है परन्तु समुद्र का पानी उसमें आता जाता रहता है उसे लैगून झील कहते हैं। भारत के उड़ीसा राज्य में स्थित चिल्का झील और तमिलनाडु की पुलीकट झील लैगून झील का प्रमुख उदाहरण है।

भारत की झीलों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य ( Important Fact about Lakes of India in Hindi ) –

  • केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में स्थित वूलर झील भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है।
  • जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर को भारत के झीलों की नगरी कहा जाता है।
  • उड़ीसा राज्य में स्थित चिल्का झील भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है।
  • वेंबनाड झील भारत की सबसे लंबी झील है जो भारत के केरल राज्य में स्थित है इसी झील के अंदर वेलिंगटन द्वीप स्थित है। 
  • सिक्किम राज्य में स्थित चोलामू झील भारत में सबसे ऊंचाई पर स्थित झील या भारत की सबसे ऊंची झील है यह झील लगभग 18000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
  • मणिपुर राज्य में स्थित लोकटक झील को पूर्वोत्तर भारत की सबसे मीठी झील कहा जाता है इसी झील के अंदर भारत का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान केबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान स्थित है।
  • महाराष्ट्र में स्थित लोनार झील भारत की एकमात्र ऐसी झील है जिसका निर्माण उल्का पिंडों से हुआ है ।

 

भारत की कुछ प्रमुख झीलें एवं उनसे संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी ( Important Lake of India in Hindi ) –

1. वूलर झील – जम्मू कश्मीर

यह भारत में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है यह झील भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में है ।

2. नागिन झील – जम्मू कश्मीर

यह झील , डल झील से लगभग 6 किलोमीटर दूरी पर स्थित है इसको ‘ ज्वेल इन द रिंक ‘ के नाम से जाना जाता है यह झील चारों तरफ से पेड़ों से घिरा हुआ है । इस झील की लंबाई 2.7 किलोमीटर है तथा इसकी गहराई 1,582 किलोमीटर है ।

3. चिल्का झील – उड़ीसा

यह एक समुद्री झील है। दिसंबर से जून तक इस झील का जल खारा रहता है। जबकि वर्षा ऋतु में इस झील का पानी मीठा पानी में बदल जाता है इस झील औसत गहराई 3 मीटर है । 

4. गोविंद सागर झील – हिमाचल प्रदेश

यह झील हिमाचल प्रदेश राज्य के बिलासपुर जिले में स्थित है। सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के नाम पर इस झील का नामकरण किया गया है यह एक मानव निर्मित झील जिसका निर्माण सतलाज नदी में भाखड़ा बांध के निर्माण के दौरान हुआ था ।

5. डल झील – श्रीनगर 

यह कश्मीर की एक प्रसिद्ध झील है झील को इस श्रीनगर का गहना तथा कश्मीर के मुकुट के नाम से जाना जाता है इस झील की लंबाई 22 वर्ग कि.मी. है ।

6. लोकटक झील – मणिपुर

यह झील उत्तर – भारत में ताजे पानी की सबसे बड़ी झील है इसी झील में दुनिया का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान के ‘ केईबुल लाम्जाओ ‘ स्थित है इसलिए इसे विश्व की तैरती झील के नाम से जाना जाता है। यह झील खूंका नदी पर बना हुआ है ।

सन् 1990 में इस झील को रामसर कन्वेंशन के तहत अंतरराष्ट्रीय महत्व के स्थल घोषित किया गया ।

7. जयसमंद झील – राजस्थान

यहां झील राजस्थान के अरावली पर्वत श्रृंखला के दक्षिण पूर्व में स्थित है यहां भारत की ही नहीं , बल्कि एशिया की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है इस झील का क्षेत्रफल 87 वर्ग किलोमीटर है ।

8. सांभर झील – राजस्थान

यह भारत में खारे पानी की सबसे बड़ी अंतर्देशीय है झील है प्राचीन भारतीय ग्रंथ ‘ महाभारत ‘ में इस झील का उल्लेख है ।

