Union Budget 2022 Important MCQ in Hindi | यूनियन बजट 2022 – 23 सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
केंद्रीय बजट क्या है ?
केंद्रीय बजट किसी भी राष्ट्र की एक वित्तीय वर्ष में आर्थिक वित्तीय विवरण का संपूर्ण लेखा जोखा होता है भारत की संपूर्ण वित्तीय एवं आर्थिक विवरण इसी केंद्रीय बजट पर आधारित होता है भारत के केंद्रीय बजट को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 में भारत के वार्षिक वित्तीय विवरण के रूप में जाना जाता है वर्ष 2000 तक इस वार्षिक बजट को प्रत्येक वर्ष फरवरी के अंतिम दिन पेश संसद में पेश किया जाता था लेकिन वर्तमान में इस बजट को प्रत्येक वर्ष फरवरी के पहले दिन ही पेश किया जाता है जिसमें पूरे देश के एक वर्ष की कार्ययोजना का संपूर्ण लेखा – जोखा होता है।
इस वर्ष का भारत का केंद्रीय बजट 2022 – 23 भारत के वर्तमान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा 1 फरवरी को संसद में पेश किया गया।
आज हम इस लेख में भारत के केंद्रीय बजट 2022 – 23 ( Union Budget 2022 – 23 ) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर उपलब्ध करा रहे हैं यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कह रहे हैं तो ये सभी प्रश्नोत्तर आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है इसलिए इन सभी प्रश्नोत्तर को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें।
Top 50 Important Union Budget 2022 – 23 MCQ in Hindi
1. किसने संसद में केंद्रीय बजट 2022 – 23 पेश किया ?
उत्तर :- निर्मला सीतारमन
2. ‘ बजट ‘ शब्द का अर्थ क्या है ?
उत्तर :- चमड़े का थैला
3. अब तक संसद में कितनी बार ‘ पेपरलेस बजट ‘ को पेश किया गया है ?
उत्तर :- 2 बार
4. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में ‘ बजट ‘ शब्द का प्रयोग किया गया है ?
उत्तर :- किसी भी अनुच्छेद में नहीं
भारतीय संविधान के किसी भी अनुच्छेद में बजट शब्द का प्रयोग नहीं किया गया है भारतीय संविधान में बजट सब की जगह वार्षिक वित्तीय विवरण का वर्णन किया गया है वार्षिक वित्तीय विवरण का वर्णन भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 में किया गया है।
5. भारत सरकार का कौन सा मंत्रालय केंद्रीय बजट प्रस्तुत करता है ?
उत्तर :- वित्त मंत्रालय
6. केंद्रीय बजट 2022-23 संसद में कब पेश किया गया ?
उत्तर :- 1 फरवरी
7. भारत का सर्वाधिक बजट किसने पेश किया है ?
उत्तर :- मोरारजी देसाई
8. ‘ बजट ‘ शब्द की उत्पत्ति किस भाषा से हुई है ?
उत्तर :- फ्रेंच
9. भारत के बजट व्यवस्था का जनक किसे कहा जाता है ?
उत्तर :- जेम्स विल्सन
10. भारत में पहला बजट कब पेश किया गया था ?
उत्तर :- 18 फरवरी 1860 को
11. गणतंत्र भारत का पहला बजट कब तथा किसने पेश किया ?
उत्तर :- 28 फरवरी 1950 को जॉन मथाई ने
12. केंद्रीय बजट 2022-23 के अनुसार चालू वर्ष 2023 के के लिए आर्थिक विकास दर क्या है ?
उत्तर :- 9.2 %
13. केंद्रीय बजट 2022 – 23 में भारत सरकार ने कौन सा विज़न प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है ?
उत्तर :- India @ 100
14. भारत का केंद्रीय बजट 2022 – 23 कितने स्तंभो पर केंद्रित है ?
उत्तर :- 4 चार स्तंभों पर
- सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उत्पादकता में वृद्धि
- ऊर्जा संक्रमण और जलवायु कार्रवाई पर बल
- वित्तपोषण निवेश
- पीएम गति शक्ति योजना
15. केंद्रीय वजट 2022 – 23 के अनुसार वित्त वर्ष 2023 में कितने मल्टी – मोडल राष्ट्रीय उद्यान अनुबंध प्रदान किये जाएंगे ?
उत्तर :- 4
16. केंद्रीय वित्त बजट 2022 – 23 में आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना को कितने समय के लिए बढ़ा दिया गया है ?
उत्तर :- मार्च 2023 तक के लिए
17. केंद्रीय बजट 2022 – 23 के अनुसार अगले 3 वर्षों में कितनी नई वंदेभारत योजना शुरू की जाएगी ?
उत्तर :- 400
18. केंद्रीय बजट 2022 – 23 में वित्त वर्ष 2023 के लिए कितने किलोमीटर राष्ट्री राजमार्गों का विस्तार करने का लक्ष्य रखा गया है ?
उत्तर :- 55,000 किलोमीटर
19. केंद्रीय बजट 2022 – 23 के अनुसार वित्त वर्ष 2023 में 3.8 करोड़ घरों को नव के पानी से कवर करने के लिए कितनी राशि आवंटित की गई है ?
उत्तर :- 60,000 करोड़ रुपए
20. केंद्रीय बजट 2022 – 23 के अनुसार देश के कितने प्रतिशत डाकघरों कोर बैंकिंग प्रणाली के अंतर्गत रखने का निर्णय लिया गया गया ?
उत्तर :- 100 प्रतिशत
21. केंद्रीय बजट 2022 में वित्त वर्ष 2023 के लिए पीएम आवास योजना के लिए कितने करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं ?
उत्तर :- 48,000 करोड़
22. केंद्रीय बजट 2022 में केंद्र और राज्य सरकार दोनो के कर्मचारियों की कर कटौती की सीमा को 10 % से बढ़ाकर कितने प्रतिशत कर दी गई है ?
उत्तर :- 14 %
23. केंद्रीय बजट 2022 – 23 के अनुसार किस परियोजना के तहत गांवों में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का ठेका दिया जाएगा ?
उत्तर :- BharatNet परियोजना
24. केंद्रीय बजट 2022 – 23 में वित्त वर्ष 2023 के लिए कितना प्रतिशत राजकोषीय का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ?
उत्तर :- 6.4 प्रतिशत
25. केंद्रीय बजट 2022-2023 के लिए कुल बजट क्या है ?
उत्तर :- 39.4 लाख करोड़ रुपए
26. केंद्रीय बजट 2022 -23 के अनुसार पीएम आवास योजना के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कितने नये आवासों का निर्माण किया जाना है ?
उत्तर :- 80 लाख
27. केंद्रीय बजट 2022 – 23 के अनुसार कौन सी योजना आत्मानिर्भर भारत के लिए 6 मिलियन रोजगार सृजित करेगी ?
उत्तर :- उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना ( Production Linked Incentive scheme )
28. रक्षा क्षेत्र के लिए पूंजीगत खरीद बजट का कितना प्रतिशत घरेलू उद्योग के लिए आत्मनिर्भरता व बढ़ावा देने के लिए निर्धारित किया जाएगा ?
उत्तर :- 68 प्रतिशत
29. केंद्रीय बजट 2022 में यह निर्णय लिया गया है कि मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे से निपटने के लिए देश भर में _______ कार्यक्रम शुरू किया जाएगा ?
उत्तर :- राष्ट्रीय टेली-मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम ( National tele mental health programme )
30. केंद्रीय बजट 2022 – 23 के अनुसार डिजिटल बैंकिंग की सुविधा को देश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के उद्देश्य से देश के कितने जिलों में डिजिटल बैंकिंग इकाइयां शुरू की जाएंगी ?
उत्तर :- 75
31. केंद्रीय बजट 2022 – 23 के अनुसार व्यापार की सुगमता के लिए कितने संघ कानूनों को निरस्त किया जाएगा ?
उत्तर :- 1,486
32. केंद्रीय बजट के अनुसार वित्त वर्ष 2022 – 23 में केंद्र सरकार का प्रभावी पूंजीगत व्यय ______ होने का अनुमान है ?
उत्तर :- 10.68 लाख करोड़ रुपए
33. केंद्रीय बजट में वित्त वर्ष 2023 के लिए कितने करोड़ रुपए के पूंजीगत व्यय का लक्ष्य रखा गया है ?
उत्तर :- 7.50 लाख करोड़
34. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2022-23 पेश करते हुए कहा कि किसी भी तरह के वर्चुअल डिजिटल संपत्ति के हस्तांतरण से होने वाली आय पर कितने प्रतिशत का कर लगेगा ?
उत्तर :- 30 प्रतिशत
35. केंद्रीय बजट 2022 – 23 के अनुसार कॉरपोरेट सरचार्ज को 12 % से घटाकर कितना किया जाएगा ?
उत्तर :- 7 प्रतिशत
36. केंद्रीय बजट 2022 में किसी भी दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ के हस्तांतरण पर अधिभार को कितने प्रतिशत तक सीमित करने का प्रस्ताव रखा गया है ?
उत्तर :- 15 %
37. केंद्रीय बजट में कटे और पॉलिश किए गए हीरे और रत्नों पर सीमा शुल्क को घटाकर कितने प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया है ?
उत्तर :- 5 प्रतिशत
38. सरकार ने सहकारी समितियों के लिए न्यूनतम वैकल्पिक कर को प्रतिशत तक कम करने का प्रस्ताव किया है ?
उत्तर :- 15 प्रतिशत
39. केंद्रीय बजट 2022 के अनुसार वित्त वर्ष 2023 के लिए कृषि खरीद मूल्य क्या होगा ?
उत्तर :- 2.35 लाख करोड़ रुपए
40. भारत में सबसे लंबा बजटीय भाषण देने का रिकॉर्ड किसके नाम है ?
उत्तर :- निर्मला सीतारमण
41. भारत में सबसे छोटा बजटीय भाषण देने का रिकॉर्ड किसके नाम है ?
उत्तर :- हीरूभाई मलजीभाई पटेल
42. केंद्रीय बजट पेश करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे ?
उत्तर :- पंडित जवाहरलाल नेहरू
43. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि पीएम ई विद्या के ‘ वन क्लास, वन टीवी चैनल ‘ कार्यक्रम को 12 टीवी चैनलों से बढ़ाकर कितने टीवी चैनलों तक विस्तारित किया जाएगा ?
उत्तर :- 200 टीवी चैनलों
44. केंद्रीय बजट 2022 – 23 के अनुसार अगले 3 वर्षों के दौरान कितने प्रधानमंत्री गति शक्ति कार्गो टर्मिनल विकसित किया जाएगा ?
उत्तर :- 100
45. केंद्रीय बजट 2022 – 23 के अनुसार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कितने घरों को लाभार्थियों के रूप में पहुंचाया जाएगा ?
उत्तर :- 60,000
46. केंद्रीय बजट 2022 के अनुसार देश के नागरिकों के लिए विदेश यात्रा को आसान बनाने के लिए कौन सी सुवधा लागु की जाएगी ?
उत्तर :- ई – पासपोर्ट
47. केंद्रीय बजट 2022 23 में कितने नदियों को जोड़ने वाली डीपीआर का मसौदा तैयार किया गया है ?
उत्तर :- 5 नदियों
- दमनगंगा और पिंजल नदी
- पर, तापी और नर्मदा नदी
- गोदावरी और कृष्णा नदी
- कृष्णा और पेन्नार नदी
- पेन्नार और कावेरी नदी
48. केंद्रीय बजट 2023 के अनुसार जनवरी 2022 के महीने जीएसटी संग्रह की कुल राशि क्या है ?
उत्तर :- 1,40,986 करोड़ रुपए
49. केंद्रीय बजट 2022 के अनुसार वित्त वर्ष 2023 में ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड सेवा की पहुंच के लिए यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड का कितना प्रतिशत आवंटित किया जाएगा ?
उत्तर :- 5 %
50. भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री कौन है ?
उत्तर :- निर्मला सीतारमण
इन्हें भी पढ़ें :-
20.59368478.96288
Like this:
Like Loading...
Related