9. पुष्कर झील – राजस्थान

यह झील राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर शहर में स्थित है इस दिल को हिंदुओं का एक पवित्र झील माना जाता है ।

10. नक्की झील – राजस्थान

यह झील राजस्थान के माउंट आबू क्षेत्र में स्थित है यह एक मीठे पानी की झील है यह झील राजस्थान राज्य की सबसे ऊंची झील है माना जाता है कि हिंदू धर्म के एक देवता ने अपने नाखूनों से खोद – खोदकर इस झील का निर्माण किया था इसलिए इस झील को नक्की झील के नाम से जाना जाता है ।

11. लोनार झील – महाराष्ट्र

इस झील का निर्माण 50 हजार वर्ष पूर्व पृथ्वी पर उल्का पिंड गिरने के कारण हुआ था । 2020 में इस झील के पानी का रंग रातो – रात गुलाबी हो गया था इसलिए यह झील उस समय काफी खबरों में था विशेषज्ञों का कहना है कि झील के पानी का रंग गुलाबी होने का कारण इस झील मे शैवाल की उपस्थिति है ।

12. सलीम अली झील – महाराष्ट्र

यह झील दिल्ली गेट के निकट हिमायतबाग और औरंगाबाद के पास स्थित है इस झील का नाम भारत के महान पक्षी वैज्ञानी सलीम अली के नाम पर रखा गया है इन्हें भारत का बर्ड मैन कहा जाता है ।

13. पुलीकट झील – आंध्र प्रदेश

यह झील भारत में खारे पानी की दूसरी सबसे बड़ी झील है इस झील का निर्माण समुद्र से बालू की भित्ति अलग होने के कारण हुआ है इस झील का क्षेत्रफल 450 वर्ग किलोमीटर है ।

14. कोल्लेरू झील – आंध्र प्रदेश

यह भारत की सबसे बड़ी झील है जो आंध्र प्रदेश में कृष्णा और गोदावरी डेल्टा के बीच स्थित है किसके साथ है यह झील एशिया की सबसे बड़ी उथली हुई मीठे पानी की झील है इस झील का क्षेत्रफल 245 वर्ग किलोमीटर है ।

15. नैनीताल झील – उत्तराखंड

यह झील उत्तराखंड राज्य के नैनीताल जिले में स्थित है नैनीताल को भारत में झीलो का जिला कहा जाता है इस झील का आकार अर्धचंद्राकार है ।

16. पंचपोखी झील – उत्तराखंड

यह झील भारत में सबसे ऊंचाई पर स्थित झील है ।

17. भीमताल झील – उत्तराखंड

यह झील उत्तराखंड के काठगोदाम से 10 किलोमीटर उत्तर में स्थित है इस झील का आकार त्रिभुजाकार है इस झील की लंबाई 1674 मीटर तथा इसकी चौड़ाई 447 मीटर है इस झील में दो कोने हैं एक कोने को ‘ तल्ली ताल ‘ तथा दूसरे कोने को ‘ मल्ली ताल ‘ कहा जाता है ।

18. वेम्बनाड झील – केरल

यह झील भारत के केरल राज्य में स्थित है यह भारत की सबसे लंबी तथा केरल राज्य की सबसे बड़ी झील है ।

19. सस्थमकोट्टा झील – केरल

यह केरल राज्य की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है इसी झील के तट पर एक प्राचीन मंदिर ‘ सस्था मंदिर ‘ स्थित है इसी मंदिर के नाम पर इस झील का नामकरण किया गया है ।

20. पेरियार झील – केरल

इस झील का निर्माण 1865 में मुल्लापेरियार नदी में बॉंध के निर्माण के दौरान हुआ था ‘ पेरियार वन्यजीव अभयारण्य ‘ इसी झील के किनारे स्थित है ।

21. अष्टमुड़ी झील – केरल

यह झील भारत के केरल राज्य में स्थित है इस झील का आकार अष्टभुजाकार है इसलिए इस झील को अष्टमुड़ी झील के नाम से जाना जाता है इस झील का क्षेत्रफल 61.42 वर्ग किलोमीटर है ।

22. हुसैन सागर झील – तेलंगाना

यह एक कृत्रिम झील है इस झील का निर्माण सन् 1562 में हजरत हुसैन शाह ने करवाया था ।

यह झील हैदराबाद और सिकंदराबाद शहर को आपस में जोड़ती है यह झील सभी के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र है क्योंकि इस झील के केंद्र में 16 मीटर ऊंची एवं 350 टन वजनी ‘ अखंड बुद्ध ‘ की प्रतिमा है ।

23. बारापानी झील – मेघालय

यह झील मेघालय की राजधानी शिलांग में स्थित है झील को उमियम झील के नाम से भी जाना जाता है यह एक कृत्रिम झील है इस झील का निर्माण 1965 में भारत की पनबिजली परियोजना ‘ उमियममुत्रू हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट ‘ के दोरान हुआ था ।

24. नालसरोवर झील – गुजरात

यह भारत के गुजरात राज्य में स्थित ताजे पानी की एक झील है यह एक कृत्रिम झील है इस झील का क्षेत्रफल 116 वर्ग किलोमीटर है ।

25. कंवर झील – बिहार

यह झील बिहार राज्य के बेगूसराय जिले से 22 किलोमीटर उत्तर में और बिहार की राजधानी पटना से 100 किलोमीटर पूर्व में स्थित है ।

भारत की कुछ प्रमुख झीलें और उससे संबंधित राज्य ( List of All Important Lake of India in Hindi )

क्र.सं.संबंधित राज्यझीलों के नाम
1.आंध्रप्रदेशकोल्लेरू झील
पुलीकट झील
हुसैन सागर झील
2.राजस्थानपुष्कर झील
सांभर झील
राजसमंद झील
जयसमंद झील
डीडवाना झील
फतेह सागर झील
पिछोला झील
3.उत्तराखंडनैनीताल झील
खुरपाताल झील
राकसताल झील
देवताल झील
पंचपोर्खी झील
मालाताल झील
सातताल झील
नौकुचिया ताल झील
4.जम्मू कश्मीरशेषनाग झील
अनंतनाग झील
नागिन झील
वूलर झील
बैरीनाग झील
मानसबल झील
डल झील
5.मणिपुरलोकतक झील
6.उड़ीसाचिल्का झील
7.महाराष्ट्रलोनार झील
8.केरलबेम्बनाड झील
सास्थम्कोटा झील
अष्टमुडी झील
पेरियार झील
9.कर्नाटकउलसूर झील
10.मेघालयउमियाम झील
बारापानी झील
11.पंजाबहरिके बैराज झील
12.तेलंगानाहुसैन सागर झील
नागार्जुन सागर झील
13.हरियाणासूरजकुंड झील
14.गुजरातनालसरोवर झील
सरदार सरोवर झील
15.हिमाचल प्रदेशरेणुका झील
सूरज ताल झील
चंद्रताल झील
गोविंद सागर झील
मच्छियाल झील
16.लद्दाखपैंगोग त्सो झील
17.उत्तर प्रदेशगोविंद बल्लभपंत सागर झील
बेलासागर झील
18.सिक्किमचोलामू झील
त्सोमगो झील
19.मध्य प्रदेशभोजताल झील
इंदिरा सागर झील
20.बिहारकंवर झील
Important Lakes of India In Hindi

इन्हें भी पढ़ें :-

जानिए भारत की सभी प्रमुख नदियां के बारे में ( Important River of India ) 

पढ़िए विश्व की 20 सबसे प्रसिद्ध झीलों के बारे में ( Top 20 Famous Lake of World )

Leave a Comment

%d bloggers like this: